हाथी के साथ सांप भी बन जाते हैं दोस्त, जानिए कुर्ग की और बेहतरीन जगहें

कर्नाटक जिले में स्थित कुर्ग का असली नाम कोडगु है। कुर्ग कर्नाटक के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। पहाड़ियों के बीच बसा यह खूबसूरत हरा-भरा जिला आउटडोर एक्टिविटीज के लिए बेहतरीन है। मसाले और कॉफी बागानों के लिए प्रसिद्ध कूर्ग कर्नाटक का पहाड़ी क्षेत्र है | जहाँ जाना लोगों का अधिकतर  सपना भी होता है। कुर्ग पर डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर हनीमून तक के लिए जाया जाता है। कुर्ग चारों तरफ से नदियों के बीच घिरा हुआ है। जानिए कुर्ग की बेहतरीन घूमने लायक जगहें।

स्वर्ण मंदिर (नमड्रोलिंग मोनेस्ट्री)- कुर्ग में नमड्रोलिंग मठ में बौद्ध धर्म की शिक्षा प्राप्त कराई जाती है। ये बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा केंद्र भी कहलाता है। ये मठ अब शिक्षा केंद्र के साथ अस्पताल भी बन गया है, जिसमें गरीब लोगों का अच्छा इलाज हो जाता है। ये मठ 1963 में बनाया गया था। मठ में तिब्बती न्यूईयर बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।
 
इरुप्पु फॉल्स- इरुप्पु फॉल्स ब्रह्मगिरी माउंटेन से निकलता है, इस फाल्स का धार्मिक रहस्य भी रह चुका है। इस फाल्स को लक्ष्मण तीर्थ फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है, इस फाल्स का पानी भक्तों के पापों को खत्म करने का काम करता है, क्योंकि ये पानी रामेश्वरम की घाटी से होते हुए आ रहा है जोकि पवित्र पानी में से एक है।
 
ब्रह्मगिरी वाइल्डलाइफ सेंचुरी-  ब्रह्मगिरी वाइल्डलाइफ सेंचुरी बेहद ही फेमस जगह है।  ब्रह्मगिरी वाइल्डलाइफ सेंचुरी का पश्चिमी घाट कुर्ग में लगता है। इस वाइल्डलाइफ सेंचुरी का नाम ब्रह्मगिरी चोटी को देख कर रखा गया था। इस जगह में विदेशी पक्षियों, स्तनधारियों और रेप्टाइल जैसे जानवरों का घर है।
 
मदिकेरी- मदिकेरी कुर्ग का मुख्य जगह है। इस जगह का नाम कुर्ग के पहले शासक मुद्दुराजा के नाम पर रखा गया था। भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी मदिकेरी को पुकारा जाता है। यहाँ के महल, किले और एब्बी फाल्स बेहद फेमस हैं।
 
कुशालनगर- कुशालनगर एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है, जो कावेरी नदी के पीछे का हिस्सा लगता है। कुशालनगर में बहुत सी घूमने लायक जगहें हैं। कुशालनगर में घूमने के लिए, शॉपिंग के लिए बहुत से चीजें मिलती हैं जो कुर्ग की फेमस चीजें भी है।
 
दुबारे एलीफैंट कैंप- ये एक अनोखी जगह है, जहाँ हाथी बिल्कुल फ्रेंडली तरीके से मिलते है।  यहाँ पर आराम से हाथियों से मिलने देते हैं, जबकि हाथी भी  लोगों को हानि नहीं पहुँचाते। जिन लोगों को हाथियों से प्यार है, उनके लिए ये स्पॉट बेहतरीन साबित होगा। इस जगह हाथियों के साथ सैर करने भी देते हैं।    
 
अगर आप भी घूमने के लिए कुछ प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए कुर्ग की ट्रिप काफी बेहतरीन जगह साबित होने वाली है। कुर्ग में बहुत सी अनोखी जगह देखने को मिलती है।