Summer Travel Tips: Puducherry का French Vibe या Rishikesh का एडवेंचर, गर्मी में घूमने की Best जगहें देखें

भारत को विविधता का देश कहा जाता है, क्योंकि यहां पर घूमने के लिहाज से एक से बढ़कर एक जगहें मौजूद हैं। वहीं हर सीजन में घूमने वालों की भी कमी नहीं होती है, जब भी घूमने का मन करता है, तो बैग करते हैं और घूमने के लिए निकल जाते हैं। किसी को बीच पर जाना पसंद होता है, तो किसी को पहाड़ों पर घूमना पसंद होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबी छुट्टी मिलना थोड़ा मुश्किल होता है।

ऐसे में अगर 2-3 दिन का समय मिलता है, तो सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं घूमने जाएं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप 3 दिन में आराम से घूम सकते हैं। वहीं इन जगहों पर घूमने में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा और आपको सुकून भी मिलेगा।

गोवा

अगर आपको बीच पर चिल या रिलैक्स करना पसंद है और नाइट लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं, तो गोवा से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं है। 3 दिन की ट्रिप के लिए गोवा बेस्ट है। यहां के बीच काफी फेमस हैं। यहां पर आपको स्टे के लिए होटल्स और घूमने के लिए स्कूटी आसानी से मिल जाएगी।

मैक्लोडगंज

अगर आपको भी हिल स्टेशन पसंद है, तो आपको मैक्लोडगंज जाना चाहिए। यहां पर आपको तिब्बती कल्चर और बौद्ध मठ देखने को मिलेंगे। वहीं आप यहां पर ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं। अगर कम बजट में अच्छी जगह एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो यह जगह परफेक्ट है।

पुदुचेरी

पुदुचेरी को मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां की रंग-बिरंगी गलियां और कैफे काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। यहां के फ्रेंच आर्किटेक्चर आपको विदेश जैसा वाइब देते हैं। आप यहां पर स्कूटी से आराम से घूम सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान की गिनती देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। राजस्थान में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं। उदयपुर भी उन्हीं में से एक है। अगर आप कुछ अलग और रॉयल एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आपको उदयपुर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां पर झीलों और महलों की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

ऋषिकेश

यह जगह लोगों की ऑल टाइम फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है। ऋषिकेश उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिनको सुकून और एडवेंचर दोनों ही पसंद है। आप यहां पर कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग दोनों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश का बंजी जंपिंग फेमस है। वहीं यहां पर गंगा किनारे बैठने में अलग ही सुकून मिलता है।