Travel Tips: पहाड़ों की सैर करने के दौरान Homestay में ठहरें, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

  • अनन्या मिश्रा

Travel Tips: पहाड़ों की सैर करने के दौरान Homestay में ठहरें, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
घूमने के शौकीन लोग अक्सर ट्रिप प्लान करने लगते हैं। लेकिन पहाड़ों की सैर करने का अपना ही मजा होता है। पहाड़ों का शांत वातावरण हमारे मन और आत्मा को खुश कर देता है। जब भी आप पहाड़ों की सैर करते हैं, तो यह मन और आत्मा को खुश कर देता है। पहाड़ों की यात्रा के दौरान हम रुकने के लिए आरामदायक और सेफ जगह की तलाश करते हैं।
 
तो वहीं कुछ लोग होटल में रुकना पसंद करते हैं। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर होमस्टे की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए पहाड़ों की सैर के दौरान होमस्टे में रुकने के कुछ खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मिलेगा घर जैसा माहौल
होटल में रुकने के दौरान आपको किसी से मतलब नहीं होता है। तो वहीं होमस्टे में आपको घर की तरह माहौल मिलता है। यहां पर रहने वाले लोग आपकी हर छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करते हैं, वहीं अगर आप सोलो ट्रिप कर रही हैं, तो होमस्टे एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, यहां पर आप लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। 

सस्ता और किफायती होगा
बजट में यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता है। ऐसे में आपको भी होमस्टे में रुक सकते हैं। वहीं पहाड़ों पर आपको होम स्टे की सुविधा मिल जाएगी। यहां पर आप न सिर्फ सस्ते में रुक सकते हैं, बल्कि सस्ते दाम में खाना भी मिल जाता है। वहीं होटल काफी महंगे होते हैं।

लोकल खाना
अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आप जहां भी घूमने जा रहे हैं, वहां का लोकल खाना जरूर ट्राई करें। बता दें कि होमस्टे में बना खाना आपको पहाड़ों के खाने का असली स्वाद देते हैं। होटल की तुलना में होमस्टे का खाना ताजा और पौष्टिक होता है।