जरुर जाएं कोलकाता, हावड़ा ब्रिज से लेकर साइंस सिटी जैसी तमाम जगहें हैं देखने लायक

कोलकाता को एक ऐतिहासिक शहर कहा जाता है। कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है। इस शहर की गिनती 4  बड़े महानगरों में की जाती है। कोलकाता को पूर्वी भारत का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। कोलकाता का दर्शनीय स्थल में इतिहास काफी पुराना है जिसे देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ आती है। कोलकाता में ट्रॉम सवारी से लेकर हुगली नदी तक की सवारी काफी फेमस है। आइए बताते है कोलकाता की कुछ मशहूर जगहें।

बिड़ला मंदिर- कोलकाता का बिड़ला मंदिर संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ एक बेहतरीन मंदिर है। इस मंदिर में पुरी तरह से राजस्थानी कला को दिखाया गया है। इस मंदिर में राजस्थान की कलात्मक दृश्यो को बडी सुंदरता से दिखाया गया है। ये मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा पर बनाया गया है इस मन्दिर का निर्माण 1970 में शुरू किया गया था और 26 साल के बाद ये मंदिर बनके तैयार हुआ था।

हावडा ब्रिज- कोलकाता का हावडा पुल यह नाम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह पुल हावडा और कोलकाता को जोडता है इसलिए इस पल का नाम हावड़ा ब्रिज है।  यह पुल  कोलकाता का एक ऐतिहासिक पुल है। इस पिल का दूसरा नाम रवीन्द्र सेतु भी है। ये पल पुरी तरफ से लोहे से बना हुआ है। इस पल में 2590 टन अच्छी क्वालिटि का लोहा लगा हुआ है और कोलकाता का ये पुल 1500 फुट लंबा और 71 फुट चौडा है। ये देश का छठवाँ सबसे बड़ा पल है।

बिडला तारामंडल- कोलकाता में बुद्ध स्तूप की तरह दिखाई देने वाले ये बिडला तारामंडल लगभग 27 मीटर का है। इस जगह में 500 लोग बडे आराम से बैठ सकते है। यहा बड़े बड़े वैज्ञानिक बैठ कर ग्रह-नक्षत्रों के बारे में जानकारी देते है। इसके अंदर जाकर ऐसा लगता है कि जैसे खुले आकाश को देख रहे हो। यह भवन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। जिसे देखने कम लिए हज़ारों लोग आते है। 

साइंस सिटी- इस जगह अलग अलग जानवरों और साँपों की बहुत सी प्रजातियां देखने को मिलती है जिसे देख हर कोई हैरान हो जाता है। यहाँ पर डायनासोरो की विभिन्न प्रजातियो देखने को मिलती है। साइंस सिटी का उद्‍घाटन 1 जुलाई 1997 में हुआ था। साइंस सिटी को कोलकाता के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए खास बनाया गया यही। 

ईडन गार्डन- कोलकाता का सबसे फेमस ईडन गार्डन फोर्ट को अलेक्जेंडर की बहन के नाम पर बनाया गया था ये फोर्ट कोलकाता के उत्तरी पश्चिमी छोर पर बनाया गया है जिसे देखने के लिए हर तरीके से लोग आते हैं। इस फोर्ट में हर मौसम पर सैर-सपाटे के लिए लोग आए रहते हैं।