One Day Trip from Alwar: अलवर के पास हैं ये 3 शानदार जगहें, वीकेंड पर करें यादगार वन-डे ट्रिप
राजस्थान के अलवर में रहने वाले लोग इन दिनों वीकेंड पर घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां पर गर्मी से राहत मिलने के साथ सुंदर नजारे भी देखने को मिलें। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पर एक ही दिन में घूमकर वापस लौट सकें। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर सुबह-सुबह निकलकर शाम तक वापस आ सकें। इसलिए 1-2 दिन की ट्रिप के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट हैं। तो आइए जानते हैं अलवर के आसपास की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में...
रींगस
अलवर से बाहर अगर आप छोटा ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो रींगस घूमने के लिए जा सकती हैं। यह राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। अलवर से यहां पहुंचने में आपको करीब 3 से 4 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन लॉन्ग ड्राइव पर जाने वाले लोगों को यह ट्रिप काफी पसंद आएगी। आप बाइक से भी यहां पर घूमने जा सकती हैं। आप चाहें तो यहां पर 1 दिन रुककर अगले दिन अपने शहर वापस आ सकती हैं। रींगस में आप सीकर हवेलियां, जीण माता मंदिर, लक्ष्मणगढ़ किला, रानी सती मंदिर और हर्षनाथ मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं।
मथुरा
आप अलवर से मथुरा घूमने का प्लान बना सकती हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए यह बेस्ट जगह हो सकती है। अलवर से मथुरा करीब 111 किमी की दूरी पर है। आप करीब 3 घंटे यहां पर पहुंच जाएंगी। अगर आप गाड़ी या बस से जा रही हैं, तो यह सफर आसान है। यहां आसपास में आप वृंदावन भी घूमकर आ सकती है। मथुरा में आप द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट और बांके बिहार मंदिर घूमने के लिए जा सकती हैं।
आगरा
अलवर के लोग भी आसानी से आगरा पहुंच सकते हैं। आगरा पहुंचने के लिए आपको करीब 167 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसमें आपको करीब 4 घंटे का समय लग जाएगा। यहां आप वीकेंड पर घूमने भी जा सकती है। ऐसे में आप शनिवार की सुबह आगरा के लिए निकल जाएं और पूरा दिन बिताने के बार रविवार को वापस आ जाएगा। आप यहां बस, ट्रेन और अपनी गाड़ी से ट्रिप को आसानी से पूरा कर सकती हैं। आगरा में मेहताब बाग, एत्मादुद्दौला का मकबरा, ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी घूमने जा सकती हैं।