Christmas Market In Delhi: क्रिसमस शॉपिंग के लिए जरूर जाएं दिल्ली की ये फेमस मार्केट, मिलेगा देसी-विदेशी सामान

  • अनन्या मिश्रा

Christmas Market In Delhi: क्रिसमस शॉपिंग के लिए जरूर जाएं दिल्ली की ये फेमस मार्केट, मिलेगा देसी-विदेशी सामान
दिसंबर साल का आखिरी महीना और इस महीने का आखिर और बड़ा त्योहार क्रिसमस है। वैसे तो यह त्योहार ईसाई धर्म से जुड़ा प्रमुख त्योहार है। लेकिन दुनियाभर के तमाम देशों में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। भारत में विभिन्न धर्मों के लोग क्रिसमस डे को नए साल के स्वागत से जोड़ते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। वहीं इस दिन घरों को सजाया जाता है, क्रिसमस ट्री सजाते हैं और केक व तरह-तरह के व्यंजन व लजीज पकवान बनते हैं। लोग पहले से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरूकर देते हैं।

क्रिसमस के त्योहार को लेकर मार्केट भी पूरी तरह से सज गए हैं। इन मार्केटों में क्रिसमस के सजावट का सामान और अन्य जरूरी चीजें मिलती हैं। लेकिन दिल्ली में क्रिसमस की एक खास मार्केट लोगों के बीच खासी फेमस है। यहां से आप क्रिसमस से जुड़े कई विदेशी सामान खरीद सकते हैं। यह बाजार किसी को भी उत्साहित करने वाली होती है। कई खासियतों की वजह से दिल्ली में लगने वाली इस खास मार्केट में प्रवेश के लिए टिकट मिलता है।

स्विस जर्मन क्रिसमस बाजार
क्रिसमस से पहले दिल्ली में क्रिसमस मार्केट लगती है। इस मार्केट का नाम स्विस जर्मन क्रिसमस मार्केट है। यह मार्केट क्रिसमस से पहले लगती है। इस बार यह मार्केट नवंबर-दिसंबर के वीकेंड पर लग रही है।

जानिए कब लगेगी क्रिसमस बाजार
स्विस जर्मन क्रिसमस मार्केट 30 नवंबर से एक 01 दिसंबर तक लगी है। इस मार्केट में आप सुबह 11 बजे से शाम 07:00 बजे तक जाकर शॉपिंग कर सकते हैं।

कहां लगेगी ये बाजार
क्रिसमस मार्केट लोगों के लिए काफी फेमस है। यह मार्केट देश की राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी के 3 ई न्याय मार्ग में स्थित स्विट्जरलैंड एंबेसी में लगेगी। यहां पर कई राष्ट्रों की एंबेसी है।

एंट्री फीस
आप दिल्ली की अन्य मार्केटों की तरह ही इस बाजार में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। अपनी खासियत के चलते यहां पर एंट्री के लिए आपको 400 रुपए फीस देना होगा। वहीं 12 साल से छोटे बच्चों की एंट्री फीस फ्री है।

क्रिसमस मार्केट की खासियत
बता दें कि यह मार्केट कई कारणों से खास है। यहां पर क्रिसमस की खरीददारी के साथ ही स्विस और जर्मन फूड की कई वैरायटी का भी स्वाद ले सकते हैं। आप यहां पर घर की सजावट के सामान से लेकर, स्टेशनरी आइटम, बच्चों के लिए तोहफे और गार्डन को सजाने के लिए खूबसूरत झालरों के शानदार ऑप्शन मिल सकते हैं।