Travel Tips: सोलो ट्रैवलिंग का बना रहे प्लान तो चेन्नई है सबसे सेफ जगह, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
- अनन्या मिश्रा

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई अपनी खूबसूरती के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां पर कई हैरान करने वाले नजारे और स्वादिष्ट व्यंजन आपको बार-बार चेन्नई आने के लिए मजबूर करेंगे। कई लोग यहां पर दूर-दूर से अकेले ट्रेवल करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यहां पर महिलाएं भी बिना किसी टेंशन के अकेले यात्रा कर सकती हैं।
महिलाओं के लिए चेन्नई में यात्रा करना अब तक का सबसे अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो य़ह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चेन्नई की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आपको घूमने का प्लान बनाना चाहिए।
महाबलीपुरम
अगर आप भी अकेले चेन्नई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको एक बार महाबलीपुरम को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यह जगह चेन्नई से कुछ ही घंटों की दूरी पर है। महाबलीपुरम आने के लिए आपको सबसे पहले चेंगलपट्टू जिला आना होगा। यूनेस्को विश्व धरोहर में भी इस जगह का नाम शामिल है। प्राचीन चट्टानों को काटकर यहां मंदिर को बनाया गया है। इस मंदिर का शानदार नक्काशीदार मूर्तियां देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। क्योंकि इनको बेहद अनोखे तरीके से बनाकर तैयार किया गया है।
कांचीपुरम
वहीं चेन्नई के कांचीपुरम को 'मंदिरों के स्वर्ण शहर' के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर अकेले ट्रैवल करने वालों को सुकून का अनुभव होगा। अगर आप भी अकेले चेन्नई यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको एक बार कांचीपुरम जरूर आना चाहिए। कांचीपुरम का इतिहास पल्लव राजवंश से जुड़ा हुआ है। यह शहर फेमस मंदिरों और रेशम की साड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां पर जाने के दौरान आपको एकाम्बरेश्वर मंदिर और कैलाशनाथ मंदिर जरूर जाना चाहिए। पारंपरिक दक्षिण भारतीय संस्कृति को एक्सपीरियंस करने के लिए आप लोकल मार्केट भी घूमने जा सकते हैं।
ब्रीज़ी बीच
ब्रीजी बीच उन लोगों के लिए बेस्ट हैं, जिन लोगों को समुद्र की शांत लहरों के पास बैठना पसंद होता है। अकेले चेन्नई यात्रा करने के दौरान आप ब्रीजी बीच जरूर जाएं। समुद्र की लहरों की मनमोहक आवाज और सनसेट देखना आपकी यात्रा की थकान को मिटाने का काम करेगा।