पुणे जाएं तो इन जगहों को देखना न भूलें

  • Ghumo Dunia

पुणे जाएं तो इन जगहों को देखना न भूलें

मुंबई से 148 कि.मी की दूरी पर स्थित पुणे महाराष्ट्र के सबसे फेमस और डेवेलप शहरों में में से एक माना जाता है। यह राज्य का दूसरा बड़ा शहर है, जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। 

पर्यटन के लिहाज से देखें तो यहां कई खास स्थल मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। आपको यहां कई शानदार ऐतिहासिक स्थल, सांस्कृतिक केंद्र और प्राकृतिक आकर्षण देखने को मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे पुणे के नजदीक कुछ खास हिल स्टेशन के बारे में, जहां का प्लान आप किसी भी समय बना सकते हैं। तो आइये जानते है उन हिल स्टेशन के बारे में जाहा आप किसी भी समय जा सकते हैं।

लवासा

आप पुणे से 57 कि.मी की दूरी पर स्थित लवासा घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवासा पुणे के निकट एक हिल स्टेशन है। पर्यटन के लिए यह हिल स्टेशन काफी ज्यादा सही माना जाता है। आपको यहां शानदार होटल, रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल्स आदि आसानी से मिल जाएंगे। लवासा महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक शानदार आउटिंग कर सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

पंचगनी

लवासा के अलावा आप पुणे से 101 कि.मी की दूरी पर स्थित पंचगनी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना सकते हैं। पंचगनी समुद्र तल से 1,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थल की खोज एक अंग्रेज ने ग्रीष्मकालीन निवास स्थान के रूप किया था। यह हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वतीय श्रृंखला के बीच स्थित है। यहां के मनमोहक वातावरण और शानदार दृश्यों का आनंद लेने के लिए यहां साल भर लोगो का आना लगा रहता है। 

माथेरान

दूरी - 119 कि.मी 

आप पुणे से 119 कि.मी की दूरी का सफर तय कर माथेरान आ सकते हैं। आपको बता दें की यह हिल स्टेशन अपने कुदरती आकर्षणों और रिफ्रेशिंग माहौल के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां देश-विदेश के पर्यटक घमने आते है। समुद्र तल से 2625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माथेरान पश्चिमी घाट के सबसे खूबसूरत हिस्से में से एक है। यह एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल मुक्त हिल स्टेशन है। यहां का सनराइज और सनसेट देखने लायक होता है, जो पर्यटकों को काफी अट्रैक्ट करता है। 

लोनावला

पुणे से 66 कि.मी की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक हैं। लोनावाला पुणे और मुंबई के सबसे नज़दीकि वीकेंड गेटवे में गिना जाता है, जहां पर घूमना लोगो को काफी ज्यादा पसंद आता है। खासकर मॉनसून में यहां की खूबसूरती कई ज्यादा बढ़ जाती है। लोनावाला के आसपास कई झील और शानदार पहाड़ियां मौजूद हैं। यह पहाड़ी स्थल एक नेचर लवर से लेकर एडवेंचर का शौक रखने वालो के लिए काफी खास मना जाता है। 

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन अपनी आकर्षक पहाड़ियों, झरने और नदियों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको स्ट्रॉबेरी के खूबसूरत बागान भी देखने को मिलेगा, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अपने मनमहोक वातावरण के साथ यह हिल स्टेशन पुणे और मुंबई से एक शानदार वीकेंड गेटवे के रूप में जाना जाता है। अगर आप एक नेचर लवर हैं, और कुदरत के शानदार दृश्यों को करीब से देखना चाहते हैं, तो महाबलेश्वर आपके लिए एकदम सही जगह है, जहां आप किसी भी समय आ सकते हैं।