Travel Tips: 5 हजार से कम में कूर्ग की हसीन वादियों की सैर, यहां देखें 3 Days का शानदार Travel Plan

अगर आप भी पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं, लेकिन बजट टाइट होने से आप बार-बार रुक जाते हैं। तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा ट्रिप प्लान लेकर आए हैं। जो आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। वहीं आप पहाड़ों के बीच समय बिताकर शानदार अनुभव कर पाएंगे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कूर्ग ट्रिप के बारे में बताने जा रहे हैं। कूर्ग को अपनी बेइंतहा खूबसूरती की वजह से 'भारत का स्कॉटलैंड' कहा जाता है।

कर्नाटक में स्थित कूर्ग अपने ऊंचे पहाड़ों, धुंध भरे नजारों, कॉफी के बागानों और शानदार झरनों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिर्फ 5,000 रुपए में कूर्ग की एक यादगार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे कूर्ग

बजट में कूर्ग को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले ट्रेन या बस से बेंगलुरु या मैसूर पहुंचें।

मैसूर से आपको कूर्ग के लिए आसानी से सरकारी बसें मिल जाएंगी। इन बसों का किराया 150 से 250 के बीच होता है। वहीं यह सफर 3 से 4 घंटे का है।

बेंगलुरु से भी आपको सीधे बस मिल जाएगी। जिसका किराया करीब 300 से 500 रुपए तक होता है।

समझें 3 दिनों का पूरा प्लान


पहला दिन

ट्रिप के पहले दिन कुर्ग पहुंचकर किसी बजट फ्रेंडली होमस्टे या फिर हॉस्टल में चेक-इन करें। यहां का किराया 500-800 रुपए प्रति रात होगा। थोड़ी देर आराम करने के बाद आप कूर्ग की खूबसूरती को निहारने के लिए जा सकते हैं।

सबसे पहले आप अब्बी फॉल्स पहुंचें। क्योंकि यहां पर कॉफी के बागानों के बीच से बहता झरना आपके मन को सुकून देगा।

वहीं शाम का समय राजा सीट पर बिताएं। यहां से सनसेट का नजारा इतना खूबसूरत दिखता है कि आप देखते रह जाएंगे। वहीं रात में आप मडिकेरी के लोकल मार्केट को एक्सप्लोर कर स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं।

दूसरा दिन

ट्रिप के दूसरे दिन जल्दी उठकर दुबारे एलीफेंट कैंप की तरफ जाएं। यहां पर आप हाथियों को नहाते देख सकते हैं और उनके साथ समय बिता सकते हैं।

इसके बाद कुशलनगर जाएं और वहां मौजूद स्वर्ण मंदिर के दर्शन करें। आप यहां तिब्बती संस्कृति को बेहद करीब से जानने का मौका मिलेगा और यहां पर बहुत शांति मिलेगी।

वहीं शाम को वापसी के समय आप कॉफी के बागानों में टहल सकते हैं और ताजी बनी कूर्ग कॉफी का स्वाद चख सकते हैं।

तीसरा दिन

ट्रिप के तीसरे दिन को रोमांचक बनाने के लिए मंडलपट्टी व्यू पॉइंट जाएं। यहां तक जाने के लिए आपको शेयरिंग जीप लेना होगा। ऊपर पहुंचकर ऐसा लगता है कि जैसे आप बादलों के बीच खड़े हैं।

इसके बाद आप तलाकवेरी जा सकते हैं। इसको कावेरी नदी का उद्गम स्थल माना जाता है और यहां के आध्यात्मिक माहौल और प्राकृतिक नजारे काफी खास हैं।

शाम को कई खूबसूरत यादों और ढेर सारी तस्वीरों के साथ आप बस पकड़ें और घर वापस आ जाएं।

खर्च

बेंगलुरु/मैसूर से बस के आने-जाने का किराया करीब 800-1000 रुपए के बीच आएगा।

वहीं 2 रातों के स्टे के लिए आपको हॉस्टल या बजट होमस्टे 1000-1500 के बीच में मिल जाएगा।

3 दिनों तक आप लोकल और स्ट्रीट फूड्स एंजॉय कर सकते हैं। जिसका खर्च करीब 1200-1500 के बीच हो सकता है।

घूमने के लिए लोकल बसें, शेयरिंग ऑटो और अन्य जगहों की टिकटें करीब 800-1000 रुपए के बीच हो सकता है।

ऐसे में आपका कुल खर्च करीब 4500-5000 रुपए के आसपास आएगा।