गर्मियों में घूमने के लिए कर रहे हैं ट्रिप की प्लानिंग, तो जानते हैं भारत के कुछ सुकूनदायक हिल स्टेशनों के बारे में

गर्मियों के मौसम शुरू होते ही हर कोई इस मौसम में सूरज की चिलचिलाती धूप से परेशान होने लगता है। अगर आप भारत में ऐसी किसी जगह पर रहते हैं जहाँ पर बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और आप देश में किसी ठंडी जगह पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर कई हिल स्टेशन है जो काफी ठंडे हैं। जो भारत में गर्मियों में घूमने के लिए बिलकुल सही डेस्टिनेशन हैं, इन हिल स्टेशन की यात्रा करने से आप गर्मियों में भी ठंडी का मजा ले सकते हैं। भारत ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने की जगहें बदल जाती हैं। अगर सर्दियों में बर्फ देखनी है तो पहाड़ों पर चले जाइए। गर्मी के दिनों में सुकून पाने के लिए ठंडी और सुकुनपरस्त वाली जगहों पर जाने का मन करता है। गर्मियों के दिनों में ही लोग अपने घर से निकलकर छुट्टियां मनाने निकलते हैं। क्योंकि गर्मियों के दिनों में अधिकांश लोगों की छुट्टियां ही रहती हैं। उन्हीं छुट्टियों को अच्छी जगह पर जाकर एन्जॉय कीजिए। इसलिए हम आपकों कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां अपनी गर्मियों की छुट्टियों को बेहद शानदार तरीके से व्यतीत कर सकते हैं -
1. लैंड्सडाउन (Lansdowne)
लैंड्सडाउन उत्तराखंड की एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। ये जगह पूरे साल टूरिस्ट से भरी रहती है। यहां आप ट्रेकिंग, स्ट्रॉलिंग, साइटिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिताने के लिए ये जगह बेस्ट है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग 4-5 दिन में बड़ी आसानी से यहां घूमकर आ सकते हैं। लैंसडाउन दिल्ली से 260 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में है। खूबसूरत वादियों में परिवार के साथ समय बिताना एक मजेदार वीकेंड साबित हो सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आपको भी यकीनन खूब पसंद आएंगे।
2. मनाली (Manali)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में मनाली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
3. ऊटी (Ooty)
ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है। ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है। लोग अक्सर यहाँ गर्मियों के छुट्टियों में आना पसंद करते है। वेसे आप ऊटी 2-3 दिन में पूरा घूम सकते हो | तमिलनाडु का यह एक हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों के बीच स्थित है। गर्मियों में अपना यादगार समय बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल अनुकूल है
4. शिमला (Shimla)
शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।
5. दार्जिलिंग (Darjeeling)
दार्जिलिंग जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन सीमित समय में सभी जगहों को कवर करना संभव नहीं है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कहते है कि यहाँ के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले | दार्जिलिंग में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 25 °C के आसपास रहता है।
6. गंगटोक (Gangtok)
सिक्किम, जिसे ‘पूर्व का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। हिमालय की गोद में भारत का सबसे छोटा राज्य है। गंगटोक को भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है और प्रकृति के वरदानों से भरा यह जादुई स्थान हिमालय पर्वत क्षेत्र में स्थित है। गोग की पहाड़ियाँ यहाँ आसमान से आच्छादित हैं। तीस्ता नदी का पानी पहाड़ों पर जाने वाले पहाड़ों के मैदानों में उतरता है। यह राज्य छोटा है, लेकिन यहां के दृश्य अद्भुत हैं। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरा सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा | शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह एक सुंदर शहर है जहाँ ज़रूरत की हर आधुनिक चीज़ आसानी से उपलब्ध है। गर्मियों में, गंगटोक का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस तक होता है।
7. डलहौजी (Dalhousie)
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक खूबसूरत पर्वतीय हिल स्टेशन है। यह पाँच पहाड़ियों पर स्थित है। यह ब्रिटिश साम्राज्य के सैनिकों और अधिकारियों के लिए गर्मियों में लौटने का सबसे अच्छा स्थान था। यहाँ कुछ बंगले और चर्च हैं जो शानदार स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं। प्राचीन कला, मंदिर, संस्कृति और हस्तशिल्प 6 वीं शताब्दी के मध्य तक चलने वाले एकल राजवंश द्वारा यहां संरक्षित किए गए हैं। गर्मियों के समय, डलहौजी का तापमान 15 °C से 30 °C तक होता है।
8. मुन्नार (Munnar)
केरल में स्थित मुन्नार यह बहुत ही खुबसूरत और मनोरम हिल स्टेशन है। यह भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थानों में गिना जाता है। यहाँ आप कार्मेलगिरी हाथी पार्क में हाथियों को देख सकते हैं और माउंटेन बाइकिंग और ट्रेकिंग के लिए भी जा सकते हैं। गर्मियों के छुट्टी के लिए मुन्नार भी एक अच्छा हिल स्टेशन है।
9. माउंट आबू (Mount Abu)
माउंट आबू भारतीय राज्य राजस्थान का एक हिल स्टेशन है, जो अपने शांत और हरे भरे वातावरण के कारण गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। झीलों की नगरी कही जाने वाली उदयपुर से 185 किलोमीटर दूरी पर हरी भरी पहाड़ियों के बीच मौजूद है। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू | इस पहाड़ी इलाके के ठन्डे और सुहाने मौसम का मज़ा लेने यात्री दूर दूर से यह खिचे आते है | माउंट आबू आज से ही नही बल्कि बहुत पहले से ही लोगो को लुभाता आया है। उस समय में भी जब राजा महाराजा या राज घराने के लोग जब भी राजस्थान की जबरदस्त गर्मी से बेहाल हो जाया करते थे तो उनकी सबसे पहली पसंद माउंट आबू ही हुआ करती थी | आरावली के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ो पर बसा यह हिल स्टेशन अपने ठन्डे मौसम और चारो तरफ फैली पेड़-पौधों की हरियाली की वजह से देश भर के पर्यटको की पसंदीदा हिल-स्टेशन बन गया है |
10. लद्दाख (Ladakh)
लद्दाख भारत की ऐसी जगह है जहां साल भर घूमने वालों का तांता लगा रहता है। लद्दाख रोड ट्रिप के लिए बहुत मशहूर है। सर्दियों के दिनों में पूरा इलाका बर्फ से ढंका होता है लेकिन जून-जुलाई में बर्फ न के बराबर होती है लेकिन यहां खूबसूरती देखने लायक होती है। लद्दाख में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको अपनी सुंदरता से आश्चर्यचकित कर सकती हैं। लद्दाख काफी शांत और सुंदर जगह है। अगर आप गर्मी के लिए कोई जगह पर घूमना चाहते हैं लद्दाख जरूर आना चाहिए।