पानी के अंदर बसे हैं दुनिया के ये अनोखे होटल, समुद्री नज़ारे का मज़ा लेना चाहते हैं तो जरूर ठहरिए

अक्सर जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो किसी होटल में ठहरते हैं। दुनियाभर में सस्ते-महँगे हर तरह के होटलों की भरमार है। कई होटल बजट फ्रेंडली होते हैं जिनमें ठहरने का खर्चा बहुत ज़्यादा नहीं होता। वहीं कुछ ऐसे महंगे और आलिशान होटल भी होते हैं जहाँ एक दिन का किराया ही लाखों में होता है। आपने कई मशहूर और महंगे होटलों के बारे में सुना होगा और शायद ठहरे भी हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे होटल भी हैं जो जमीन पर नहीं बल्कि पानी के अंदर बनें हैं। जी हाँ, ऐसे कई अंडरवाटर होटल हैं जो समुद्र के अंदर बने हैं। पानी के बीच बने इन होटलों में रुककर आप समुद्र के सुंदर नजारे का मज़ा ले सकते हैं। इन खूबसूरत और आलिशान होटलों में रहने के साथ-साथ कई तरह की सुख-सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं। आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के ऐसे होटलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी के अंदर बनें हैं। यहाँ ठहर कर आप समुद्री जीवन को करीब से देख सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं  -      

पोजेडॉन रिजॉर्ट, फिजी 
दुनियाभर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर फिजी देश में भी अंडरवाटर होटल बना हुआ। समुद्र के 40 फीट नीचे बने इस आलिशान होटल में 22 कमरे, एक रेस्टोरेंट और एक बार भी है। इसके साथ ही यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंक्वेट हॉल और स्पा सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस होटल के कमरे से आप विशाल समुद्री जीवन और सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इस होटल के कमरे से आपको ब्लू व्हेल्स, बॉटल नोज डॉल्फिन और रंग बिरंगी काउनफिश देखने को मिल सकती हैं।  
 
क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस, दुबई  
क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस दुबई का सबसे मशहूर अंडरवाटर होटल है। इस अंडरवाटर होटल की गहराई 60 फीट है। इस खूबसूरत होटल की बिल्डिंग ग्लास की बनी हुई है जिससे बाहर समुद्र की सुंदरता आसानी से देखी जा सकती है। यह आलिशान होटल बहुत महंगा है इसलिए यहाँ ज़्यादातर सेलेब्रिटीज और रॉयल फैमिलीज ही ठहरती हैं। इस होटल में डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल और इनडोर गेमिंग एरिया समेत बहुत सी सुविधाएं हैं। इस होटल से समुद्र में मौजूद मछलियों, कछुए और अन्य जीव आसानी से देखे जा सकते हैं। 
 
मान्ता मांटा रिजॉर्ट, अफ्रीका 
अफ्रीका का मांता रिजॉर्ट भी समुद्र के कई फीट अंदर बना हुआ है। यह अफ्रीका का पहला अंडरवाटर रिजॉर्ट है। पाम्बा आईलैंड पर बने इस होटल में तीन मंजिले हैं। इस खूबसूरत रिजॉर्ट में कई छोटे-छोटे कमरे और सुविधाएं मौजूद हैं। इस रिजॉर्ट के कमरे में बैठकर समुद्र में तैरती रंग-बिरंगी मछलियाँ और खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। 

द शिमाओ, चीन
चीन के द शिमाओ होटल को गुफा होटल के नाम से भी जाना जाता है। ये होटल चीन के सोंगजियांग में पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस होटल में 19 मंजिले हैं और यह होटल पानी के 100 मीटर अंदर तक बना हुआ है। चीन के इस आलिशान अंडरवाटर होटल में 380 कमरे हैं। यह होटल ब्रिटेन की डिजाइनिंग फर्म एटकिन्स द्वारा डिजाइन किया है।

हुवाफेन फुशी, मालदीव
यह मालदीव का अंडरवाटर होटल है। पानी के अंदर बना यह होटल बेहद सुंदर है और यहाँ से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस होटल की खासियत यह है कि इसे बहुत ही अच्छे ढंग से डिज़ाइन किया गया है। इस होटल में स्पा से लेकर इनडोर गेमिंग एरिया तक हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहाँ से समुद्र का नज़ारा और भी ज़्यादा खूबसूरत लगता है।