वीकेंड्स में मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जाएं इन रोमांचक स्थलों पर

देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र का मुंबई जिला प्रतिवर्ष छह मिलियन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना होता है। मुंबई दुनिया का 30वां सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण किया जाने वाला स्थान है। मुंबई में प्राकृतिक धरोहर, आधुनिक मनोरंजन, समुद्री तट, सिनेमा, स्टूडियो, पवित्र स्थान, मनोरंजन पार्क, ऐतिहासिक स्मारक आदि आकर्षण के मुख्य बिंदु हैं।

मुंबई देश का सातवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर होने के साथ-साथ पर्यटन के आकर्षण में खास नजाकत रखता है। इस शहर में आस्था, पर्वतीय आकर्षण, जल आकर्षण, समुद्री तट, बीच,मनोरंजन, प्राकृतिक सौंदर्य का सम्मिलित रूप है। यहां सबसे अधिक घूमे जाने वाले बीचों में जुहू बीच, क्लाम्ड बीच, मार्वे बीच, खूब प्रचलित हैं। मुंबई में पवई झील, तुलसी झील, बिहार झील, बांद्रा तालाब जैसे झीलों के खास आकर्षण के साथ-साथ एलिफेंटा की गुफाएं बेलापुर का किला बॉम्बे कैसन जैसे ऐतिहासिक स्मारक और धरोहर भी आकर्षण का मुख्य बिंदु हैं। आइए जानते हैं मुंबई के कुछ आकर्षण स्थान जहां कुछ ही घंटो का सैर करके आप अपने मन को बदल सकते हैं।

गेट वे ऑफ इंडिया
गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के प्रमुख आकर्षण स्थानों में से एक है। गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण सन 1911 मे विदेशी राजा जार्ज पंचम और क्वीन मैरी के स्वागत में बनवाया गया। गेटवे ऑफ इंडिया ताज महल पैलेस और टावर होटल के सामने एक कोण में वाटर फ्रंट पर स्थित है।इस गेट का आकर्षण स्थानीय लोगों के लिए प्रवेश द्वार, सड़क विक्रेताओं और फोटोग्राफर्स के लिए मुख्य रूप से है साथ ही स्थानीय यहूदी समुदाय के लिए भी महत्व रखता है। गेटवे ऑफ इंडिया सोलहवीं शताब्दी के मराठी वास्तुकला के तत्व में भी शामिल है यहाँ पांच जेटी स्थित हैं जिनमें से दो का उपयोग वाणिज्यिक नौका संचालन के लिए किया जाता है।

सिद्धि विनायक मंदिर
मुंबई की प्रसिद्ध मंदिरो मे एक है। भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर मुंबई के प्रभादेवी में स्थित है।आस्था के प्रतीक इस मंदिर में हजारों की भीड़ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सिद्धि विनायक मंदिर का मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में भी गिनती की जाती है। वैसे तो हर रोज यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है, परंतु मंगलवार का दिन सबसे खास माने जाने के कारण यहां श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को यहां कभी-कभी दर्शन के इंतजार में चार से पांच घंटे लाइन में ही खड़े रहना पड़ता है। यहां छोटे मंडप में भगवान गणेश को सिद्धि विनायक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। यह मंदिर बाहर से सूक्ष्म शिल्पकारी से परिपूर्ण है तथा अंदर से सोने की परत से सुसज्जित हैं। यहाँ गणपति पूजा महोत्सव, भाद्रपद की चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विशेष समारोह पूर्वक मनाया जाता है।

मरीन ड्राइव
मुंबई के खास आकर्षण स्थानों में से एक मरीन ड्राइव बहुचर्चित स्थल हैं। मरीन ड्राइव 6 लेन सागर के तट के साथ कंक्रीट की एक सड़क है। इसका निर्माण 1920 मे हुआ था। यह ड्राइव अंग्रेजी वर्णमाला C (सी) के आकार का है। मरीन ड्राइव के शानदार घुमाव पर लगी लाइटें रात को इस प्रकार चमकती हैं जैसे किसी महारानी का हार चमक रहा हो और यही कारण है कि इसे क्वीन नेकलेस (रानी का हार)भी कहा जाता है। यहां बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ धारावाहिक सीरियल्स की भी शूटिंग होती है। बड़े अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे कलाकार भी यहां अभिनय कर चुके हैं। मानसून के आते ही मरीन ड्राइव पर समुद्र तट का आनंद उठाने के लिए सैलानियों की भीड़ जमा हो जाती है। यहां समुद्री तट से चार से पांच मीटर ऊंची लहरें उठती हैं, यह सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण होता है।

जुहू चौपाटी
जुहू चौपाटी मुंबई के समुद्रीय तटीय आकर्षण में से एक है। प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिए जुहू चौपाटी बेहद ही रोमांचक जगह है। यह मुंबई के सबसे लोकप्रिय समुद्री तट में से एक है। यह मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल जिसे फिल्म निर्माताओं द्वारा विशेष पसंद किया जाता है। समुद्री तट पर लहरों का उठना और वापस जाने के साथ ठंडी हवा का वातावरण सैलानियों और पर्यटकों का मन मोह लेती है।