पर्यटकों के मन मोह लेती हैं चंडीगढ़ की ये खूबसूरत जगहें

कई बार ऐसा होता है कि हम अपना मूड फ्रेश करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं लेकिन हमारे पास सीमित बजट और छुट्टियां होती हैं। ऐसे में ये बहुत जरूरी होता है कि ऐसी ट्रिप प्लान की जाए, जिससे वीकेंड में ट्रिप पूरी हो जाए और बजट भी ज्यादा न लगे। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज की इस लेख हम आपको ऐसा ही एक शहर के बारे में बताएंगे जाहा आप कम समय और कम बजट में घूमने जा सकते हो। 

जब भी हम घूमने की बात करते हैं तब चंडीगढ़ का नाम सबसे पहले आता है, चंडीगढ़ को स्वतंत्रता के बाद सबसे पुराने प्लांड सिटी का दर्जा प्राप्त है। शहर की संरचना किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। यहां की सड़कें हों या गलियां सब आपके मन को भा जाती हैं। 

यहा पर घूमने-फिरने के लिए कई आकर्षक जगहें मौजूद हैं, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। जीपीएस या गूगल मैप का सहारा लेकर आप चंडीगढ़ के किसी भी कोने तक का सफर तय कर सकते हैं। आज की इस खास लेख में हम आपको बताएंगे चंडीगढ़ के उन खास जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।

कैपिटल कॉम्पलेक्स

कैपिटल कॉम्पलेक्स चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्थित है। यहां पर एक ही क्षेत्र में सचिवालय, उच्च न्यायालय, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट आदि अनेक इमारते हैं। इनकी बनावट और यहा के आस पास का वातावरण, साफ सफाई की व्यवस्था आपको किसी विदेशी शहर में होने का अनुभव कराती  है। आपको बता दें चंडीगढ़ आने वाले पर्यटक यहां का भ्रमण जरूर करते है।

रॉक गार्डन

यह चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थलों में काफी प्रसिद्ध और खुबसूरत पार्क है। यहां की सुंदरता पर्याटकों का दिल जीत लेती है। प्रसिद्ध कलाकार नेकचंद द्वारा रचित इस गार्डन में बेकार तथा टूटी फूटी वस्तुओ से अनूठी कलाकृतियो का निर्माण किया गया है, जो किसी कल्पनालोक से कम नही है। इसके अलावा यहा खुबसूरत फव्वारे, झरने, रंग बिरंगे फूल, हरे भरे बाग बगीचे पर्यटको को बेहद आकर्षित करती है। यह पार्क हर रोज सुबह 10 बजे पर्यटको के लिए खोल दिया जाता है।

सुखना झील

यह झील भी चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्थित है। यह झील शिवालिक पहाड़ की तलहटी में अप्राकृतिक रूप से बनाई गई है। आपको बता दें इस झील में अनेक प्रकार की मछलिया भी है, जिन्हें पकडने से पहले पर्यटन विभाग से अनुमति लेनी पडती है। इस झील में पर्यटक नौका विहार का आनंद भी उठा सकते है। 

रोज गार्डन

यह खूबसूरत गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित है। लगभग 30 एकड़ में बनाये गये इस गार्डन में 1600 से भी अधिक किस्मों के गुलाब के फूल हैं। यह बाग एशिया का सबसे बड़ा गुलाब के फूलों का बाग है। आपको बता दें यहां का सौंदर्य पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देता है।

फरवरी के महिने में यहां बड़ी धूमधाम से रोज फेस्टिवल मनाया जाता है क्योंकी इस माह में यहां कई किस्म के गुलाब खिले रहते हैं। इस बाग के बीच में 70 फुट का एक फव्वारा भी है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। यह गार्डन अप्रैल से सितंबर के महीनो में सुबह 5 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहता है। बाकी महिनों में यह गार्डन एक घंटा देर से खोला जाता है। आपको बता दें रोज गार्डन चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल में सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थल है।

गांधी भवन

गाधी भवन चंडीगढ़ के सेक्टर 14 में स्थित है। यह एक भव्य इमारत है। इस इमारत के बारे में कहा जाता है की यह शहर की सबसे फोटोजनिक इमारत है। यह जगह पर्याटकों को खूब भाती है।

लेजर वैली

लेजर वैली चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में स्थित है। यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहां के हरे भरे बाग और फूलों से भरे रास्ते पर्यटकों को सुखद अनुभूति प्रदान करते हैं। इस वैली मे कदम रखने के बाद पर्यटकों को यहां से जाने का मन नहीं करता।

टैरेस गार्डन

टैरेस गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में स्थित है। रंग बिरंगे मौसमी फूलों से भरा यह गार्डन 10 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यहां अनेक प्रकार के मौसमी फूलों की भरमार है। इस गार्डन को अध्यन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बॉटनी के रिसर्चर के लिए एक आदर्श अध्ययन केंद्र है।

कला सागर

यह कला सागर चंडीगढ के सेक्टर 10 में स्थित है। यहां सैकड़ों किस्म की टूटी फूटी चीजों से कई आकर्षक नमूने तैयार किए गए हैं। इसलिए यह अपने आप में अनोखा है। कला सागर की अद्भुत बनावट और इसकी खूबसुरती पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

बोगनवेलिया गार्डन

बोगनवेलिया गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 3 में स्थित है। इस पार्क में कई किस्म के रंग बिरंगे बोगनवेलिया के सुंदर फूल हैं। यह पार्क लगभग 20 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।