राजस्थानी संस्कृति का अनुभव करने देश-विदेश से यहाँ आते हैं पर्यटक, जानें बीकानेर शहर के बारे में

राजस्थान का बीकानेर शहर अपने इतिहास, ऐतिहासिक स्मारकों, शाही महलों, मंदिरों और किलों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर का निर्माण राठौर राजकुमार, राव बीकाजी द्वारा वर्ष 1488 में किया गया था बीकानेर में राजस्थानी रंग-ढंग और संस्कृति देखने को मिलती है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन  बीकानेरी भुजिया देशभर में बहुत पसंद किया जाता है। बीकानेर में बहुत से ऐसे पर्यटक स्थल हैं जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बीकानेर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों के बारे में बताऐंगे -   

जूनागढ़ का किला
बीकानेर में स्थित जूनागढ़ का किला एक ऐतिहासिक स्मारक है। इस किले का निर्माण सन 1593 में राजा राय सिंह द्वारा करवाया गया था। जूनागढ़ के किले की संरचना में आप मुगल, गुजराती और राजपूत शैलियों को मिश्रण देख सकते हैं। इस किले में खूबसूरत मंदिर और महल बने हुए हैं। किले के अंदर अनुप महल, चंद्रा महल, हवा महल, डुंगर महल और दीवान-ए-खास और गंगा महल बनाए गए हैं। यहां एक खूबसूरत आर्ट गैलरी भी बनाई गयी है। अपनी खूबसूरती संरचना से यह महल यहाँ आने पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

करणी माता मंदिर 
बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है। यह मंदिर यहाँ रहने वाले चूहों की घनी आबादी के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में लगभग 20,000 से अधिक चूहे रहते हैं। करणी माता मंदिर का निर्माण पत्थरों और संगमरमर से किया गया है। करणी माता मंदिर में चांदी के गेट लगे हैं जिसका निर्माण महाराजा गंगा सिंह द्वारा करवाया गया था। 

गजनेर पैलेस
गजनेर पैलेस बीकानेर के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है। झील के किनारे स्थित यह खूबसूरत पैलेस यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह द्वारा करवाया गया था। कहा जाता है कि प्राचीन समय में गजनेर पैलेस का इस्तेमाल बीकानेर के राजाओं द्वारा शिकार और अवकाश बिताने के लिए लॉज के रूप में किया जाता था। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित गजनेर पैलेस में खंभे, झरोखें, महल की स्क्रीन प्रमुख आकर्षण हैं। महल के बाहर एक जंगल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस जंगल में ब्लू बुल, चिंकारा, हिरण, क्लाउड एंटेलोप और ब्लैक बक जैसे जीवों को देखा जा सकता है। 

लालगढ़ पैलेस
बीकानेर का लालगढ़ पैलेस एक शाही महल है। इस खूबसूरत महल का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं शताब्दी के दौरान अपने पिता लाल सिंह की स्मृति में करवाया था। लेकिन वर्तमान में यह महल एक होटल के रूप में तब्दील हो गया है। महल में राजपूताना अंदाज में बनी भव्य डिजाइनो के साथ-साथ सुरुचिपूर्ण आंतरिक सजावट देखने लायक द्रश्य बनाती हैं। पर्यटकों को आने के लिए आकर्षित करती है। इस महल में पर्यटक मुगल,यूरोपीय और राजपूत शैली का मिश्रण देख सकते हैं। इस महल में एक बड़ा लॉन, किताबघर, कार्ड रूप आदि को देख सकते हैं। 

भंदसेर जैन मंदिर
बीकानेर से 5 किमी दूर स्थित भंदसेर जैन मंदिर यहाँ के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर जैन धर्म में 5 वे तीर्थकर सुमतिनाथ को समर्पित मंदिर है।इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी के दौरान एक भंडसा ओसवाल नामक एक व्यापारी ने करवाया था। भांडासर जैन मंदिर पीले पत्थरों की नक्काशी और दर्शनीय चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के आंतरिक भाग के स्तंभों और दीवारों पर 24 जैन शिक्षकों को चित्रित किया गया है।

लक्ष्मी नाथ मंदिर
बीकानेर में स्थित लक्ष्मी नाथ मंदिर शहर के सबसे लोकप्रिय मंदिरों से एक है। इसी मंदिर की नींव राव बीकाजी ने वर्ष 1488 में रखी थी। यह मंदिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1526 में बीकानेर के महाराज राव लूणकरण ने करवाया था। इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर और लाल सैंडस्टोन से बनाया गया है।