Travel Tips: Sunderbans जाना हुआ सस्ता! IRCTC के इस Tour Package में ₹12 हजार में खाना-रहना सब शामिल

इससे पहले सुंदरबन टूर पैकेज रेलवे की ओर से कभी लाइव नहीं किया गया है। इसलिए इसको यात्रियों के लिए अच्छा माना जा रहा है। वहीं जिन लोगों को यहां की ट्रिप को लेकर सबसे बड़ी परेशानी प्लानिंग, खर्च और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट को लेकर होती है। उनके लिए सुंदरबन का यह टूर पैकेज सबसे सुनहरा मौका है। रेलवे की ओर से लाइव किए गए सुंदरबन टूर पैकेज में दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी पहले से ही यात्रियों को दी जा रही है। ऐसे में अगर आपको बजट और पैकेज में दी जाने वाली सुविधाएं पसंद आती हैं, तो आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

सुंदरबन टूर पैकेज

इस टूर पैकेज की शुरूआत कोलकाता से 01 फरवरी 2026 से हो चुकी है।
यह टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है।
इस टूर पैकेज का कोड EHH138 है।
आज 01 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक कोलकाता से हर दिन टूर पैकेज बुक कर सकेंगे।
इस टूर पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
इस टूर पैकेज का नाम 'SUNDARBANS DISCOVER OF MANGROVES' है।

टूर पैकेज फीस

अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 11,950 रुपए पैकेज फीस है।
वहीं 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर 11,650 रुपए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस है।
बच्चों के लिए 7,850 रुपए पैकेज फीस है।

सुविधाएं

पर्यटकों को कोलकाता से पिकअप और ड्रॉप मिलेगा।
गोडखाली से पिकअप और ड्रॉप और नाव से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
यात्रियों को रिसॉर्ट में स्टे कराया जाएगा।
वहीं खाना मेन्यू के हिसाब से मिलेगा। जिसें 2 दिन नाश्ता + 3 दिन दोपहर का खाना + 2 दिन रात का खाना शामिल है।
एक दिन शाम को पर्यटकों को सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
यात्रा बीमा और जीएसटी शामिल है।
आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

नहीं शामिल हैं ये सुविधाएं

अगर आप व्यक्तिगत खर्च जैसे लॉन्ड्री, रूम हीटर, टेलीफोन कॉल और मिनलर वॉटर जैसी कोई सुविधा लेते हैं। तो इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
गाइड शुल्क और टूरिस्ट स्पॉट पर प्रवेश शुल्क लगता है, तो यह भी आपको अलग से देना होगा।
जंगल सफारी कार शुल्क भी अलग से देना होगा।
अगर यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं है।
इस पैकेज में हवाई टिकट और ट्रेन टिकट की सुविधा शामिल नहीं है।