Prem Mandir में Reel बनाना पड़ेगा महंगा, मंदिर प्रशासन ने लागू किए सख्त Guidelines और जुर्माने

वृंदावन का प्रेम मंदिर सिर्फ अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि देश-विदेश से लोग यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। प्रेम मंदिर की खासियत इसकी वास्तुकला है। इस मंदिर की दीवारों और खंभों पर की गई बारीक नक्काशी हर किसी का ध्यान अपनी तरह खींचती है। ऐसे में अगर आप भी मंदिर दर्शन के लिए आ रही हैं, तो आपको मंदिर से जुड़े नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

क्योंकि कई बार लोग जानकारी के अभाव में या फिर लापरवाही की वजह से भी लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं। जिस कारण उनको जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको प्रेम मंदिर जाने के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

जरूरी नियम

वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर एक धार्मिक स्थल है। इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के नियमों और मर्यादा का पालन करना चाहिए। लेकिन अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो मंदिर प्रबंधन के नियमों और स्थिति के हिसाब से फाइन और कार्रवाई की जा सकती है।

मंदिर परिसर में न फैलाएं गंदगी

मंदिर में दर्शन करने आने वाले हजारों भक्त मंदिर परिसर में बैठकर राम करते हैं। ऐसे में वह पैकेज, बोतल, प्लास्टिक या खाने की चीजों का कचरा आदि इधर-उधर फेंक देते हैं। वहीं कुछ लोग मंदिर की दीवारों या आसपास की जगह को गंदा करते हैं। अगर मंदिर के कर्मचारी आपको ऐसा करते हुए देखते हैं, तो आपको 500 रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

जानें क्या करें

हमेशा कूड़ा डस्टबिन में ही डालना चाहिए। मंदिर में जगह-जगह पर आपको डस्टबिन मिलेंगे, इसलिए मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मंदिर परिसर को साथ रखने में अपना सहयोग दें।

प्रतिबंधित सामान लेकर न जाएं

मंदिर में खाने-पीने की चीजें और नॉनवेज खाना लेकर जाने की मनाही है। मंदिर में कैमरा ले जाने के लिए भी आपको अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके लिए अलग से चार्ज लगता है। लेकिन अगर कोई इन प्रतिबंधित चीजों को छिपाकर मंदिर में ले जाता है, तो पकड़े जाने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं नियमों की अनदेखी करने पर सामान जमा करवाने के साथ एंट्री भी रोकी जा सकती है।

जानें क्या करें

प्रेम मंदिर जाने से पहले जरूरी सामान को अपने साथ रखें। आप अपने साथ पर्स, फोन और बोतल आदि लेकर जा सकती हैं।

रील बनाने पर हो सकती है कार्रवाई

आजकल सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। कई बार लोग धार्मिक स्थलों की अहमियत नहीं समझते हैं और ऐसी जगहों पर डांस रील शूट करने लगते हैं। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई हो सकती है और साथ ही फाइन भी चुकाना पड़ सकता है।

जानें क्या करें

सिर्फ अनुमति वाली जगहों पर ही फोटो और वीडियो बनाएं। नियमों का पालन करें और धार्मिक स्थलों पर डांस वाली रील आदि न बनाएं।

इन सभी के अलावा मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर भी आप पर कार्रवाई हो सकती है। नक्काशी को छूकर नुकसान पहुंचाना, दीवारों पर लिखना या फिर सजावट की चीजों को खराब करना इसमें शामिल है।