अगर आप नवाबी शौक रखते हैं, तो मुस्कुराइये लखनऊ में आपका स्वागत है

सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने खास नजाकत तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक विश्व प्रचलित है। नवाबों का शहर कहा जाने वाला लखनऊ व्यंजन, उद्यानों, संगीत, और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि लखनऊ भगवान लक्ष्मण की नगरी है। दशहरा, आमों की मिठाई, चिकन की मसालेदार खुशबू,गोमती नदी का शीतल जल, पान के शौकीन नवाब, खानसामों के उस्तादों से लगातार आकर्षण का केंद्र बना रहा है। ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाने वाला लखनऊ हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं जैसे पंक्तियों से लखनऊ अपने पर्यटकों का स्वागत करता है। आइये हम आपको बताते हैं कुछ लखनवी अंदाज जो कई वर्षों से लोगों के दिल पर राज कर  रहे हैं।

बड़ा इमामबाड़ा
लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन का केंद्र ऐतिहासिक धरोहर बड़ा इमामबाड़ा है। इमामबाड़ा कई प्रसिद्ध नामों से विख्यात है इसे भूल भुलैया भी कहते हैं। नवाब आसफ उद दौरानी ने 1784 मे इसका निर्माण करवाया था। इसमें विशाल गुम्बदनुमा हाल 50 मी. लंबा और 15 मीटर ऊंचा है। इमामबाड़ा अपने आकर्षण और खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेता है।

आम के बाग
लखनऊ अपने संस्कृति सभ्यता के साथ साथ व्यंजन और फलों के लिए भी प्रचलित है। यहां आम की मिठास लोगों को दशहरे आम की बगिया की ओर आकर्षित कर लेता है और पर्यटकों के पैर बगिया की ओर  चलने लगते हैं। लखनऊ में गर्मियों के समय आमों का बाजार लगता है जहां मीठे फल आम की बिक्री जोरों शोरों से होती है। यहाँ आम की बगिया होने के कारण मीठे आमों के क्रय-विक्रय के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है और यही लखनऊ के आकर्षक स्थानों में चार चांद लगाता है।  आम की बगिया लखनऊ के आकर्षक स्थानों में से एक है जो लखनऊ को और खूबसूरत बनाता है।

गोमती नदी
गोमती नदी लखनऊ के प्रसिद्ध आकर्षक स्थानों में से एक है। हिंदू पुराणों के अनुसार गोमती नदी को ब्रह्मर्षि वशिष्ठ की पुत्री माना जाता है। गोमती नदी 950 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गंगा नदी में मिल जाती है। गोमती नदी की विशेषता यह है कि मानसून के मौसम के अलावा यह नदी पूरे साल काफी धीमी रफ्तार से बहती है। गोमती नदी का प्रवाह लखनऊ पर 125 प्रति सेकेंड घन मीटर रिकार्ड किया गया है। लखनऊ में आने के बाद गोमती नदी का दर्शन किये बिना जाना अधूरा सफर माना जाता है। गोमती नदी अपने शीतल स्वच्छ जल से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। गोमती नदी अपने शीतल जल और ठंडी हवा के साथ साथ आस्था का भी प्रतीक है और यही कारण है कि लखनऊ आने के बाद एक बार लोग गोमती नदी में अपनी आस्था की डुबकी अवश्य लगाते हैं।

रूमी दरवाजा
लखनऊ के प्रसिद्ध लोकप्रिय इमारतों में से एक रूमी दरवाजा है जो लखनऊ में आने वाले पर्यटकों का दीदार करता है लखनऊ के प्रसिद्ध इमारत इमामबाड़ा के तर्ज पर ही रूमी दरवाजे का भी निर्माण किया गया। रूमी दरवाजे का निर्माण नवाब आसफउद्दौला ने 1783 ई. आकाल के दौरान बनवाया था। इस इमारत की खूबसूरती 60 फिट ऊँचे होने से बढ़ जाती है।

लखनऊ के कुछ मशहूर भोजन
लखनवी बिरयानी:  लखनवी बिरयानी का स्वाद लखनऊ के रग-रग में बसता है। ऐसा माना जाता है की लखनऊ की बिरयानी का मुक़ाबला कोई नहीं कर सकता है।
चिकन शामी कबाब:  लखनऊ में इसे चिकन तथा चना दाल को पीस कर यह कबाब तैयार किया जाता है। चिकन समा कबाब का स्वाद लेने लोग दूर दराज से भी आते हैं।
गिलौटी कबाब:  गिलौटी कबाब  लखनऊ का सबसे प्रसिद्ध कबाब हैं।अपने स्वाद और जायके से ये कबाब लखनऊ का एक आकर्षित बेजेल के रूप में उभरा है।
मक्‍खन मलाई:  लखनऊ में बच्‍चों की सबसे पसंदीदा मलाई मक्खन मलाई है। सर्दी में इसका स्वाद लेना लेना मानो जन्नत नसीब होने जैसा होता है।
लखनवी पान:  खाना खाने के बाद लखनवी पान ग्रहण करते हैं इसका स्‍वाद पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
पाया की निहारी:  निहारी को कुल्‍चे के साथ खाया जाता है, ये सुबह नाश्ते के लिए मशहूर है।
शीरमाल:  इस  रोटी को केसर, दूध, मैदे और घी से तैयार किया जाता है नारंगी कलर की दिखने वाली शीरमाल काफी प्रसिद्ध है।
प्रकाश की कुल्‍फी:  लखनऊ में प्रसिद्ध है यह फालूदा कुल्‍फी बिल्‍कुल ठंडी सर्व की जाती है जिसके अनेक फ्लेवर होते हैं।