प्रकृति की गोद में स्थित यह 5 खूबसूरत स्थान, मानसून के समय घूमने का अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं

हमारा देश अगर एक नयी नवेली दुल्हन जैसा है, तो यहाँ का मानसून उसके लिए खुबसूरत महावर जैसा है जो हमारे देश की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।इंडिया के उत्तरी हिस्से की बात करें तो यह हिस्सा हमेशा से प्राकृतिक ख़ूबसूरती से पहचाना जाता हैं। भारत के इस हिस्से में एक से बढ़ कर एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल और फैमली वेकेशन प्लेस है। इन जगहों की ख़ूबसूरती मानसून आने के बाद और भी ज़्यादा बढ़ जाती है, यहाँ पर आने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप एकदम से प्रकृति की गोद में आ गए है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ ख़ूबसूरत जगहों के बारे में:

1)मनाली

यह स्थान हिमाचल प्रदेश के सबसे ख़ूबसूरत शहरों में से एक है।मनाली भारत के उन जगहों में से एक है, जहां जा कर लोग कभी नहीं थकते है।इस जगह को फ़ायदा दिल्ली, आगरा और चंडीगढ़ से मिलता है। यही कारण भी है कि लोग यहाँ अकसर घूमने के लिए आते है।यह स्थान खासकर मैरिज कपल के हनीमून मनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध है। मॉनसून में यहाँ की औसतन तापमान 13 से 17 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।यहाँ पर आप जोगिनी फाल्स, हिडिम्बा देवी मन्दिर, रोहतांग पास, सोलांग घाटी आदि जगहों पर जा सकते है। यहाँ पर आप सोलांग घाटी में पैराग्लांइडिंग और रॉफ़्टिंग, रोहतांग पास पर बाइक चलाना आदि चीजों कर सकते है।

2)फूलों की घाटी

अगर आप पृथ्वी पर स्वर्ग देखना चाहते है, तो आपको इस राष्ट्रीय उद्यान में अवश्य जाना चाहिए। इस घाटी में तरह-तरह के मनमोहक फूल है और इन फूलों को देखना अपने-आप में एक अनोखा एक्सपीरियन्स होता है। यहाँ की ख़ूबसूरती शब्दों में नहीं बयां की जा सकती है। बारिश के मौसम में तो यहाँ फूल के जादू का एक्सपीरियन्स बेहद खास होता है। यहां मॉनसून के समय में औसत तापमान 10 - 15 डिग्री सेंटीग्रेड है।यहाँ पर आप हेमकुंड साहिब, घनगरिया, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान करने लायक चीज़ें: घाटी के चारों तरफ़ घूमना, वन्यजीवों को देखना, चढ़ाई, कैम्पिंग आदि स्थानों पर सपरिवार जा सकते है।

3)लद्दाख

लद्दाख उन लोगों के लिए सबसे अच्छा स्थान है, जिन्हें ख़तरनाक सड़कों पर यात्रा करने और घूमने का शौक़ है।ऐसे लोगों को एक बार लद्दाख घूमने ज़रूर जाना चाहिए। यहां पर बर्फ़ से ढकी पहाड़ियां और ख़तरनाक तरीके से बनाई गई सड़कें लद्दाख की ख़ूबसूरती को और निखारती है। यहां की सड़कों पर तेज़ी से बाइक चलाने का अपना एक अलग मज़ा है। खतरों से खेलने वाले के लिए यह स्थान एडवेंचर से भरा है। यहां पर मॉनसून के समय में औसत तापमान 10-20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।यहां पर आप  ठीकसे मठ, पैनगौग सो झील, खरदूग्ला पास, नूब्रा घाटी, लमयानू मठ आदि स्थान पर जा सकते है।यहाँ पर आप राष्ट्रीय उद्यान में बर्फ़ वाले तेंदुए को देखना, हंटर में ऊंट की सवारी की आनंद लेना और खरदूग्ला  मार्ग पर ड्राइव खद करना आदि चीजों को इन्जौय कर सकते है।

4) दार्जिलिंग

दार्जिलिंग चाय बागानों के लिए बहुत मशहूर है। यहां से कंचनजंगा पहाड़ियों का नजारा दिखता है जो अपने आप में अद्भुत और अविश्वसनीय नज़ारा है। यहां की ख़ूबसूरती देखने और महसूस करने के लिए मॉनसून से बेहतर कोई और मौसम नहीं है। यह शहर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यहां सड़कों का जाल बिछा हुआ है ये सड़के एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर घूमते हुए आपको औपनिवेशिक काल की बनी कई इमारतें दिख जाएंगी। मॉनसून के समय यहाँ का औसत तापमान 15-20 डिग्री सेन्टीग्रेड होता हैं। यहाँ पर आप बतासिया लूप, पीस पगोडा, टाइगर हिल, जापानी मन्दिर, रौक गार्डन आदि प्रसिद्ध है।यहां पर आप टाइगर हिल पर घूम सकते है, तेन्जीन  रौक पर चढ़ाई कर सकते है और मीरिक झील पर बोटिंग कर सकते है।


5)चेरापूंजी

चेरापूंजी अपनी मॉनसूनी बारिश के लिए दुनिया भर में मशहूर है।चेरापूंजी का स्थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है। यह भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह  शिलॉन्ग से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान दुनिया भर में मशहूर है। हाल ही में इसका नाम चेरापूंजी से बदलकर सोहरा रख दिया गया है। चेरांपूजी अपने आप में ही एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है, लेकिन मॉनसून के दौरान इसकी ख़ूबसूरती कुछ ज़्यादा ही बढ़ जाती है। ऐसा लगता है कि प्रकृति ने मॉनसून में चेरापूंजी को अपना घर बना लिया है। इसलिए अगर आप इस मॉनसून कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चेरापूंजी आपके लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है।मॉनसून के समय यहाँ का औसत तापमान 12-16 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है।यहां पर आप नोहकालिकाई फॉल्स, मासवाइमी गुफा, रूट पुल, सेवेन सिस्टम जलप्रपात आदि स्थानों के पर जा सकते है। यहां पर आप रूट पुल पर चलना, खासी हिल्स पर चढ़ने का लुप्त उठा सकते है।