Foreign Trip: भारत से भी सस्ते हैं ये 5 देश, New Year पर बना लें घूमने का प्लान

हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार विदेश यात्रा तो जरूर करना चाहता है। विदेश यात्रा सिर्फ मौज-मस्ती नहीं बल्कि इससे आप काफी कुछ सीखते भी हैं। विदेश यात्राएं करने से आपको दूसरे देश के लोगों, उनका कल्चर और जीवन जीने के तरीकों के बारे में पता चलता है। इसलिए आपको भी विदेश यात्रा का प्लान जरूर बनाना चाहिए। अगर आपने अभी तक विदेश यात्रा नहीं की है तो आप इस साल विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

बता दें कि ऐसे कई देश हैं, जहां पर आप भारत से भी कम पैसे खर्च करके फॉरेन ट्रिप कर सकती हैं। वहीं कुछ देशों में घूमने के लिए आपको वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप सस्ते में घूम सकते हैं।

जानें भारत से सस्ती विदेश यात्राएं


भूटान

आप भूटान जाकर भी विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं। यहां जाने के लिए भारतीयों को किसी भी वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यह एक बेहद खूबसूरत देश है, जोकि हिमालय की गोद में बसा है। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर कई शानदार मठ और मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे। आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

नेपाल

भारत का पड़ोसी मुल्क नेपाल है, जहां पर आप बिना पासपोर्ट और वीजा के आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। हिमालय की चोटियों में बसा यह देश एडवेंचर्स और ट्रेकर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। काठमांडू के मंदिरों से लेकर पोखरा की शांति और सुंदरता आपको यहां का दीवाना बना देगी। नेपाल जाने पर आपका विदेश घूमने का सपना पूरा हो जाएगा।

श्रीलंका

श्रीलंका भी एक बेहद खूबसूरत देश है। यहां पर भी आप ट्रिप प्लान कर सकती हैं। श्रीलंका के चाय के बागान, खूबसूरत बीच और यहां के इतिहास आपको काफी पसंद आएगा। सिगिरिया के प्राचीन अवशेष और याला नेशनल पार्क देखकर काफी अच्छा लगेगा। बता दें कि यह देश भी काफी बजट फ्रेंडली है। यहां आप सस्ते में घूम सकते हैं।

म्यांमार

म्यांमार को बर्मा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत से नजदीक होने की वजह से यहां पर भारतीय टूरिस्ट काफी पहुंचते हैं। म्यांमार के प्रचीन मंदिर, यहां की संस्कृति और शांत प्राकृतिक नजारे आपको बेहद पसंद आएंगे। म्यांमार में कई खूबसूरत बीच हैं, जोकि बेहद खूबसूरत हैं। वहीं यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर हैरान रह जाएंगे। कम बजट में आप यह ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इंडोनेशिया

अगर आप भी विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो आप बाली जा सकती हैं। बाली इंडोनेशिया का एक छोटा सा आइलैंड है, जो टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। बाली के खूबसूरत बीच आपको काफी पसंद आएंगे। यहां पर बोरोबुदुर के प्राचीन मंदिर और अन्य कई घूमने की जगह हैं। यहां पर आप लोकल फूड से लेकर प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय बिता सकते हैं। वहीं घूमने के लिहाज से इंडोनेशिया काफी सस्ता देश है।