गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान है तो जाएं इन जगहों पर, फैमिली हॉलिडे के लिए हैं बेस्ट

  • प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क

गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान है तो जाएं इन जगहों पर, फैमिली हॉलिडे के लिए हैं बेस्ट
घूमना किसे पसंद नहीं होता है! वह भी जब फैमिली के साथ घूमने जाना हो तो मजा दोगुना हो जाता है। रोजमर्रा की जद्दो-जहद और टेंशन से दूर परिवार के साथ वक्त बिताने की बात ही अलग होती है। यही वजह है कि लोग छुट्टी मिलते ही परिवार के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टी में बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख ज़रूर पढ़े। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं -  

गोवा 
जब भी बात घूमने की होती है तो लिस्ट में सबसे पहला नाम गोवा का होता है। गोवा अपने सुंदर बीच, चर्च, नाइट लाइफ और खाने के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। आप गोवा में वॉटरस्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

मुन्नार 
अगर आप गर्मियों में फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वह आप मुन्नार भी जा सकते हैं। मुन्नार के हरे-भरे चाय के बागान और अविरल पहाड़ियां यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मुन्नार में आप ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा और साइकिल चलाने का आनंद उठा सकते हैं।

शिमला 
शिमला एक ऐसा हिल स्टेशन है जो हर घुमक्कड़ की लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। सुंदर, सुखद जलवायु और मिलनसार लोगों के साथ यह हिल स्टेशन फैमिली होलीडे के लिए एक आदर्श गंतव्य है। शिमला में आप माल रोड, रिज, क्राइस्ट चर्च और जाखू मंदिर घूम सकते हैं। टॉय ट्रेन भी शिमला के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। आप कालका से शिमला के बीच टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद उठा सकते हैं।  

अंडमान और निकोबार आईलैंड
फैमिली होलीडे के लिए अंडमान और निकोबार आईलैंड एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के नीले पानी के बीच, सफेद रेत और खुले नीले आसमान में आप अपने परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं।

जयपुर 
आप गर्मियों में छुट्टी मनाने के लिए जयपुर भी जा सकते हैं। यह शहर राजसी ठाठ-बाट और राजस्थानी संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है। पिंक सिटी में आप हवा महल, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला देख सकते हैं।

कश्मीर 
धरती पर स्वर्ग कहा जाने वाले कश्मीर गर्मियों में छुट्टी बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी मन मोह सकती है। यहां आप गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जाना न भूलें।

मसूरी 
देहरादून का मसूरी शहर भी एक लोकप्रिय फैमिली होलीडे डेस्टिनेशन है। गढ़वाली हिमालय श्रृंखला के बीच स्थित यह शहर पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर है। मसूरी में आप कैंप्टी फॉल जाना न भूलें।