दुनियाभर में मशहूर हैं खाने की ये चीज़ें, सरकार ने दी GI पहचान

दार्जिलिंग चाय, नागपुरी संतरे और मलिहाबादी आम ना केवल देश बल्कि विदेश में भी बहुत मशहूर हैं। भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो अपने कुछ खास उत्पादों के लिए जानी जाती हैं। कई बार कुछ चीज़ें किसी विशेष जगह पर ही मिलती हैं क्योंकि वहां का मौसम उस उत्पाद की पैदावार के लिए सही होता है। ऐसी ख़ास वस्तुओं का दूसरी जगहों पर गैर-कानूनी तौर से इस्तेमाल करने से रोकने के लिए सरकार उन पर जियोग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन (GI) टैग लगाती है। GI टैग एक ऐसा मार्क होता है जिससे किसी जगह के उत्पाद को खास पहचान मिलती है और इससे इन उत्पादों की मार्केट में कीमत बढ़ जाती है। 

GI टैग से खरीददार को उस वस्तु के असली होने की पहचान का भी पता चलता है और इससे कोई अन्य व्यक्ति उस नाम का गलत इस्तेमाल कर के अपने सामान की मार्केटिंग नहीं कर सकता। जिन प्रोडक्ट्स को GI मार्क मिलता है उनकी मांग और कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बढ़ जाती है, जिससे एक्सपोर्ट में फायदा होता है। ऐसे प्रोडक्ट्स की वजह से टूरिज्म भी बढ़ता है क्योंकि दुनियाभर से लोग ऐसी खास चीज़ें खरीदने आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की देश के अलग-अलग राज्यों की कौन सी खाने की चीज़ों पर GI टैग लगा है.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के काला जीरा, चुली और सूखी खुबानी के तेल को GI मार्क मिला है।

ओडिशा  

ओडिशा  की कंधमाल हल्दी, अराकु वैली, अरेबिका कॉफी और ओडिशा रसगुल्ला दुनियाभर में मशहूर है।

बिहार

बिहार के सिलाव खाजा और शाही लीची को GI मार्क दिया गया है।

छत्तीसगढ़

जीराफुल चावल छत्तीसगढ़ की पहचान है और इसे GI मार्क मिला है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अल्फांसो का बखान तो आपने सुना ही होगा। अल्फांसो के साथ-साथ महाराष्ट्र की सांगली हल्दी को भी GI मार्क मिला है।

कर्नाटक

यहाँ की गुलबर्गा तूर दाल, सिरसी सुपारी, कुर्ग अरेबिका कॉफी, चिकमंगलूर अरेबिका कॉफी और बाबू बुदन गिरी अरेबिका कॉफी GI टैग प्रोटेक्टेड हैं।

गोवा

गोवा की खोला मिर्च को GI मार्क मिला है।

केरल

तिरूर पान का पत्ता, मरयूर गुड़ और रोबस्टा कॉफी केरल की पहचान हैं, इन पर GI टैग लगता है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु के पलानी पंचमीथर्म, कोडाईकनाल मलाई पुन्थु हल्दी पर GI टैग लगाया गया है।

असम

असम के तेज़पुर लीची और जोहा चावल को GI टैग मिला है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मलीहाबादी दशहरी आम दुनियाभर में मशहूर हैं, इन पर GI टैग लगाया गया है।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के तिरुपति लड्डू को GI टैग मिला है।  

पश्चिम बंगाल

रसगुल्ला पश्चिम बंगाल की पहचान है इसलिए इसपर GI टैग लगाया गया है। इसके साथ ही गोविन्द भोग चावल को भी GI पहचान दी गई है।