Travel Tips: अप्रैल की गर्मी से चाहिए राहत? Ooty से Gangtok तक, ये हैं Best Summer Destinations
अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरूकर दिए हैं। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में टेंपरेचर 34 से 35 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण अभी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। ऐसे में अगर आप भी इस महीने कुछ दिनों की छुट्टी लेकर ठंडी और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकती हैं। इस महीने यहां पर का मौसम काफी सुहावना होता है।
दरअसल, इस महीने पहाड़ों पर वसंत की शुरूआत हो जाती है। इस दौरान पेड़-पौधे हरे-भरे दिखते हैं, मौसम भी सही रहता है और फूल खिलने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अप्रैल के महीने में घूमने के लिए जा सकती हैं।
ऊटी
साउथ इंडिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से तमिलनाडु का ऊटी भी है। यह हिल स्टेशन घूमने के लिहाज से काफी अच्छा है। ऊटी का ठंडा मौसम काफी सुहावना रहता है। यहां पर लेक में बोट राइड ले सकती हैं। यहां पर चाय के बागान और फूलों से भरे खूबसूरत गार्डन देख सकती हैं।
गंगटोक
अप्रैल के महीने में गंगटोक की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस दौरान पहाड़ों के नजारे बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आसपास की वादियां फूलों से भर जाती हैं। इस महीने मौसम काफी ठंडा हो जाता है। आपको यहां पर रोजाना आना चाहिए।
दार्जिलिंग
यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए फेमस है। अप्रैल में यहां की हवा ठंडी और फ्रेश होती है। इस दौरान यहां पर रोडोड्रेंड्रोन जैसे पहाड़ी फूल खिलने लगते हैं। जिससे पूरी वादी रंगीन दिखती है।
पचमढ़ी
मध्य प्रदेश का पचमढ़ी हिल स्टेशन काफी खूबसूरत है। इस महीने यहां का मौसम काफी सुहावना होता है और आसपास काफी हरियाली खूब दिखाई देती है। आप यहां पर बी फॉल्स, पांडवों की गुफा, धूपगढ़ और सत्पुरा नेशनल पार्क आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ऋषिकेश
ऋषिकेश में मौसम काफी सुहावना होता है। इस महीने आप यहां पर रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकती हैं। शाम के समय आप यहां पर परमार्थ निकेतन और त्रिवेणी घाट में होने वाली गंगा आरती का हिस्सा बन सकती हैं।
तवांग
अप्रैल महीने में आप तवांग जा सकती हैं। यहां पर मौसम काफी शानदार रहता है। दूर-दूर से लोग यहां की खूबसूरती निहारने के लिए तवांग पहुंचते हैं। यहां पर चारों ओर पहाड़ों और बर्फ का नजारा देखकर लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।