प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है हैवलॉक आइलैंड, जानें इसके बारे में

दुनियाभर में अंडमान हनीमून डेस्टिनेशन और वेकेशन के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक माना जाता है। अंडमान कई छोटे-छोटे द्वीपों और आकर्षक पर्यटन स्थलों से घिरा हुआ है। हैवलॉक आइलैंड अंडमान के सबसे लोकप्रिय द्वीपों में से एक है। हर साल हज़ारों सैलानी यहाँ अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियाँ बिताने आते हैं। हैवलॉक आइलैंड प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के बीच बहुत फेमस है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

 हैवलॉक आइलैंड करीब 113 स्क्वॉयर किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है और यह अंडमान में एक सबसे अधिक आबादी वाला आईलैंड भी है। इसका नाम ब्रिटिश जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। सफेद बालू वाला हैवलॉक आईलैंड रिच कोरल रीफ और ग्रीन फॉरेस्ट से घिरा है। यह खूबसूरत द्वीप पोर्ट ब्लेयर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हैवलॉक द्वीप के पोर्ट ब्लेयर से सरकारी या प्राइवेट फेरी या फिर हेलिकॉप्टर के जरिए हैवलॉक आईलैंड पर पहुंचा जा सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में हनीमून प्लान करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल


अंडमान का यह खूबसूरत तट कई मायनों में खास माना जाता है। यहां कई समुद्री तट मौजूद हैं, जहां आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। आप हैवलॉक आइलैंड के सबसे लोकप्रिय राधानगर बीच की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह न सिर्फ भारत का बल्कि एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्री तटों में से एक माना जाता है। राधा नगर तट पर आप सफेद रेत, समुंद्र के नीले पानी और यहां के लजीज सीफूड का मज़ा ले सकते हैं। राधा नगर तट से थोड़ी ही दूरी पर कई अन्य बीच हैं जहाँ आप सैर का आनंद ले सकते हैं। इसमें ऐलिफेंट बीच, विजय बीच, नगर बीच और कालापत्थर बीच आदि शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां के गांवों की सैर भी कर सकते हैं। यहां लगभग 6 गांव मौजूद हैं। हैवलॉक आइलैंड पर आप समुद्री जीवन का आनंद उठा सकते हैं। 

प्रकति प्रेमियों और एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के बीच बीर बिलिंग बहुत लोकप्रिय है। हैवलॉक आइलैंड पर आप विभिन्न गतिविधियों और वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा भी ले सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, सी ब्लॉक आदि जैसी वॉटर एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपनी व्यस्त ज़िंदगी से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो हैवलॉक आइलैंड आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती और समुद्री आबोहवा के बीच आप शांति और सुकून का एहसास करेंगे। इसके साथ ही अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक यादगार ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो हैवलॉक आइलैंड पर कई खूबसूरत समुद्र तट हैं, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिता सकते हैं।