अपने नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए इन जगहों में जाना न भूलें

नए साल के जश्न की तैयारियाँ बाज़ारों में जोरों-शोरों से चलनी शुरू हो चुकी हैं। दरअसल 1 जनवरी को नया साल ईसाई धर्म के अनुसार मनाया जाता है। ईसाई धर्म के अनुसार सारे देश में ये नया साल धूम धाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी लोगों के शॉपिंग के साथ न्यू ईयर को अलग-अलग जगहों में मानाने की प्लानिंग चल रही होगी। भारत में दिसंबर में अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जानिए कुछ बेहतरीन जगहें।

1. गोवा-  गोवा में सस्ते बीयर, बीच किनारे रहना, लाइव संगीत और रात की लंबी पार्टियां ऐसी चीजें हैं जो लोगों को गोवा में नए साल के जश्न में रॉकिंग करने के लिए बेहद सही हैं। नए साल की पार्टियाँ रेगुलर पार्टियों की तुलना में अलग होती हैं जिनमें पटाखों की रोशनी होती है। इन चीजों को देखकर अक्सर लोग गोवा को अपनी पहली पसंद मानते हैं। 
 
2. मुंबई-  मुंबई एक ऐसा शहर है जो हमेशा जागा रहता है। मुंबई पूरी तरह से पार्टी एनिमल्स के लिए एक बेहतरीन जगह है। मुंबई में नए साल का जश्न बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। पूरे शहर में होटल और लाउंज भी पार्टियों के लिए तैयार रहते हैं, मुंबई में कई फिल्म जगत के स्टार और मशहूर हस्तियों को भी देखा जाता है। 

3. दिल्ली- दिल्ली नए साल के जश्न की केन्द्र बिन्दु मानी जाती है। ड्रिंक, गाने, लाइट्स और डांस से लेकर यहां पर एन्जॉय करने के लिए बहुत कुछ बेहतरीन चीजे है। बड़े लाउन्ज के साथ दिल्ली में पार्टी के लिए छोटे लाउन्ज भी काफी अच्छे होते हैं। दिल्ली में इंडिया गेट, हौज खास, कनॉट प्लेस, राजौरी गार्डन आदि सारी पार्टी के लिए मशहूर जगहें हैं। 
 
4. गुलमर्ग- जो लोग बर्फ के साथ अपने नए साल का आयोजन करना चाहते हैं उनके लिए गुलमर्ग एक बेहतरीन जगह है। गुलमर्ग कपल्स के लिए बहुत अच्छी जगह है जहाँ वो लोग बर्फ में सर्द हवाओं के बीच रोमांस कर सकेंगे। साथ ही अपने दोस्तों और परिवार वलए लोगों के साथ गुलमर्ग में स्कीइंग के मजे उठा सकते हैं। 
 
5. केरल - साउथ इंडिया में नए साल का जश्न मनाने के लिए केरल सबसे अच्छी जगहों में से एक है। समुन्द्र पार्टियों के लिए हमेशा से ही रोमांचक हैं। केरल की सुंदरता को देखकर सबका मन मोह जाता है। केरल समुद्र तट प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है।
 
6. मनाली- 2019 को अलविदा कहने के लिए मनाली के बर्फीले पहाड़ एक बेहतरीन जगह है। अपने परिवार, दोस्तों या प्रिय के साथ एक निजी पार्टी सबसे अच्छा विचार होगी। मनाली के होटल में नए साल का काफी अच्छा आयोजन किया जाता है। सोलंग घाटी और कुफरी जैसे आसपास की जगहें मनाली का सबसे ज्यादा यात्रा  करने वाला स्थल है। मनाली बर्फ से भरी सड़कों पर समय बिताना मनाली की ट्रिप में चार चाँद लगा देगा।
 
अगर आप भी नए साल की ट्रिप के लिए जगहें ढूंढ रहे हैं तो इन जगहों को जरूर अपनाए। ये जगह ट्रिप की बेहतरीन यादों के साथ किफायती भी रहेगी।