इस गर्मी करें चेन्नई की इन खास जगहों की सैर

चेन्नई भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। चेन्नई का मुख्य आकर्षण यहां के समुद्री तट, प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक-सास्कृतिक पहलू हैं। तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई बंगाल की कड़ी के पास बसा एक खूबसूरत शहर है, चेन्नई में घूमने की जगह की कोई कमी नहीं है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए यह शहर बहुत खास माना जाता है। यहां की अपार कुदरती सुंदरता आत्मा की और मानसिक शांति के लिए किसी औषधी से कम नहीं। यहां पर आप सैर-सपाटे के साथ-साथ नेचर एडवेंचर का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे  चेन्नई के उन चुनिंदा खास स्थानों के बारे में जहां का प्लान आप इन गर्मियों के दौरान बना सकते हैं।
 
1. मरीना बीच
 
चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित इस मरीना बीच का समुद्र तट 13 किलोमीटर की दूरी में फैला हुआ है। आपको बता दें इसे देश का सबसे लंबा शहरी समुद्र तट माना जाता है जहां पर लगभग 30,000 लोग प्रतिदिन घूमने आते हैं। यहाँ पर आने का सबसे सही वक्त सुबह सूर्योदय होते समय और शाम सूर्यास्त होते समय है।
 
2. कापिलिसवर मंदिर
 
कापिलिसवर मंदिर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 6.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें भगवान शिव की इस मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में किया गया था। ये मंदिर चेन्नई शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।
 
3. सरकारी संग्रहालय, चेन्नई
 
चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये संग्रहणालय मद्रास संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है, इसकी स्थापना 1851 में हुई थी। ये संग्रहालय करीब 17 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है, यहाँ पर आपको प्राचीन और आधुनिक दोनों प्रकार के दक्षिण भारतीय कांस्य का सर्वश्रेष्ठ संग्रह देखने को मिलेगा।
 
4. वल्लुवर कोट्टम
 
वल्लुवर कोट्टम चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, ये खूबसूरत मंदिर एक रथ रूपी स्मारक है जिसे कवि तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है, यहाँ पर जाने का सबसे बढियाँ समय शाम का है।
 
5. इलियट बीच
 
इलियट बीच को ‘बेस्सी’ के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें इसका नाम अंग्रेजों के समय मद्रास के अधीक्षक रहे एडवर्ड इलियट के नाम पर रखा गया है। यह एक अत्यंत शांत जगह है अगर आप रोज की भीड़ भरे जीवन से राहत चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम सही है।
  
6. मारुंडेश्वरर मंदिर
 
भगवान शिव को समर्पित ये मंदिर चेन्नई के पास तिरुवनमियुर में स्थित है, इस मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में किया गया था। लोगों की आस्था के अनुसार इस मंदिर का दर्शन करने और यहाँ का प्रसाद खाने से बड़ी-बड़ी बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
 
7. अष्टलक्ष्मी मंदिर
 
चेन्नई के बेसेंट नगर में स्थित ये मंदिर बंगाल की भव्य खाड़ी के तट पर बना हुआ है। आपको बता दें अष्टलक्ष्मी माँ को धन और ज्ञान की देवी कहा जाता है। यहां अष्टलक्ष्मी माँ का दर्शन करने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा देश विदेश से भी लोग आते हैं। ये मंदिर दिखने में भी काफी भव्य है आप इसकी भव्यता का अंदाज़ा इस बात से भी लगा सकते हैं की उस समय में इस मंदिर के निर्माण में करीब 7 मिलियन रुपये का खर्च हुआ था।
 
8. कोनीमारा लाइब्रेरी
 
कोनीमारा पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना वर्ष 1896 में की गई थी, ये हमारे देश की चार राष्ट्रीय डिपॉजिटरी लाइब्रेरी में से एक है जिसकी वजह से प्रकाशित होने वाली सभी पुस्तक और अन्य ग्रंथ की प्रतियां यहाँ पर आती हैं।
कोनेमारा लाइब्रेरी में किताबों और ग्रंथों के अलावा पत्रिकाएं और ब्रेल पांडुलिपियों का भी संग्रह है, इस लाइब्रेरी में वह सब कुछ है जो एक साहित्य प्रेमी और पुस्तक प्रेमी चाहता है, यह कहना गलत नहीं होगा की पुस्तकालय पाठकों का स्वर्ग है।
 
9. इस्कॉन मंदिर
 
भगवान कृष्णा को समर्पित ये मंदिर चेन्नई के त्यागराय नगर में स्थित है, ये करीब 1.5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है, इस मंदिर का निर्माण वर्ष 2012 में किया गया था। ये मंदिर भारत की प्राचीन शिल्प कला और न्यू वैज्ञानिक तकनीक का सबसे अच्छा मिश्रण है।
 
10. अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान
 
कांचीपुरम जिले के वंडलूर में स्तिथ ये अरिग्नार जूलॉजिकल पार्क चेन्नई के लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट में से एक माना जाता है। इस चिड़ियाघर की दुरी चेन्नई से करीब 32 किलोमीटर है, आपको बता दें ये दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। ये उनलोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है जिन्हे प्राकृतिक वातावरण पसंद है, यहाँ पर अलग-अलग जीवों की करीब 138 विभिन्न प्रजातियों मौजूद है। इन सब के अलावा यहाँ पे एक छोटा सा जुरासिक पार्क भी है जिसे बच्चे बहोत पसंद करते हैं.