ये हैं भारत क 6 सबसे प्रसिद्ध योग केंद्र, यहाँ आपको योग के साथ मिलेगा आध्यात्मिक आनंद

भारत से शुरू हुई योग कला आज दुनियाभर में फैल चुकी है। योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। योग करने से शरीर को एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। माना जाता है कि भारत में योग का इतिहास दस हजार वर्ष से भी पुराना है। आज के समय में लोगों में योग के प्रति रूचि काफी बढ़ रही है जिसकी वजह से ना केवल देश बल्कि दुनियाभर में योग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारत में ऐसे बहुत से पुराने और प्रसिद्ध योग केंद्र हैं जहाँ योग प्रसिक्षण  दिया जाता है। हर साल दुनियाभर से लोग यहाँ योग सीखने आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध योग केंद्रों के बारे में बताएंगे - 

परमार्थ निकेतन, उत्तराखंड 
पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित परमार्थ निकेतन ऋषिकेश का सबसे बड़ा आश्रम है। यहाँ आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को योग के साथ आध्यात्मिक आनंद भी प्राप्त होता है। इस योग क्रेन्द्र की स्थापना 1984 में की गई थी और यहाँ एक हजार से अधिक कमरे हैं। यह आश्रम आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक, आध्यात्मिक सादगी का एक आदर्श मिश्रण हैं। परमार्थ निकेतन में हर साल मार्च के महीने में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस योग केंद्र में दो हफ्ते से लेकर एक महीने वाले योग करवाए जाते हैं।
पता:  परमार्थ निकेतन आश्रम, मेन मार्केट रोड,राम झूले के पास, स्वर्ग आश्रम, ऋषिकेश, उत्तराखंड-249304

कृष्णामाचर्या योग मंदिर, चेन्नई 
कृष्णामाचर्या योग मंदिर चेन्नई के सबसे प्रसिद्ध योग केंद्रों में से एक है। मॉडर्न योगा के जनक कहे जाने वाले कृष्णामाचर्या के बेटे टी।के।एस। देसीकाचार ने  1976 में इस योग क्रेंद की स्थापना की थी। यह योग मंदिर भारत के प्रमुख योग संस्थानों में से एक है। यहां योग के बेसिक टूल, विनियोग और सांस लेने के विभिन्न आसन सिखाए जाते हैं। कृष्णामाचर्या योग मंदिर का हार्ट ऑफ योग कोर्स दुनियाभर में बहुत मशहूर है। देश-विदेश से लोग यहाँ योग सीखने आते हैं। इस योग केंद्र में अलग-अलग अवधि वाले योग कोर्स उपलब्ध हैं। इस योग केंद्र में योग शिक्षक बनने के कोर्स भी करवाए जाते हैं। 
पता: न्यू नं 1 (ओल्ड # 13) फोर्थ क्रॉस स्ट्रीट, आर के नगर, चेन्नई

रामामणि अयंगर मेमोरियल योगा इन्स्टिट्यूट, पुणे
इस प्रसिद्ध योग संस्थान की स्थापना बी के एस अयंगर ने की थी। देश-विदेश से लोग योग सीखने इस योग केंद्र में आते हैं। इस योगा सेंटर में सभी स्तरों के लिए आयंगर योग की रेग्युलर क्लासेस पूरे साल होती हैं। देश-विदेश से लोग इस ज्ञान का लाभ उठाने इस योग केंद्र में आते हैं। यहाँ महिलाओं, बच्चों और शारीरिक समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए कुछ खास क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं। इस योग सेंटर में दाखिला लेने के लिए छात्रों को आयंगर योग में पूर्व अनुभव होना आवश्यक है।   
पता:बी/1107, हरे कृष्णा मंदिर रोड, मॉडेल कॉलोनी, शिवाजीनगर, पुणे, महाराष्ट्र 411016

दि योग इंस्टिट्यूट, मुंबई 
मुंबई के सांताक्रूज़ में स्थित दि योग इंस्टिट्यूट की स्थापना 1918 में श्री योगेंद्रजी द्वारा की गई थी। यह भारत का सबसे पुराना योग केंद्र है। यहाँ कई तरह के योग कोर्स, वर्कशॉप और शिविर का आयोजन किया जाता है। इस योग केंद्र में लोगों के लिए कई प्रकार के योग कोर्स उपलब्ध है | यहाँ लोगों को कुछ विशिष्ट रोगों, हृदय एवं साँस की समस्यायों, मधुमेह और तनाव जैसे रोगों से मुक्ति के लिए क्लासेस दी जाती हैं। यहाँ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए  खस क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं।
पता: श्री योगेंद्र मार्ग, प्रभात कॉलोनी, सांताक्रूज़ ईस्ट, मुंबई

बिहार स्कूल ऑफ योग आश्रम, मुंगेर  
इस योग केंद्र की स्थापना 1964 में स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने की थी। यह एक बहुत पुराना योग केंद्र है और योग साधकों के बीच काफी लोकप्रिय है। लोगों को योग अभ्यास कराने के साथ-साथ यह योग केंद्र देश के कुछ अस्पतालों  के योगा प्रॉजेक्ट्स और मेडिकल रिसर्च में भी सहायता करता है। सत्यानंद योग में मुख्य रूप से पारंपरिक आसन, श्वास और ध्यान पर जोर दिया जाता है। इस योग केंद्र में हर साल अक्टूबर से जनवरी तक, चार महीने का आवासीय कोर्स चलाया जाता है ।
पता: बिहार योग भारती, गंगा दर्शन, किला, मुंगेर, बिहार

आष्टांग योगा रिसर्च इन्स्टिट्यूट, मैसूर
आष्टांग योगा रिसर्च इन्स्टिट्यूट की स्थापना 1948 में कृष्ण पट्टाभि जोइस ने की थी। के वंशजों द्वारा संचालित है, जो 1930  से अपनी मृत्यु से पहले तक 2009 योग सिखा रहे थे, इस योग संस्थान में पूरे साल अलग-अलग योग क्लासेस उपलब्ध कराते है। इस संस्थान में दाखिला लेने के लिए कम से कम दो महीने पहले आवेदन करना आवश्यक है| यहाँ न्यूनतम एक महीने से लेकर छह महीने तक के कोर्स करवाए जाते हैं। 
पता: 235, 8वीं क्रॉस, तीसरा चरण, गोकुलम, मैसूर