ये हैं दुनिया के 10 सबसे रोमांटिक देश, जहाँ की हवा में ही है प्यार की खुशबू

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो अपने पार्टनर के साथ प्यार के कुछ हसीं पल बिताएं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर घूमने जाने से बेहतर क्या हो सकता है? दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं, यहाँ की आबो-हवा में ही प्यार घुला होता है। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के दस सबसे रोमांटिक देशों के बारे में बताएंगे, जहाँ जाकर आपको लगेगा कि आप जन्नत में हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहाँ जा सकते हैं  - 

वियतनाम 
वियतनाम को दुनिया के सबसे रोमांटिक देशों में से एक माना जाता है। यह साउथ-ईस्ट एशिया का एक छोटा-सा बेहद खूबसूरत शहर है। वियतनाम के लोगों में शायरी लिखने-पढ़ने का बहुत प्रचलन है। वियतनामी लोग बहुत खुश-मिजाज़ और दिलचस्प होते हैं। यहाँ की हवा में ही कुछ ऐसा जादू है जो आपको प्यार करना सिखा देगी। 

आयरलैंड 
आयरलैंड यूरोप का एक सुंदर आइसलैंड हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आयरलैंड सिर्फ अपनी सुंदरता ही नहीं बल्कि अपने कल्चर के लिए भी जाना जाता है। यह देश में प्यार और प्यार करने वालों को खुले दिल से अपनाता है। शायद यही वजह है कि यहाँ पर गे मैरिज को लीगल माना जाता है। आयरलैंड के लोग बहुत मिलनसार होते हैं और दूसरों को आकर्षित करने की कला में माहिर होते हैं। 

स्वीडन 
यह देश अपने कानून और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस देश में कर्मचारियों के लिए बनाए गए कानून बाकी देशों से काफी बेहतर हैं। इतना ही नहीं, यहाँ के लोग घर के काम करने से भी पीछे नहीं हटते। एक सुर्वे के मुताबिक, स्वीडन के पुरुष शादी के बाद बहुत अच्छे पति साबित होते हैं। वे रोमांस करने के साथ-साथ घर के कामों में भी पूरी मदद करते हैं। सर्वे में सामने आया कि यहाँ के पुरुष अपनी स्माइल और दूसरी बातों के कारण महिलाओं को बहुत रोमांटिक लगते हैं। 

अमेरिका 
अमेरिका को कई कारणों से दुनिया का नंबर वन देश कह जाता है। यह देश अपनी ऊंची-ऊंची इमारतों और आलिशान गाड़ियों के अलावा अपने ओपन कल्चर के लिए भी मशहूर है। यहाँ के लोग अपने खुले विचारों के होते हैं और आज को जीने में विश्वास रखते हैं। अमेरिका की गिनती दुनिया के सबसे रोमांटिक देशों में की जाती है। यहाँ आपको लोग अपने पार्टनर के साथ घूमते, मूवी देखते और खुले आम प्यार करते नज़र आ जाएंगे। अमेरिका के लोग पब्लिक प्लेस में भी प्यार   करने से नहीं कतराते हैं। 

लेबनान 
लेबनान मिडिल-ईस्ट में एक छोटा पर्वतीय देश है। इसे दुनिया के सबसे रोमांटिक देशों में से एक माना जाता है। यहाँ के लोग अपने खाने के अलावा अपने लुक्स के लिए जाने जाते हैं। लेबनान के लोग अपनी गहरी काली आँखों और चार्मिंग लुक्स से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। 

फ्रांस 
फ्रांस के पेरिस शहर को 'सिटी ऑफ लव' भी कहा जाता है। यह शहर अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। पेरिस का एफिल टॉवर को सिंबल ऑफ़ लव भी कहा जाता है। यहाँ का म्यूज़िक, आर्ट, सिनेमा, खाना और आर्किटेक्चर देख कर आप बाकी सब भूल जाएंगे। इस शहर की हवा में प्यार की खुशबू है। यहाँ आने के बाद आप खुद को प्यार करने से नहीं रोक पाएंगे। 

ब्राज़ील 
ब्राज़ील लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा और दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। यहाँ के लोग काफी बोल्ड, खुश मिजाज़ और फन-लविंग होते हैं। ब्राज़ील के लोग फुटबॉल खेलने के शौक़ीन होते हैं। ब्राज़ील दुनिया के सबसे रोमांटिक देशों में से एक माना जाता है। यह देश अपने खूबसूरत बीच, सुंदर पुर्तगाली वास्तुकला और नाईट लाइफ के लिए मशहूर है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता आपको प्यार करने पर मजबूर कर देगी। 

इटली 
इटली यूरोप महाद्वीप में स्थित एक बेहद खूबसूरत देश है। इस देश अपने कल्चर, आर्किटेक्चर, फैशन, खाने और सिनेमा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बढ़िया पर्यटन स्थल है। इटली के वेनिस शहर को "दि सिटी ऑफ़ वॉटर" के नाम से जाना जाता है। यह एक बहुत सी रोमांटिक जगह है। हर साल देश-विदेश से लोग यहाँ घूमने आते हैं। 
स्विट्जरलैंड
स्विट्ज़रलैंड देश के सबसे खूबसूरत और रोमांटिक देशों में एक है। यह यूरोप में र्मनी, इटली और फ्रांस के बीच बसा हुआ एक बेहद सुंदर देश है। यह देश टॉप हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है। हर साल हज़ारों लोग अपने पार्टनर के साथ प्यार के कुछ पल बिताने के लिए यहाँ आते हैं। 

स्पेन 
स्पेन यूरोप के सबसे खूबसूरत और आकर्षक देशों में से एक है। स्पेन अपने सुंदर समुद्री तटों, बर्फीले पहाड़ों, रेगिस्तानों और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है। यह दुनिया की टॉप हॉलिडे डेस्टिनेंशन्स में से एक है। इस देश की सुंदरता, भाषा, संस्कृति और खाना सब कुछ आपको स्वर्ग में होने का एहसास दिलाएंगे। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल एंजॉय कर सकते हैं।