एकबार जरुर जाएं कच्छ का सफ़ेद रेगिस्तान देखने, दिल खुश हो जायेगा

भारत में पर्यटन स्थलों की बात आए तो उनकी कोई कमी नहीं है। आप कभी भी ये नहीं सोच सकते हैं कि आपने पूरा भारत घूम लिया है, क्योंकि जब भी आप ऐसा सोचेंगे कुछ नई और अनोखी जगह निकल कर आ जाएगी, जिसे देखने के लिए आप मना नहीं कर पाएंगे। भारत की खुबसुरती उत्तर से लेकर पश्चिम तक काफी फेमस है जिसे देखने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते है। आइये आज आपको सिन्धु घाटी की सभ्यता, स्वतंत्रता सेनानियों और तराशे गए हिरों के लिए नगर गुजरात के बारे में बताएंगे जहाँ का सफ़ेद रेगिस्तान काफी लोकप्रिय हैं।

सफ़ेद रेगिस्तान- रेगिस्तान का जिक्र होते ही अक्सर लोगों को राजस्थान याद आने लगता है, लेकिन सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, बल्कि गुजरात के कच्छ में भी रेगिस्तान हैं। कच्छ का सफेद रेगिस्तान रेत का नहीं, बल्कि नमक का है। एक द्वीप है जो भारत की मुख्यभूमि के बीच समुन्द्र का एक छोटा सा हिस्सा है जो बारिशों के बाद ऐसे सुख जाता है जैसे चारों तरफ सफ़ेद जमीन दिखाई देती है, जिसे लोगों ने सफ़ेद रेगिस्तान का नाम दे दिया है।

ग्रेट रण ऑफ कच्छ- गुजरात में आकर सबसे लोग अक्सर ग्रेट रण ऑफ कच्छ को देखना पसंद करते है और कहा भी जाता है कि गुजरात जाकर अगर इसे नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। ग्रेट रण ऑफ कच्छ 16 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और नमक के उत्पादन के लिए काफी फेमस है। अगर आप मानसून के समय इसे देखने जाएंगे तो आपको ज्यादा मजा आएगा। 

रण महोत्सव- हर साल नवंबर से फरवरी के बीच गुजरात में बहुत बड़ा रण महोत्सव मनाया जाता है। ये महोत्सव धोरडो गांव में होता है। कच्छ के रण महोत्सव में काफी सारे नाटकीय दृश्य और जंगली गधे, शेर और भी बहुत सी जीव-जन्तु की प्रजातियाँ दिखाई देते है। रण महोत्सव में काफी सारे रंगा-रंग कार्यक्रम के साथ पैराशूट भी उड़ाए जाते हैं।

द्वारका- द्वारका एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चार धामों और सप्त पुरियों में सबसे ज्यादा फेमस है। ये जगह द्वारिकापुरी मोक्ष तीर्थ के रूप में भी जानी जाती है। इस जगह को श्रीकृष्ण भगवान के आदेश से विश्वकर्मा ने इस नगरी का निर्माण किया था। ये जगह बसने के बाद श्री कृष्ण ने मथुरा के सारे यादवों को इस जगह रहने का वचन सुनाया था। 

गिर वन राष्ट्रीय उद्यान- वन्य जीवों से प्यार करने वालों के लिए भी गुजरात में जगह है। गिर वन राष्ट्रीय उद्यान एक ऐसा उधान है जहाँ भारी मात्रा में 'एशियाई बब्बर शेर' पाए जाते है। वन्य जीवों की अलग-अलग प्रजातियाँ यहाँ देखने को आसानी से मिल है।