Travel Tips: तमिलनाडु के इन 5 शांत हिल स्टेशंस पर मानसून का जादू, Travel Tips के साथ प्लान करें अपनी Trip

  • अनन्या मिश्रा

Travel Tips: तमिलनाडु के इन 5 शांत हिल स्टेशंस पर मानसून का जादू, Travel Tips के साथ प्लान करें अपनी Trip
तमिलनाडु का नाम सुनकर अक्सर लोगों के मन में एक ऐसे राज्य की तस्वीर उभर आती है। जो अपने गर्म मौसम के लिए जाना जाता है। लेकिन प्रकृति ने इस राज्य को कई खूबसूरत हिल स्टेशंस से नवाजा है। जो आपको सुकून और शांति का एहसास कराते हैं। ऐसे में अगर आप भी तमिलनाडु घूमने का प्लान कर रहे है, तो आपको यहां के कुछ फेमस हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर करना चाहिए।

ऊटी

तमिलनाडु में मानसून के दौरान घूमने के लिए 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से फेमस ऊटी जा सकते हैं। नीलगिरि पहाड़ियों पर बसा यह हिल स्टेशन पहाड़ों, चाय के बागानों और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप ऊटी झील में नाव की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

कोडाइकनाल

मानसून में आप कोडाइकनाल के घने जंगलों, खूबसूरत झरनों और बादलों से ढकी घाटियों को देख सकते हैं। इन शानदार नजारों को देखकर आपको जन्नत में आने का एहसास होगा। बारिश के बाद बॅायट पार्क, कोकर वॉक, पिलर रॉक्स और सिल्वर कैस्केड फॉल्स जैसी जगहों को देख सकते हैं। वहीं यहां के सुहावने मौसम में आप साइकिलिंग, नेचर वॉक और फेमस कोडाई झील के किनारे सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

यरकौड

शेवरॉय पहाड़ियों में बसा यरकौड एक शांत और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह कॉफी बागानों और संतरे के बागों के लिए जाना जाता है। मॉनसून के दौरान किलीयूर फॉल्स, यरकौड झील और लेडीज सीट व्यू पॉइंट की खूबसूरती देखने लायक होती है। 

कुन्नूर

कुन्नूर धुंध भरी पहाड़ियों, चाय के बागानों और पूरे साल रहने वाले सुहावने मौसम के लिए फेमस है। मॉनसून के दौरान डॉल्फिंस नोजस, सिम्स पार्क और कैथरीन फॉल्स जैसी जगहे बेहद खूबसूरत लगती हैं। यहां पर आकर आप टॉय ट्रेन की सवारी का लुत्फ ले सकते हैं। इसके अलावा चाय बनाने का प्रोसेस जानने के लिए आप चाय की फैक्ट्रियां घूम सकते हैं।

कोटागिरी

यह नीलगिरि के सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है। कोटागिरी अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मॉनसून में यहां की घाटियां हरियाली से भर जाती हैं। कैथरीन फॉल्स झरने की खूबसूरती देखने वाली होती है। नेचर लवर्स यहां पर चाय के बागानों, ट्रेकिंग ट्रेल्स और शानदार व्यू पॉइंट देख सकते हैं। यह जगह भीड़भाड़ से कम दूर ठंडे मौसम और ताजी हवा के लिए परफेक्ट है।