झीलों और पर्वतों के आकर्षण से मशहूर विशाखापट्टनम एक बार घूमने जरूर जाएं

आंध्र प्रदेश राज्य के उत्तरी सागर तट और गोदावरी नदी के उत्तर में स्थित विशाखापट्टनम प्राचीन बौद्ध विरासत, भू वैज्ञानिक चमत्कार, प्रसिद्ध मंदिर, कला शिल्प के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सुन्दर पूर्वी घाट बंगाल की खाड़ी का नीला पानी और प्राकृतिक सौंदर्य विशाखापट्टनम की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा पोताश्रय है। विशाखापट्टनम प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय आकर्षण, समुद्र तट के आकर्षण के मेल से बना संगम है। यहां हर वर्ष लाखों सैलानी घूमने आया करते हैं।

विशाखापट्टनम जाने हेतु मार्ग

वायुमार्ग
विशाखापत्तनम हवाई अड्डा शहर के केंद्र से लगभग 8 किमी दूर है। यह हवाई अड्डा कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों से जुड़ा है। एयर इंडिया, इंडिगो और जेट एयरवेज जैसी प्रमुख एयरलाइंस बैंगलोर, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, तिरुपति, हैदराबाद और कोलकाता के लिए नियमित उड़ानें प्रदान करती हैं। हवाई अड्डे के बाहर से टैक्सी और बस द्वारा मुख्य शहर तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

रेलमार्ग
विशाखापत्तनम का अपना रेलवे स्टेशन है, जो कई प्रमुख भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है। यह शहर के केंद्र से लगभग 12 किमी दूर स्थित है। इस जंक्शन पर नई दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई और कोलकाता से ट्रेनें आती हैं। आप रेलवे स्टेशन के बाहर से बस या टैक्सी द्वारा होटल तक पहुँच सकते हैं।

सड़कमार्ग
विशाखापत्तनम में विभिन्न शहरों और कस्बों के साथ अच्छी सड़क कनेक्टिविटी है। हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, विजयवाड़ा, और पुरी सहित अन्य शहरों से राज्य परिवहन और निजी बसें हैं

आइए जानते यहां के कुछ आकर्षण स्थलों के बारे में

यराडा बीच
यराडा बीच विशाखापटनम के अद्भुत स्थानों में से एक है। यह बीच नदी और पहाड़ों के मेल के कारण आकर्षण का बिंदु बना हुआ है। यहां छुट्टियां मनाने तथा दिल बहलाने सैलानी आते जाते रहते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य की लालिमा पहाड़ों और नदियों में मनोरम दृश्य बनाती है और ये पर्यटकों के मन को खूब भाता है।

कटिकी झरने
कटिकी झरने विशाखापट्टनम के आकर्षक स्थलों के सूची में हैं। गोस्तानी नदी इस झरने का मुख्य स्रोत होने के नाते, यह सुरमय जलप्रपात लगभग 50 फीट है, और अराकू घाटी में हरे-भरे हरियाली से घिरा हुआ है। रोमांच पसंद करने वाले यात्रियों को झरने के पास के क्षेत्र में ट्रेकिंग का भी अनुभव हो सकता है। यह उन पर्यटक स्थलों में से एक है जिसे आप 2 दिनों में विशाखापत्तनम में घूमने के स्थानों में से एक मान सकते हैं । यह विजाग के पास सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है।

कैलाश गिरी
विशाखापटनम के प्रमुख आकर्षण स्थल में से एक कैलाश गिरी है। 380 एकड़ में फैला कैलाश गिरि पर्वत आकर्षण से भरपूर है। यहाँ शिव-पार्वती की सफ़ेद प्रतिमा अति लोकप्रिय है। यहाँ रोप अपने आकर्षण से पर्यटकों को आकर्षित कर लेता है। पूरे पहाड़ का चक्कर लगाती है छोटी सी ट्रेन यहां का मुख्य आकर्षण बिंदु है। पर्वत के शिखर पर भगवान शिव और पार्वती का मंदिर होने के कारण इसे कैलाश गिरि पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह पर्वत आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय आकर्षण शुद्ध हवा और जलीय आकर्षण से परिपूर्ण है।

रामकृष्णा बीच
राम कृष्ण बीच समुद्री तट के रूप में सबसे लोकप्रिय बीच है। रामकृष्ण बीच के बाईं ओर डॉल्फिन की नाक और दाई और समुद्री किनारे पर स्थित आईएनएस कुरसुरा हैं। इस बीच पर चित्रित आधुनिक मूर्तियां पारंपरिक नाव के साथ मछुआरों के चित्र तथा आस्था के प्रतीक पत्थर के बने शंख का चित्र सांकृतिक लोगों की प्रतिमाएं आकर्षण का मुख्य बिंदु हैं। यहां छोटे मंदिर की प्रतिमाएं सड़क और समुद्र तट के बीच छोटा सा पार्क स्थित है। रामकृष्ण बीच पर प्राकृतिक समुद्री तट चट्टाने पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

टेनेटी पार्क
टेनेटी पार्क विशाखापट्टनम के शहरी पार्क के रूप में जाना जाता है। यह बच्चों के मन को खूब आकर्षित करता है, यही कारण है कि इसे बच्चों का घर कहा जाता है। यह पार्क एक तरफ बंगाल की खाड़ी तथा दूसरी ओर सागर तट के पास स्थित है। इस पार्क से पहाड़ों और नदियों का अवलोकन किया जा सकता है साथ ही पार्क में उपस्थित हरियाली पेड़ों का भी लुत्फ़ उठाया जा सकता है। एलईडी स्क्रीन इस पार्क के सौंदर्य में चार चांद लगा देता है यह एलईडी स्क्रीन जीबीएमसी द्वारा लगाई गई है।

कोंडाकरला अवा
कोंडाकरला अवा विशाखापत्तनम का एक प्रसिद्ध झील और पक्षी अभयारण्य है। यह पूर्वी घाट के तलहटी में स्थित लोकप्रिय झील है। इसका आकर्षण पर्यटकों के मन को खूब लुभाता है।यह प्राकृतिक सौंदर्य हरे भरे वन तथा झीलों के लिए खूब प्रचलित है। यहाँ सदाबहार वनों की कई प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं और ये यहाँ के आकर्षण को दुगना कर देती हैं।