भारत के 10 सबसे महंगे शहर, बॉलीवुड की मायानगरी मुंबई है लिस्ट में सबसे ऊपर

भारत में तीस प्रतिशत से भी ज़्यादा लोग महानगरों और शहरों में रहते हैं। हर साल लाखों की संख्या में लोग गाँव-कस्बों से निकल कर पढ़ाई और नौकरी करने शहर आते हैं। शहरों में अच्छी सुख-सुविधा और पढ़ाई-नौकरी के अच्छे अवसर होने के कारण लोग शहरों में आकर बस जाते हैं। यही कारण है कि शहरों में आबादी और सुख-सुविधाएँ  बढ़ने के साथ-साथ महंगाई भी बढ़ रही है। देश में कुछ ऐसे शहर भी हैं जहाँ एक महीने का खर्चा करीब एक लाख है, यहाँ रहना सबके बस की बात नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको देश के 10 सबसे महंगे शहरों के बारे में बताएंगे -  

मुंबई 
भारत के सबसे महंगे शहरों में बॉलीवुड नगरी मुंबई का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और भारत की वित्तीय राजधानी भी है। मुंबई में रहने का खर्चा बहुत ज़्यादा है। तीन तरफ से समुद्र से घिरे होने के कारण मुंबई शहर में रहने के लिए जगह की कमी है। हालांकि, बढ़ती आबादी के कारण यहाँ आसमान को छूती ऊंची-ऊंची इमारतों की कमी नहीं है। 

दिल्ली 
भारत के सबसे महंगे शहरों में मुंबई के बार देश की राजधानी दिल्ली का नाम आता है। दिल्ली में बहुत से पॉश इलाके हैं जहाँ रहने का खर्चा और भी ज़्यादा है। देश के सबसे बड़े महानगरों में से एक होने के कारण हर साल लाखों लोग नौकरी की तलाश में यहाँ आते हैं। बढ़ती आबादी के कारण यहाँ रहने-खाने का खर्चा भी बढ़ रहा है। 

बेंगलुरु 
कभी इस शहर को देश की 'ग्रीन सिटी' कहा जाता था लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण की वजह से बेंगलुरु पहले जैसा नहीं है। इस शहर को भारत का टेक्निकल हब भी माना जाता है। यहाँ पर बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं जिसकी वजह से देश-दुनिया से लोग यहाँ नौकरी करने आते हैं। बढ़ती जनसँख्या के कारण यहाँ रहना और खाना भी बहुत महंगा है। 

चेन्नई 
चेन्नई भी देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है। यहाँ के पॉश इलाकों और बीचों की वजह से यह शहर रहने के लिए महंगा है। इसके साथ ही चेन्नई में देश-विदेश से लोग आते हैं और यह शहर बिजनेस के लिए भी अच्छा माना जाता है। चेन्नई में बिजनेस और नौकरी के अवसर ज़्यादा होने के कारण यहाँ रहना काफी महंगा है। 

कोलकाता 
देश के पाँच महानगरों में से कोलकाता सबसे शहर है लेकिन फिर भी देश के अन्य शहरों के मुकाबले यहाँ रहना-खाना काफी महँगा है। कोलकाता में मेट्रो रेल और ट्रांसपोर्टेशन की अच्छी सुविधा होने के कारण यह शहर काफी महंगा है। कोलकाता में बढ़ती आबादी के साथ-साथ यहाँ हर चीज़ महंगी होती जा रही है। 

पुणे 
मध्य प्रदेश का पुणे शहर अपने स्वच्छ और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। यह शहर देश के आईटी हब्स में से एक है। पुणे में कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं जिसकी वजह से लोग यहाँ आकर सेटल हो जाते हैं। इसके साथ ही साल के बारहों महीने पुणे का मौसम बहुत अच्छा रहता है जिसकी वजह से लोग यहाँ रहना पसंद करते हैं। आबादी बढ़ने की वजह से इस शहर में रहने का खर्चा भी ज़्यादा है। 

लखनऊ 
नवाबों का शहर लखनऊ भी देश के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में शामिल है। लखनऊ देश के सबसे बड़े शहरों में से एक है और यह शहर अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। लखनऊ का खाना देश ही नहीं दुनियाभर में फेमस है। देश-विदेश से लोग यहाँ घूमने आते हैं और इसी कारण इस शहर में रहने-खाने का खर्चा काफी ज़्यादा है। 

चंडीगढ़ 
चंडीगढ़ को 'सिटी ब्यूटीफुल' भी कहा जाता है। यह शहर अपने शुद्ध वातावरण और खास आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। यहाँ चारों तरफ हरियाली है और इसीलिए लोग इस शहर में रहना पसंद करते हैं। इसके साथ ही यह शहर कई हिल स्टेशनों से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से इस शहर में रहना काफी महंगा है।        

 जयपुर 
राजस्थान की 'पिंक सिटी' कहा जाने वाला जयपुर भी देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है। इस शहर में बहुत से फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं और हर साल देश-विदेश से लाखों लोग यहाँ घूमने आते हैं। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होने के कारण इस शहर में रहने-खाने का खर्चा काफी ज़्यादा है।        

अहमदाबाद 
देश के सबसे महंगे शहरों में अहमदाबाद का नाम भी शामिल है। यह गुजरात का सबसे बड़ा शहर है और भारत का पाँचवा सबसे ज़्यादा आबादी वाला शहर है। अहमदाबाद में आईआईएम (IIM - Ahmedabad) जैसे कई टॉप एजुकेशनल इंस्टिट्यूट हैं जिसकी वजह से इस शहर में रहना-खाना महंगा है।