Travel Tips: ट्रैवल के दौरान Hotel और Airbnb में से कौन सा विकल्प आपके लिए रहेगा बेहतर

  • अनन्या मिश्रा

Travel Tips: ट्रैवल के दौरान Hotel और Airbnb में से कौन सा विकल्प आपके लिए रहेगा बेहतर

आज के समय में सभी महिलाएं ट्रैवल करना पसंद करती हैं। ऐसे में कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि रुकने के लिए होटल ज्यादा सही रहेगा या फिर एयरबीएनबी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां जा रही हैं, आपके साथ कौन है और आप कितने दिनों के लिए जा रही हैं। अगर आप फैमिली के साथ ट्रिप पर जा रही हैं। तो आपको बड़ा स्पेस चाहिए होगा, जहां पर सब एक साथ रह सकें। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि होटल या एयरबीएनबी में फर्क क्या है और सबसे बेहतरीन ऑप्शन क्या है।

होटल और Airbnb में फर्क

अगर आप अकेली जा रही हैं या फिर ऑफिस के काम से जा रही हैं। तो ऐसी जगह बेहतर रहेगी और यहां पर आसानी से चेक-इन हो जाए और सभी सुविधाएं भी मिलें। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। होटल में आपको बनी-बनाई प्राइवेसी और सर्विस मिलती है। जबकि   Airbnb में घर जैसा माहौल और जगह भी ज्यादा मिलती है।

होटल में मिलती हैं सुविधाएं

होटल स्टे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वहां पर गेस्ट की सहायता के लिए स्टाफ होता है। कई होटलों में कमरे की सफाई, दूसरों की जरूरत और खाना मांगने की फैसिलिटी मिलती है। अगर आप एक-दो दिन के लिए कहीं जा रही हैं या काम के लिए ट्रैवल कर रही हैं, तो आपके लिए होटल सही रहेगा।

Airbnb में घर जैसा माहौल

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर लोग अपना फ्लैट, रूम या घर किराए पर देते हैं। कई बार आपको यहां पर पूरा घर मिल जाता है। अगर परिवार या दोस्तों के साथ आप जा रही हैं और सबको एक ही जगह पर रुकना है, तो यह ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं। कुछ जगहों पर रसोई होती है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से खाना भी बना सकती हैं।

होटल या Airbnb जानिए किसमें कम खर्च होगा

यह जरूरी नहीं है कि हमेशा Airbnb होटल से सस्ता ही हो। होटल का चार्ज एक जैसा हो सकता है। जबकि Airbnb में सर्विस, सफाई या ज्यादा लोगों के स्टे के लिए अलग चार्ज जुड़ जाते हैं। इसलिए सिर्फ एक रात का चार्ज देखकर ही यह तय न करें कि कहां पर स्टे करना ठीक रहेगा। बुकिंग से पहले का पूरा बिल देख लें और दोनों जगहों के कुल खर्च को कंपेयर कर लें।

प्राइवेसी और सुविधाओं का ध्यान

Airbnb में आपको पूरा घर मिलने से अलग-अलग कमरे और अपनी जगह मिल जाती है। लेकिन हर प्रॉपर्टी की सुविधाएं अलग होती हैं। आमतौर पर स्टाफ और मदद मिलने की व्यवस्था अधिक क्लियर होती है। ऐसे में अगर आप भी Airbnb देख रही हैं, तो वहां के पिछले गेस्ट रिव्यू, तस्वीरें और मिलने वाली फैसिलिटी जरूर देखें।

बुकिंग से पहले चेक करें ये चीजें

अगर आप भी होटल या Airbnb में बुक‍िंग कर रहीं हैं, तो आपको पहले कुछ चीजें चेक कर लेना चाहिए।

पहले टैक्स और बाकी चार्ज को जोड़कर इसकी कुल कीमत देख लें।

यह पहले पता कर लें कि कमरे या घर की सफाई कितनी बार की जाएगी।

वहां पर पहुंचने का समय और चेक-इन का तरीका भी समझ लेना चाहिए।

इसके साथ ही टिकट या प्लान बदलने पर पैसे आपको वापस मिलेंगे भी या नहीं। इसकी भी पहले जानकारी ले लें।

आपके घूमने की जगहों से होटल या Airbnb कितनी दूर है। इसके बारे में पहले जानकारी ले लें।