जापान में लोग सुबह नहीं बल्कि शाम को नहाते हैं, वजह जाकर हैरान रह जाएंगे आप

दिनभर की भाग-दौड़ के बाद नहाने से शरीर तरोताज़ा हो जाता है। एक लंबे दिन के बाद नहाने से पूरे दिन की थकान मिनटों में गायब हो जाती है और नींद भी अच्छी आती है। यही कारण है कि कई लोग सुबह नहाने के अलावा रात में भी नहाते हैं। रिसर्च में भी पाया गया है कि रात में सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से नींद अच्छी आती है। शायद जापान के लोगों इस बारे में काफी पहले से ही पता था इसलिए वहाँ लोग सुबह की बजाय शाम को नहाते हैं। हालाँकि, हमारे यहाँ सोने से पहले नहाने की बजाय सुबह उठने के बाद नहाने की प्रथा है, लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। जापान में लोग कई कारणों की वजह से शाम को नहाना पसंद करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जापान के लोग शाम को क्यों नहाते हैं -  

जापानी लोग पुरानी आदतों को फॉलो करते हैं  
कुछ समय पहले तक सिर्फ जापान ही नहीं दुनिया की कई अन्य जगहों पर भी सुबह नहाने की प्रथा नहीं थी। ऐसा इसलिए क्योंकि 19वीं सदी में जापानी घरों में गर्म पानी, हीटिंग या इनडोर प्लंबिंग की सुविधा नहीं थी। इसलिए ज्यादातर लोगों को गर्म पानी से नहाने के लिए पहले पानी उबालना पड़ता था जिसमें काफी समय लग जाता था। इसलिए लोग शाम को नहाते थे और धीरे-धीरे यह एक सामान्य आदत बन गई। 

जापानी लोग नहाने के लिए पब्लिक बाथ या हॉटस्प्रिंग का इस्तेमाल करते हैं 
जापान में लोग नहाने के लिए पब्लिक बाथ या हॉटस्प्रिंग्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। पब्लिक हॉटस्प्रिंग्स में अलग-अलग उम्र के लोग ना केवल नहाने आते हैं बल्कि कुछ समय सुकून से बिताते हैं। आमतौर पर रात में कम लोग होते हैं इसलिए लोगों को खुद के साथ समय बिताने का थोड़ा समय मिल जाता है और वे ज़्यादा रिलैक्स कर पाते हैं।   

नहाने के लिए कई स्टेप फॉलो करते हैं 
जापानी लोग नहाने के लिए कई स्टेप फॉलो करते हैं। पहले वे शॉवर में धूल और पसीने को धोते हैं और उसके बाद साबुन वाले बाथ टब में नहाते हैं। जापानी लोग नहाते समय पानी में ग्रीन टी और अन्य जड़ी-बूटियाँ भी मिलाते हैं जिससे उनकी बॉडी और माइंड को आराम मिले। इसके अलावा जापानी लोग नहाने के लिए पानी के तापमान का भी ध्यान रखते हैं। वे नहाने के लिए कभी भी पानी का तापमान 40 डिग्री से ज़्यादा नहीं करते क्योंकि ज़्यादा गर्म पानी से बॉडी की नमी चली जाती है।  

सुबह के समय नहाने के लिए टाइम नहीं होता 
जापानी लोग असली वर्कहोलिक्स होते हैं। जापान में लगभग 4.5 मिलियन फुल-टाइम वर्कर्स दूसरी जॉब भी करते हैं, जहाँ वे 6 -14 घंटे काम करते हैं। जापानी लोग समय के पाबंद होते हैं इसलिए अगर आप ऑफिस कुछ मिनट भी देर से पहुँचे तो इसे आपका नेगेटिव पॉइंट माना जाता है। सुबह टाइम की कमी होने के कारण जापानी लोग शाम को नहाते हैं।   

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं 
जापान में गर्मी के दिनों में बहुत ज़्यादा गर्मी और उमस होती है। जापान में ज़्यादातर लोग कार की बजाय बस व अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं और खुद पर जलवायु का प्रभाव पूरी तरह महसूस करते हैं। इसलिए पूरे दिन के बाद जब वे शाम को नहाते हैं तो अच्छा महसूस करते हैं।  

ठंड से बचने के लिए रात में नहाते हैं  
जापान में ज़्यादातर गैरों में सेंट्रल एयर और हीट नहीं होती जिसके कारण सर्दियों में यहाँ घर बहुत ठंडे हो जाते हैं। इसलिए जापानी लोग रात में सोने से पहले गर्म पानी से नहाते हैं ताकि उनकी बॉडी गर्म रहे।