Dubai Travel: अब दुबई जाने का सपना होगा पूरा, संयुक्त अरब अमीरात सरकार दे रही स्पेशल वीजा ऑफर
- अनन्या मिश्रा

हर साल लाखों भारतीय लोग कामकाज, कारोबार या घूमने के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंचते हैं। वहीं सबसे अधिक भारतीय पर्यटक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में पहुंचते हैं। लेकिन हम सभी यह जानते हैं दुबई जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है। भारतीय वीजा के लिए इधर-उधर भटकते हैं।
ऐसे में भारतीय पर्यटकों के लिए दुबई सरकार ने 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा लेकर आई है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दुबई सरकार द्वारा जारी 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी दुबई जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपका भी यह सपना पूरा हो सकता है।
5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा
5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में बताया जा रहै कि भारतीयों द्वारा वीजा रिक्वेस्ट करने के 2-5 दिनों के अंदर वीजा जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में वीजा पाने वाले लोग 90 दिन तक दुबई में रुक सकते हैं। वहीं जरूरत के अनुसार यह अवधि फिर 90 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। मल्टीपल एंट्री वीजा को लेकर कहा जा रहा है कि इस वीजा में आप एक साल में 180 दिनों से ज्यादा नहीं रुक सकते हैं।
पांच साल तक वैलिड होगा वीजा
संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों के लिए टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाकर 5 साल तक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस अवधि के जरिए सऊदी में अब 5 साल तक आराम से घूम सकते हैं। अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के हवाले से खबर आई है कि टूरिस्ट वीजा को अब 5 सालों के लिए वैलिड किया गया है।
कई बार कर सकते हैं एंट्री
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के जरिए अब सऊदी में कई बार एंट्री कर सकते हैं। यह ऑफर भारतीयों के अलावा अन्य कई देशों के लिए भी है।
पर्यटन को बढ़ावा
इस वीजा के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में पर्यटकों का बढ़ावा मिलेगा। भारत के अलावा अन्य कई देशों से हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक दुबई घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।