दुनिया की बेहद खतरनाक जगहों के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए क्या है सच्चाई?

वैसे खतरा तो हर जगह होता है घर हो या बाहर देश हो या विदेश, इंसानों की प्रकृति भी डरने और डराने वाली होती है लेकिन ज्यादातर इंसान डरते ही हैं। इस धरती में इंसानों के रहने के लिए उपयुक्त जगहें तो बहुत हैं लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जहां चाह कर भी इंसान अपना बसेरा नहीं बना सकता, क्योंकि इसके पीछे का कारण सिर्फ और सिर्फ डर और खौफ होता है।
 
यह दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ख़ौफनाक भी है। हम इस पोस्ट के माध्यम से दुनिया की कुछ ऐसी ही डरावनी जगहों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हैं।

दिल्ली की जमली-कमली मस्जिद : 
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित जमली-कमली मस्जिद दुनिया की खतरनाक जगहों में से एक मानी जाती है। किंवदंतियों के अनुसार जंगली और कमली नाम के दो सूफी संत हुआ करते थे जो महरौली में पुरातात्विक विभाग के कॉन्प्लेक्स में स्थित मस्जिद में धर्म से जुड़ी शिक्षा दिया करते थे। इन दोनों संतो को इनके इंतकाल के बाद इसे मस्जिद में दफना दिया गया था और ऐसा माना जाता है कि तभी से यहां जिन्न रहते हैं, जो लोगों को जानवरों की आवाज निकाल कर डराते हैं और अपनी तरफ बुलाते हैं।

हाशिमा आईलैंड : 
जापान में स्थित हाशिमा आईलैंड वीरान आईलैंड के रूप में मशहूर है जिसकी नागासाकी से दूरी महज 15 किलोमीटर है इसे बेहद ही विरान और खतरनाक आईलैंड माना जाता है। सन 1890 में माइनिंग के नजरिए से मित्सुबिसी कॉरपोरेशन ने इस आईलैंड को खरीदा लेकिन अंडर वाटर कोयले की खुदाई करते हुए हुए हादसों और खराब दिनचर्या के कारण हजारों की तादाद में कैदियों की मौत हुई। तभी से यह आईलैंड बेहद खतरनाक जगहों में गिना जाने लगा। साल 2009 में इसे करीबन 35 साल बाद दर्शकों के लिए पर्यटन के नजरिए से खोला गया।

डोर टू हेल : 
दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसका नाम आप शायद पहली बार सुनेंगे और वह नाम है तुर्कमेनिस्तान आपको बता दें कि तुर्कमेनिस्तान में डोर टू हेल यानी (नर्क का दरवाजा) नाम से प्रसिद्ध एक जगह है। ऐसा माना जाता है कि पिछले कई दशकों से इस जगह पर जमीन से आग निकलती है। जिसकी वजह से अंदर का दरवाजा भी कहा जाता है।
 इस जगह पर सुरक्षाकर्मियों के रूप में दो मूर्तियां हैं जिन्हें वैज्ञानिकों के द्वारा खोज करने पर पाया गया है ऐसा माना जाता है कि यह सुरक्षाकर्मी की चेतावनी देने के लिए लगाए गए हैं। हालांकि ये मूर्ति के रूप में हैं। इस जगह को देखने के लिए दुनिया भर से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन इस आग के झरने से निकलने वाला दुआ बेहद ही प्रदूषित और जानलेवा है।

सुपर स्टीशन माउंटेंस :
 माना जाता है कि अट्ठारह सौ शताब्दी में एक ऐसे शख्स नहीं सुपर स्टीशन माउंटेंस के पहाड़ों के बीच सोने की खदान की खोज कर डाली। सोने की खदान की खोज करने वाले शख्स का नाम भी जैकब बाल्ट्ज बताया जाता है। इस शख्स ने अपनी इस खोज को किसी से  जाहिर नहीं किया और उसकी मौत के बाद सोने की खदान का पता किसी को नहीं चला।
लोगों के द्वारा बताया जाता है कि ऐसे कई लोग रहे जिनकी मौत सोने की खदान की खोज करने में हुई जिनकी रूह आज भी इन्हीं पहाड़ों में भटक रही है। ऐसा भी माना जाता है कि छोटे कद के लोग जिन्हें अंग्रेजी में Tuar-Tums कहा जाता है, इस माउंटेन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

म्यामांर का राम्री द्वीप :
म्यांमार देश में राम्री द्वीप में ऐसी झीलें मौजूद हैं, जहां खतरनाक मगरमच्छों का डेरा रहता है, ऐसा माना जाता है जब द्वितीय विश्व युद्ध हुआ था तब ब्रिटिश सेना से बचने के लिए जापानी सैनिकों ने इस द्वीप पर डेरा डाला और किसी चीज में मौजूद खतरनाक मगरमच्छों का निवाला बन गए। करीब हजार की संख्या में जापानी सेना के जवान मौत के घाट उतर गए। करीब 20 की संख्या में जापानी सेना के जवान सही सलामत वापस लौट पाए थे। 

हेलफायर क्लब : 
जमीन से लगभग 1275 फीट की ऊंचाई पर आयरलैंड के डबलिन शहर में स्थित हेलफायर क्लब शहर की सबसे हॉन्टेड जगह में से एक है जिसे सन 1725 में बनाया गया था। इस क्लब में जितने भी विजिटर्स विजिट करते हैं, उनका मानना है कि यहां एक अजीब सी दुर्गंध आती है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यहां डेविल्स अपने चाहने वालों से मिलने आते हैं।

जादू टोने का बाजार डेशिवा फेटिश : 
अफ्रीका का एक ऐसा बाजार जो जादू टोने के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया भर से लोग यहां जादू टोने का सामान लेने के लिए और जादू टोना सीखने के लिए यहां आते हैं। इस बाजार में जादू टोने से जुड़ी हर तरह की चीजें उपलब्ध हैं। वह लोग जो बुरी शक्तियों की वजह से अपनी जिंदगी में खासा परेशान होते हैं वो इस बाजार में आकर अपनी परेशानी का हल ढूंढते हैं।