Travel Tips: कर्नाटक की इन फेमस जगहों को मानसून में करें एक्सप्लोर, यादगार बनेगा सफर

  • अनन्या मिश्रा

Travel Tips: कर्नाटक की इन फेमस जगहों को मानसून में करें एक्सप्लोर, यादगार बनेगा सफर
अगर दक्षिण भारत में घूमने की बात की जाए तो जहन में सबसे पहला नाम केरल का आता है। बता दें कि मानसून में घूमने की बात हो तो सबसे बढ़िया जगह कर्नाटक को माना जाता है। भारत के टॉप पर्यटक स्थलों में कर्नाटक का नाम भी शामिल है। कर्नाटक को दक्षिण का गुलदस्ता भी कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगह हैं। जहां हर महीने लाखों की संख्या में पर्यटक और विदेशी सैलानी घूमने आते हैं।
 
ऐसे में अगर आप भी इस मानसून दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कर्नाटक की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सामने विदेश की खूबसूरती भी फेल है। 

कूर्ग
अगर मानसून में कर्नाटक के किसी हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले कुर्ग का नाम आता है। बता दें कि यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। क्योंकि मानसून में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यहां पर आप चाय के बागान, हसीन और आसपास के इलाकों में बहने वाली नदियां, एबी फॉल्स, मंडलपट्टी व्यू पॉइंट और पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण जैसी जगहें घूम सकते हैं। मानसून में यह जगह बादलों से ढक जाती है।

गोकर्ण
कर्नाटक के गोकर्ण की खूबसूरती देख आप विदेश को भूल जाएंगे। समुद्र तट के किनारे मौजूद शहर की खूबसूरती देखने लायक होती है। इसलिए मानसून में यहां हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। गोकर्ण राज्य का एक छोटा सा शहर है, लेकिन दो चीजों के कारण यह पूरे देश में फेमस है। सबसे पहली जगह यहां के खूबसूरत समुद्री तट और दूसरा पवित्र मंदिर। गोकर्ण में आप बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच, महाबलेश्वर मंदिर और महागणपति मंदिर आदि घूम सकते हैं।
 
नंदी हिल्स
कर्नाटक के नंदी हिल्स पर मानसून के समय बेंगलुरु और आसपास के इलाकों से हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून के समय समुद्र तल से  8 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह बादलों से ढक जाती है। नंदी हिल्स का सूर्योदय और सूर्यास्त सबसे ज्यादा फेमस है। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। 

देवबाग
अरब सागर के तट पर स्थित देवबाग आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। देवबाग समुद्र के नीले पानी, सुंदर पहाड़ों और कैसुरिना के पेड़ों से यहां पर काफी शानदार दृश्य देखने को मिलता है। मानसूम में इस जगह का नजारा देखने लायक होता है। बता दें कि यह काफी शांत जगह है। यहां पर आप सुकून के पल बिता सकते हैं।