पर्यटन का खजाना पंजाब के यह 5 आकर्षण स्थान हैं बेहद खूबसूरत

भारत के हर राज्य अलग अलग खूबियों के साथ विश्व प्रचलित है। प्राकृतिक खूबसूरती,पर्वतीया आकर्षण, खूबसूरत ऐतिहासिक महल, बागानों की खूबसूरती,आस्था के प्रतीक मंदिरों आदि खूबसूरत चीजों का अवलोकन भारत के अलग अलग राज्यों में किया जा सकता है। पर्यटन के खजाने से लैस भारत का राज्य पंजाब उनमें से एक हैं। पंजाब खानपान, पहनावे के साथ साथ टूरिस्ट प्लेस के लिए भी खूब प्रचलित है। पंजाब के दरियादिली की कहानी हर स्थानों पर लोकप्रिय है।सिखों की नगरी के नाम से विख्यात पंजाब कई खूबसूरत पर्यटन स्थल को स्वयं में समेटे हुए हैं। यहां धार्मिक मंदिरों की खूबसूरती को निहारने बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं। घूमने के लिए जाने वाले स्थानों में पंजाब प्रमुखता से शुमार हो चुका है। घूमने के शौकीन लोगों के लिए पंजाब का भी ऑप्शन शामिल है। पंजाब में आप वीकेंड छुट्टियों, फैमिली ट्रिप या अकेले भी जा सकते हैं।आइये जानते हैं यहाँ के ऐसे ही कुछ खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जहाँ छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाया जा सकता हैं।

1.अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भी इस मंदिर की प्रसिद्धि है। हरमिंदर साहिब सिंह के नाम से मशहूर स्वर्ण मंदिर आस्था के रंग और अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेती है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर फोटो शूट का भी अनोखा पर्याय है। यहां बॉलीवुड समेत कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है।इस स्वर्णिम मंदिर का दर्शन करने भारत के श्रद्धालु तो आते ही हैं साथ में हर वर्ष विश्व के अनेक देशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। स्वर्ण मंदिर के सामने बहती हुई नदी में मंदिर की प्रतिलिपि को हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता है।

इसकी दिव्यता, भव्यता और लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पंजाब का अमृतसर सिर्फ स्वर्ण मंदिर से ही नहीं बल्कि अन्य चीजों के लिए भी मशहूर है। अमृतसर में जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर समेत कई अन्य प्राचीन मंदिर का अवलोकन किया जा सकता है। जलियावाला बाग इतिहास के उस शोकाकुल तथ्य को उजागर करता है, जिससे हर व्यक्ति की आंखें नम हो जाती हैं। बाघा बॉर्डर सेना के पराक्रम और वीरता की खास मिसाल है जिसे देखने अक्सर लोग पंजाब जाया करते हैं। पंजाब का अमृतसर शॉपिंग के लिए भी खूब प्रसिद्ध है, यह पारंपरिक कपड़ों का भंडार है। अक्सर पंजाब घूमने आए पर्यटक हाल के बाजार से कुछ पारंपरिक फेमस कपड़े जरूर खरीदते है।

2. चंडीगढ़ 

पंजाब के खूबसूरत स्थानों में चंडीगढ़ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है। चंडीगढ़ पंजाब के फेमस पर्यटक स्थल में से एक है। बोटिंग का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बेस्ट है। चंडीगढ़ में मौजूद सुखना लेक में बोटिंग का आनंद उठाया जा सकता है। यहां के प्रमुख आकर्षण स्थलों में अवकाश की घाटी,रोज गार्डन, फन सिटी,रॉक गार्डन आदि हैं। रॉक गार्डन में पत्थर की बनी मूर्तियां लोगों को खूब आकर्षित करती है। चंडीगढ़ की खूबसूरत चीजों की उस हर पर्यटकों को आकर्षित होना लाजमी है क्योंकि यहां की खूबसूरती हर पर्यटक का दिल जीत लेती हैं।फन सिटी और अवकाश घाटी का आकर्षण बेहद ही सुन्दर है।

3.कपूरथला 

कपूरथला पंजाब के आकर्षण स्थानों में से एक है।यहां गुरुद्वारे, म्यूजियम, मस्जिद, पंज मंदिर जगजीत क्लब आदि लोगों के प्रिय स्थान हैं। यहां की खूबसूरती कई माइनो में बेहतर है।यहां स्थित बेहतरीन शालीमार गार्डन में पूरा दिन कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। आकर्षण से परिपूर्ण मंदिर, मस्जिद और गार्डन यहां के लोकप्रिय स्थान है।पंजाब के कपूरथला की तुलना फ्रांस की राजधानी पेरिस से की जाती है।पेरिस अपनी खूबसूरती की लोकप्रियता से विश्व प्रसिद्ध है।ठीक उसी प्रकार कपूरथला भी दिन प्रतिदिन अपनी लोकप्रियता काबिज करता जा रहा है।यहां वास्तु शिल्प के अनेक उदाहरण मौजूद हैं जिसके आकर्षण से कपूरथला जगमगाता रहता है। यहां की खूबसूरती में इंडो-सारसेन और फ्रांसीसी शैली की भी झलक दिखती है। यह स्थान प्राचीन इमारतों और ऐतिहासिक दृष्टिकोणों से बेहद खास है। प्राचीन समय में यहाँ महान अहलूवालिया राजवंश का शासन था।माना जाता है कि 11वी शताब्दी में इस शहर की स्थापना जैसलमेर के भाटी राजपूत कबीले द्वारा की गई थी।


4.जालंधर 

जालंधर पंजाब का लोकप्रिय स्थान है।जालंधर में कई आकर्षक स्थान है। पंजाब घूमने आने वाले पर्यटक जालंधर अवश्य जाते हैं। पंजाब का शहर जालंधर भी ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस खूबसूरत शहर में आप देवी तलाब मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, निक्कू पार्क, इमाम नासिर मस्जिद, रंगीला पंजाब हवेली, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और शीतला मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं।यह तमाम खूबसूरत स्थान पंजाब के खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

5.शीश महल 

शीश महल पंजाब के बेस्ट स्थानों में से एक है।अमूमन पंजाब को खेती का स्वर्ग कहा जाता है, यहां खेती दिल से की जाती है। इसका मतलब यह नहीं की पंजाब में बड़े महल या राजवाड़ी ठाठ नहीं है। पंजाब में लहलहाती हरियाली फसलें लुभावनी और मनमोहक होती है। खेतों की खूबसूरती एक तरफ तो दूसरी तरफ महलों की भव्यता पंजाब की खूबसूरती की अनोखी बात है। यहां टेढ़े मेढ़े तथा कई भव्य महल, मंदिर पंजाब के आकर्षण को दोगुना कर देते हैं। पंजाब की खुबसूरती तराजू के हर पलड़े पर भारी पड़ती है जिस भी पर ये तौला जाता है। एक तरफ लहलहाती पंजाब की खेती तो दूसरी तरफ दिव्य महल का अवलोकन करना बेहद खूबसूरत होता है।