Louisiana Trip: अमेरिका के लुइसियाना में हर साल होते हैं 400 से ज्यादा Festivals, गर्मियों में जरूर करें Explore

हम सभी लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। वहीं विदेश जाने का सपना हर किसी का होता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी विदेश घूमने का प्लान बना रही हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पर घूमने-फिरने के साथ-साथ वहां का कुजीन, म्यूजिक, कल्चर और कलरफुल फेस्टिवल का भी मजा ले सकें, तो आपको अमेरिका का लुइसियाना राज्य एक्सप्लोर करना चाहिए। बता दें कि हर साल लुइसियाना में 400 से ज्यादा फेस्टिवल और मेलों का आयोजन होता है।

जिस कारण इसको फेस्‍ट‍िवल कैपि‍टल ऑफ द वर्ल्‍ड भी कहा जाता है। गर्मियों में इस राज्य का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। कहीं पर म्यूजिक शो चल रहा होता है, तो कहीं पर बुफे सजा होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आपको लुइसियाना घूमने जाना चाहिए।

फेस्टिवल कैपिटल है लुइसियाना

अमेरिका के राज्य लुइसियाना में साल भर अलग-अलग तरह के फेस्टिवल होते हैं। यहां पर होने वाले फेस्टिवल्स सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं होते हैं, बल्कि खानपान, हिस्ट्री और लोकल कल्चर से भी जुड़े होते हैं। यही कारण है कि यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए कुछ खास है।

फूड लवर्स के ल‍िए जन्‍नत

अगर आपको भी नई-नई चीजें टेस्ट करने का शौक है, तो लुइसियाना आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां पर पीच फेस्टिवल होता है, जहां पर लोगों को पीच से बनी कई डिशेज चखने का मौका मिलता है।

अगर आपको नई-नई चीजें खाने का शौक है, तो लुइसियाना आपको जरूर जाना चाह‍िए। यहां पर पीच फेस्टिवल होता है। इसमें लोगों को पीच से बनी कई डिशेज को टेस्‍ट करने का मौका मिलता है। इसके अलावा टोमैटो और वॉटरमेलन फेस्टिवल भी लोगों को खूब अट्रैक्‍ट करता है। न्यू ऑरलियन्स में होने वाला क्रियोल टोमैटो फेस्टिवल और ब्यूरेगार्ड वॉटरमेलन फेस्टिवल में आप लोकल फ्रूट्स का स्वाद तो ले ही सकती हैं, साथ ही यहां कई मजेदार एक्‍ट‍िव‍िटीज में भी ह‍िस्‍सा ले सकती हैं।

सीफूड फेस्टिवल

अमेरिका के इस राज्य को सी फूड के लिए भी जाना जाता है। यहां पर होने वाले सीफूड फेस्टिवल्स में झींगे और दूसरे सी फूड्स का भी स्वाद ले सकते हैं। वहीं कई जगहों पर स्ट्रीट फेयर और कुछ जगहों पर ट्रे़डिशनल डांस भी होता है।

म्‍यूज‍िक लवर्स के ल‍िए है खास

लुइसियाना का नाम आते ही लोगों को ब्लूज, जैज और काजुन म्यूजिक की याद आती है।

जैज और ब्लूज

लुइसियाना में गर्मियों में कई बड़े म्यूजिक फेस्टिवल होते हैं, जिसमें दुनिया भर के तमाम आर्टिस्ट्स हिस्सा लेते हैं। वहीं न्यू ऑरलियन्स का जैज कल्चर तो पूरी दुनिया में फेमस है।

सैचमो समरफेस्ट

सैचमो समरफेस्ट महान जैज कलाकार लुई आर्मस्ट्रॉन्ग की याद में होता है। यहां पर लाइव म्यूजिक के अलावा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

जैज फेस्ट

यह लुइसियाना का सबसे फेमस फेस्ट होता है। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग शामिल होने के लिए आते हैं।

करीब से जान सकेंगे कल्‍चर

लुइसियाना के फेस्टिवल सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं बल्कि यहां के कल्चर को भी देखने का मौका मिलता है।

श्रिम्प और पेट्रोलियम फेस्टिवल

लोकल फ‍िशरमैन और ऑयल कंपनी से जुड़े लोगों के सम्मान में यह फेस्टिवल मनाया जाता है। यहां पर पानी में होने वाली परेड भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां पर शुगर केन फेस्टिवल भी बेहद स्पेशल तरीके से मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में गन्ने के खेती से जुड़े कई कलरफुल प्रोग्राम दिखाए जाते हैं और परेड भी निकलती है।

डक फेस्टिवल

लुइसियाना का डक फेस्टिवल भी बेहद दिलचस्प और अलग माना जाता है। इस फेस्टिवल में कई फनी कॉम्पटीशन होते हैं और लोग इनमें हिस्सा भी लेते हैं।

ESSENCE Festival

अमेरिका का सबसे बड़ा कल्‍चर और म्‍यूजि‍क फेस्‍ट एसेंस फेस्‍ट‍िवल है। यहां पर वर्कशॉप, शॉपिंग, लाइव म्यूजिक और कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। कुल मिलाकर म्यूजिक लवर के लिए यह फेस्ट बेस्ट है।

परिवार और दोस्तों के साथ जाएं

लुइसियाना के फेस्टिवल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए काफी कुछ है। यह एक एंटरटेनमेंट का हब है। इसलिए यह कपल्स ट्रिप और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।