हरियाणा में ऐतिहासिक जगहों के साथ बेहतरीन पर्यटक स्थल का मजा लें

घूमने के लिए अगर कोई पास की जगह मिल जाए तो बात ही क्या होगी, ऐसे आज हम हरियाणा के पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे। हरियाणा अपने पर्यटन स्थल के लिए बहुत की लोकप्रिय माना जाता है। खड़ी बोली के साथ वहाँ घूमने के लिए भी बेहतरीन जगहें है। हरियाणा में हास्य कूट-कूट कर भरा हुआ है। हरियाणा को भगवान का घर कह कर भी पुकारते हैं। हरियाणा की जगहों में बहुत से ऐतिहासिक सच जुड़े हुए है जिन्हे जानने में लोगों को बहुत दिलचस्पी होती है।

कुरुक्षेत्र- हरियाणा में आप कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है जहाँ महाभारत का युद्ध हुआ था। कहा जाता है कि इस जगह में श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की भूमि ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व देती है। भारी तादाद में लोग कुरुक्षेत्र में घूमने आते हैं, कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहाँ आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियाणा म्यूजियम देख सकते हैं।

पंचकुला- हरियाणा में पंचकुला ऐसी जगह है जहाँ सबसे ज्यादा लोग घूमने आते हैं। पंचकुला एक नियोजित शहर और जिला मुख्यालय है जो पंचकुला जिले, हरियाणा, भारत में स्थित है। यह चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर से सटे क्षेत्र का एक हिस्सा है। 9 वीं से 12 वीं शताब्दी के बीच चंदेलों ने यहाँ शासन किया था। पंचकुला में सेक्टर 5 अपने मनोरंजन और कई तरह के खाने के लिए काफी लोकप्रिय है। 

फार्रुख नगर का शीश महल- हरियाणा में एक छोटा सा क़स्बा है जिसका नाम फार्रुख नगर है। इस जगह का नाम मुगल बादशाह फर्रुख सियार पर पड़ा था। फार्रुख नगर के बीचोंबीच है शीश महल। इस जगह का नाम 17वीं शताब्दी में हुआ बताया जाता है। कहा जाता है कि दूसरी मजिल में एक खूफिया सुरंग है जिसमें जाने  से अक्सर लोग डर जाते हैं। 

दमदमा झील-  दमदमा झील हरियाणा का सबसे फेमस जगह में से एक है। आगर आप हरियाणा में किसी शांत जगह की तलाश में है तो दमदमा झील में जरूर जाएं। इस झील में देशी और प्रवासी पक्षियों की 190 प्रजातियों का घर है। इस झील को 1947 में अंग्रेज़ों में बनाया था। 

पिंजौर या यादविंद्रा गार्डन- हरियाणा के पंचकुला में पिंजौर गार्डन स्थित है। ये गार्डन अपनी ख़ूबसूरती के लिए बेहद प्रसिद्ध है। पिंजौर गार्डन को यादविंद्रा गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। ये गार्डन भी मुग़ल समय से तालुख रखता है। यह गार्डन अंबाला शिमला रोड पर पिंजोर गांव में स्थित है। 

कर्ण झील- ये हरियाणा की मशहूर झीलों में से एक है। कहा जाता है कि  सूर्य और कुंति के पुत्र रोज स्नान के लिए इस झील में आया करते थे इसलिए इस झील का नाम कर्ण झील पड़ गया था।

हार्टऑफ हरियाणा- रोहतक को हरियाणा का दिल कहा जाता है। पुराना होने के साथ-साथ रोहतक उतना ही सुन्दर होता जा रहा है। रोहतक हरियाणा का मशहूर पर्यटन स्थल इसलिए भी है क्योंकि वहाँ पर भिंडावास झील, तैलार झील और टिलर झील शामिल हैं। झील के अंदर ही उसमें चिड़ियाघर भी है जहाँ बच्चें अक्सर जाना पसंद करते हैं।

अगर आप भी दिल्ली के पास की कोई जगह जाना चाहते हैं तो हरियाणा जरूर जाएं। हरियाणा अपने आप में एक बेहतरीन जगह है।