अगर आप भी हैं अकेली घूमने की शौक़ीन तो ज़रूर जाइये इन पांच रोमांचक जगहों पर

एक सोलो ट्रैवलर के लिए भ्रमण करना सबसे अच्छा अनुभव माना जाता है। दूसरे की चिंता या उस पर निर्भर रहे बिना, वह अपने समय और अपने तौर-तरीके से अपने पसंदीदा स्थानों पर बिना किसी रोक-टोक के जा सकता है। वह जो चाहे कर सकता है, उसे कोई रोकने वाला नहीं होता। भ्रमण करने का मजा जो अकेले में आता है वह आपको दूसरों के साथ कभी नहीं आ सकता। अकेले घूमने का अपना ही एक अलग अंदाज होता है। उसके दुख और सुख के उत्तरदाई सिर्फ हम होते हैं।
 
यदि आप महिला हैं और आप अकेले भ्रमण करना चाहती हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाना चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे हिंदुस्तान के वह 5 स्थान जो सुरक्षित है और साथ ही साथ आपको वहां जाकर ऐसा अनुभव होगा जिसे आप कभी भूल नहीं पाएंगी।
 
1. जोधपुर, राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित जोधपुर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।  जोधपुर "सन सिटी" के नाम से प्रसिद्ध है। मेहरानगढ़ के प्रमुख किले के पास लगभग सभी घरों को नीले रंग में रंगा गया है। जिसके कारण इस शहर को "नीला शहर" भी कहा जाता है। राजस्थान राज्य अपने आतिथ्य के लिए जाना जाता है। इस प्रकार एकल यात्रा करने वाली महिला एक सुरक्षित छुट्टी के समय की उम्मीद कर सकती है। यह स्थल रेगिस्तान के रोमांटिक आकर्षण से भरा है।

विशाल मेहरानगढ़ किला अपनी भव्य दीवारों के लिए  मशहूर हैं। दुकानों और बाज़ारों के साथ घुमावदार संकरी गलियों से गुजरना एक अच्छा अनुभव साबित होगा। रंग, दृश्य, ऊंट, व्यंजन, शिल्प और महल आदि शहर को एक पर्यटक स्थल बनाते हैं। इसलिए एक एकल महिला को जीवन में कम से कम एक बार जोधपुर अवश्य घूमने जाना चाहिए।
 
2. हम्पी, कर्नाटक
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल हम्पी हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आपको किसी जोश से भरी जगह पर जाना है तो आपको जल्द ही हम्पी की यात्रा करनी चाहिए। हम्पी अपने प्रमुख समय के दौरान सबसे बड़ी और सबसे अमीर मानव बस्ती मानी जाती थी और आज भी है। 25 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हम्पी ऐतिहासिक संस्कृतियों से भरा हुआ है। भारतीय इतिहास की समृद्धि को समझने के लिए यह एक अच्छी जगह हैं। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मिलेंगे जिस पर आप चढ़ाई सकते हैं। यहां पर आपको कई विदेशी टूरिस्ट मिलेंगे जिससे आपको अकेलापन भी महसूस नहीं होगा। आपको यह जगह खूब पसंद आएगी। अक्टूबर से मार्च का महीना हम्पी जाने के लिए सबसे बेहतरीन रहेगा।
 
3. शिमला, हिमाचल प्रदेश
शिमला एक हिल स्टेशन के रूप में भारत और विश्व में एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल माना जाता हैं। यहां पर आप एक अद्भुत और सुरक्षित छुट्टी बिता सकते हैं। सुंदर, सुखद जलवायु और मैत्रीपूर्ण लोगों के साथ यह हिल स्टेशन एकल महिला यात्रियों के लिए एकदम सही है। शिमला बहुत सारे होटलों और भोजनालयों से भरा हुआ है। शहर में मुख्य आकर्षण में माल रोड, रिज, क्राइस्ट चर्च और जाखू मंदिर शामिल हैं, जो पूरे साल पर्यटकों  से भरे रहते हैं। इसलिए यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। टॉय ट्रेन शिमला के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जाता हैं। आप कुकरी में याक की सवारी और कालका से शिमला के बीच टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद उठा सकते हैं।
 
4.पुदुचेरी 
यह एक ऐसे जगह है जहाँ हर कोई जाना चाहता है क्योंकि यह जगह शुद्ध शांति के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है जो फ्रांसीसी शहरों जैसा दिखाई देता हैं। दक्षिण भारत में पुदुचेरी का अपना अलग ही आकर्षण है। ढली सड़कें, पीले औपनिवेशिक शैली के घरों और साफ हवा के साथ पंक्तिबद्ध हैं। चूंकि यह स्थान लंबे समय तक फ्रांसीसी शासन के अधीन था इसलिए इसका प्रभाव आप यहां के भोजन, संस्कृति और भाषा पर देख सकते हैं। पुडुचेरी आदर्श रूप से एकल महिला यात्रियों के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह खरीदारी के लिए भी एक शानदार जगह है। यहां आप सुंदर समुद्र तट पर टहलने और सस्ती बियर प्राप्त कर सकते हैं। कुछ मजेदार करने के लिए फ्रेंच क्वार्टर पर जा सकते हैं आर श्री अरबिंदो आश्रम में एकात्म योग सीख सकते हैं।
 
5.मुन्नार, केरल
मुन्नार की यात्रा करने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप एलिस इन वंडरलैंड के उन असली स्थानों में से एक में आ गए हैं। यहां चाय बागानों से भरी हरी अविरल पहाड़ियाँ लुभावनी हैं। मुख्य शहर से कुछ मील की दूरी पर एक जगह है रैबिट होल वहां जाने पर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप एक अनोखे स्थान पर खड़े हैं। देहाती आकर्षण आपको शहरों की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी के बारे में भुला देगा। मुन्नार ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा और साइकिल चलाने के लिए एक शानदार जगह है। केरल भारत में महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है, जहां दिल से स्वागत, सुखद मुस्कान और मददगार लोगों से आपकी भेंट होगी।