वेनिस के नाम से जाना जाता है केरल का यह शहर, यहाँ की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी

दक्षिण भारत का केरल राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देवताओं के देश कहे जाने वाले केरल राज्य में बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल और समुद्री तट हैं जिन्हें देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है अलेप्पी,  जिसे आलप्पुषा शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर कोच्चि से 53 और त्रिवेन्द्रम के 155 किमी दूरी पर स्थित है। बैकवाटर और आकर्षक समुद्री तटों की वजह से अलेप्पी को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है।  अगर आप केरल के इतिहास और यहाँ के लोगों के रहन-सहन के बारे में जानना चाहते हैं तो अलेप्पी जरूर जाएं। अलेप्पी में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। आज के इस लेख में आपको अलेप्पी के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं -     

कुट्टानाड बैकवॉटर 
कुट्टानाड केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।  यह पूरा क्षेत्र समुद्र और पहाड़ियों से घिरा हुआ है।  कुट्टानाड को भारत का बैकवाटर पैराडाइज कहा जाता है। इस जगह को धान का कटोरा भी कहा जाता है। यह जगह चावल की खेती के साथ-साथ प्राकृतिक सुन्दरता के लिए भी मशहूर है। यहां आप नाव की सवारी करते हुए मनमोहक नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। कुट्टानाड में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।   

कृष्णापुरम पैलेस 
कृष्णापुरम पैलेस अलेप्पी की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय परतक स्थलों में से एक है। यहाँ आकर आपको दक्षिण भारत की कला-संस्कृति, जीवन और रहन सहन को देखने और समझने का मौका मिलता है।  कृष्णापुरम, दक्षिण भारत का एक संग्रहालय और महल है, जिसका इतिहास 18 वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। इस महल का निर्माण अनिझम थिरुनल मार्थंद वर्मा ने करवाया था। यहाँ आकर आपको शांति और आनंद का अनुभव होगा।   

एलेप्पी बीच 
एलेप्पी बीच की चमकदार रेत और साफ पानी इसे केरल की सबसे प्रमुख जगहों में से एक बनाती है।  एलेप्पी बीच प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।  यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य आपकी यात्रा को यादगार बना देता है।  एलेप्पी बीच के किनारे आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।  एलेप्पी बीच के आसपास कई खास स्थान मौजूद हैं जो आपकी यात्रा के अनुभव को और भी ज़्यादा सुखद बना देते हैं।  

मारारी बीच 
मारारी बीच को केरल के सबसे प्रमुख समुद्री तटों में गिना जाता है।  अगर आपको प्रकृति के बीच समय बिताने का शौक है तो मारारी बीच आपके लिए आदर्श पर्यटन स्थल है।  इस बीच से एक छोटा सा गांव भी है जो यहाँ आए  पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। यहां आप दक्षिण भारत की कला-संस्कृति व रहन-सहन को अच्छी तरह समझ सकते हैं। मारारी बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अनुभव बेहद सुखद और आनंद प्रदान करने वाला होता है। मारारी बीच ट्रैवलर्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।  यहाँ समुद्र तट के किनारे आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।  

अलेप्पी चर्च 
अलेप्पी की चर्च, केरल के पाम्पा नदी के तट पर स्थित है।  इस चर्च का निर्माण सन 1810 में हुआ था और आज भी यह चर्च वैसी ही खड़ी है।  यह चर्च अलेप्पी में आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस चर्च को एडथुआ चर्च और सेंट जॉर्ज फोरेन चर्च के नाम से भी जाना जाता है। यह चर्च मध्कालीन यूरोपीय वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। अगर आपको नदी के किनारे टहलते हुए किसी खूबसूरत और शांत जगह समय बिताना है तो अलेप्पी चर्च घूमने  ज़रूर जाएं।