अब कम बजट में भी घूम सकते हैं विदेश, जानें घूमने के लिए दुनिया के सबसे सस्ते देश

दुनिया की सैर करना हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन बजट की टेंशन है तो परेशान ना हों। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो घूमने-फिरने के लिहाज से काफी सस्ते हैं। इन देशों में भारतीय करेंसी काफी ज्यादा है और इसलिए यहाँ ठहरना और घूमना-फिरना आपको सस्ता पड़ेगा। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में बताएंगे जहाँ आप कम पैसों में भी घूम सकते हैं - 

इंडोनेशिया
घूमने के लिए सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में इंडोनेशिया भी शामिल है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसके साथ ही यहाँ घूमने और रहने का खर्चा भी ज़्यादा नहीं है। यही कारण है कि इंडोनेशिया भारतीयों की फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। भारत का एक रुपया 207।98 इंडोनेशियन करेंसी के बराबर होता है। इसके अलावा इंडोनेशिया में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। इंडोनेशिया में बहुत से सुंदर बीचेज़ हैं और यह जगह शॉपिंग करने के लिए भी महशूर है। अगर आप कम पैसों में घूमने और शॉपिंग करने का मज़ा लेना चाहते हैं तो इंडोनेशिया जाइए।  

नेपाल 
भारत का पड़ोसी देश होने के नाते हर साल बहुत से लोग नेपाल घूमने जाते हैं। नेपाल अपनी संस्कृति, मंदिरों, बौद्ध मठों और समृद्ध वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। यहाँ का पशुपति नाथ मंदिर बहुत फेमस है। नेपाल घूमने के लिए सबसे सस्ते देशों में से एक है। भारत के 1 रुपए की वैल्यू नेपाली रूपए में लगभग डेढ़ रूपए है। घूमने के लिए सस्ता होने के साथ-साथ एक अच्छी बात यह भी है कि आप नेपाल में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं। 

वियतनाम 
वियतनाम साउथ-ईस्ट एशिया का एक छोटा और खूबसूरत देश है। यह दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहाँ भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी ज्यादा है। वियतनाम में भारत के एक रूपए की वैल्यू 350।32 वियनतामी करेंसी के बराबर है। घूमने के लिए सस्ता होने के साथ-साथ यह देश दुनिया के सबसे सुंदर देशों की लिस्ट में भी शामिल है। वियतनाम में बहुत से सुंदर पर्यटक स्थल हैं। यह देश अपने खूबसूरत बौद्ध मंदिर, युद्ध संग्रहालय और स्वादिष्ट खाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है। वियतनाम अपनी अनोखी फ्रेंच वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। अगर आप कम पैसों में विदेश घूमना चाहते हैं तो वियतनाम जा सकते हैं। 

भूटान 
भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है। भूटान में  ठहरना और घूमना काफी सस्ता है और साथ ही यहाँ घूमने के लिए वीजा नहीं लगता,  यही कारण है कि भूटान भारतीयों की टॉप हॉलिडे डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल है। प्रकृति की गोद में बसा यह देश अपने शुद्ध और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। भूटान में घूमना और रहना काफी सस्ता है। भारत के रुपए की वैल्यू करीब डेढ़ भूटानी करेंसी के बराबर है। हिमालय की ऊँचाई पर बसा सा छोटा सा अपनी संस्कृति के लिए भी मशहूर है। भूटान की टाइगर्स नेस्ट बौद्ध मठ को बहुत पवित्र माना जाता है। आप बिना वीजा के भूटान घूमने जा सकते हैं।  

श्रीलंका 
श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहाँ पर घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल हैं। श्रीलंका अपनी संस्कृति और समृद्ध वन्यजीवन के लिए भी जाना जाता है। श्रीलंका घूमने और रहने के लिहाज से काफी सस्ता देश है। भारत के 100 रूपए की वैल्यू श्रीलंका में करीब 256 रूपए के करीब है। अगर आप कुछ दिन प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं  श्रीलंका जा सकते हैं, यहाँ ठहरना काफी सस्ता होगा।  

कंबोडिया
कंबोडिया वियतनाम के करीब बसा एक खूबसूरत देश है। कंबोडिया में भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी अधिक है। भारत का 1 रुपया वहां की 62।362 कंबोडियन करेंसी के बराबर है। यह शहर अपने प्राचीन इतिहास के लिए दुनियाभर में मशहूर है। किसी जमाने में यह हिन्दू और बौद्ध धर्म का एक शक्तिशाली देश था। कंबोडिया में बड़ी संख्या में हिन्दू और बौद्ध मंदिर हैं, यही कारण है कि यहाँ हिंदू पर्यटकों की संख्या ज्यादा होती है। यहाँ अंगकोरवाट में दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मन्दिर स्थित है। कंबोडिया के सुंदर समुद्री तट और ऐतिहासिक इमारतें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।