जानिए एक ऐसे द्वीप के बारे में जिसका राजा रेस्त्रां चलाता है, जबकि उसका भतीजा मछलियां पकड़ता है

दुनिया का हर मुल्क हमेशा अपनी सीमा का विस्तार करने में लगा रहता है। आप यह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि दुनिया का सबसे छोटा मुल्क लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। मुल्क के प्रधान सेवक यूं कहें तो वहां के राजा अपनी हैसियत को हमेशा शिखर पर रखता है। आपको बता दें कि इस छोटे मुल्क का राजा रेस्तरां चलाकर अपना गुजर बसर करता है।
 
इटली के साड्रिनिया प्रांत के पास बसा ये छोटा सा द्वीप दुनिया का सबसे छोटा साम्राज्य है। इसे किंगडम ऑफ टवोलारा के नाम से जाना जाता है। इस समय जहाँ हर देश खुद को परमाणु शक्तियों से लैस करने में लगा है। वहीं यह साम्राज्य अपनी छोटी-सी सीमा में खुश है। हालांकि एक ऐसा मुल्क है जो सिर्फ 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह देश स्वयं में ऐसी खासियत रखता है, जो पूरी दुनिया में नहीं है।

द्वीप का इतिहास 
साल 1807 से इस द्वीप के कहानी की शुरुआत होती है। जब यहां के वर्तमान राजा एंटोनियो जिसे टोनिया नाम से भी जाना जाता है। टोनिया के दादा giuseppe beetoleoni इटली से भागते हुए एक द्वीप पर पहुंचे। दरअसल उन्होंने दो बहनों में एक से शादी की थी और द्वीपत्नीत्व के आरोप से बचना चाहते थे। इसी आरोप से बचने के लिए वो एक जगह से दूसरे जगह की ओर भाग रहे थे सहारे के रूप में उन्हें यह द्वीप मिला।
 
वह अपनी जिंदगी के भागम-भाग में इस सुनसान द्वीप पर पहुंच गए। जब उन्हें इस द्वीप का सहारा मिला और वह यहीं अपना घर बनाने और बसाने में जोरों शोरों से जुट गए। यह सुनहरे द्वीप का भ्रमण करते हुए उन्हें इस बात का ज्ञान हुआ कि बेशक छोटा और सूना है परंतु यहां सुनहरे दांतों वाली बकरियां पाई जाती हैं।
 
जैसे धीरे-धीरे सुनहरे दांतों वाली इन बकरियों की बात फैलने लगी तो लोग द्वीप पर शिकार करने के लिए बड़ी तादाद में आने लगे। एक समय शिकार में मदद करते हुए गुसेफ के बेटे पाओलो अपने आप को द्वीप का राजा बताते थे। धीरे-धीरे यह द्वीप टवोलारा एक अलग बादशाहत माने जाने लगा। उस दौरान की बात करें तो द्वीप पर कुल 33 लोग का निवास था और इस तरह से पाओलो उन 33 लोगों के राजा हो गये।

द्वीप के राजा का राजतिलक 
पाओलो स्वयं को इस द्वीप का राजा मानते थे। उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी कब्र पर मुकुट लगाया जाए जिससे उनके राजा होने का गर्व बरकरार रहे। उन्होंने जीते जी कभी मुकुट नहीं लगाया था परन्तु मौत के बाद कब्र पर मुकुट लगाया गया, जिससे उनकी राजकीय गरिमा बनी रही।
 
द्वीप की प्रसिद्धि के बाद कई राजाओं ने इस द्वीप के साथ शांति समझौते भी किए। हालांकि यह सिर्फ प्रतीकात्मक समझौते थे, क्योंकि यहाँ बहुत ही अल्प लोगों का निवास था और कुछ लोगों के द्वीप से राजा को कोई खतरा कभी नहीं था।

द्वीप की प्रसिद्धि 
इस द्वीप की सबसे सुनहरी बात यही थी कि यहां सुनहरे दांतों वाली बकरियां पाई जाती थी। धीरे धीरे इस द्वीप को सुनहरे दांतों वाली बकरियों का द्वीप के नाम से जाना जाने लगा। पांच किलोमीटर के सुनहरे क्षेत्र में फैले इस द्वीप में एक बार महारानी विक्टोरिया की ओर से जहाज भी भेजा गया था। यह उन्नीसवीं सदी की बात है, जब महरानी महारानी विक्टोरिया को दुनिया भर की सल्तनत के राजाओं की तस्वीरें जमा करने की सूझी थी।
 
इस पर अमल करते हुए एक जहाज टवोलारा में भी नजर आया जो पूरे शाही खानदान की दो तस्वीरें खिंची थी। एक फोटो ने इस द्वीप के लिए लिखा था दुनिया का सबसे छोटा साम्राज्य और दूसरी फोटो पर द्वीप के अकेले रेस्त्रा में सजी हुई तस्वीरें दिखाई गई थी। वर्तमान में यहां के राजा एंटोनियो आने वाले सैलानियों को यह तस्वीरें दिखा के गदगद हो जाते हैं और इतना ही नहीं वो किस्से भी सुनाते हैं। यही कारण है कि इन कहानियों और किस्सों को सुनने के लिए इटली से लोग आते रहते हैं। 

द्वीप पर अकेले रेस्त्रां की कहानी
इस द्वीप की रेस्त्रां वाली कहानी काफी दिलचस्प है। खास बात यह है कि इस द्वीप के राजा एंटोनियो और उनके शाही परिवार द्वारा इस रेस्त्रां को चलाया जाता है। इटली के लोग एक बार इस द्वीप का रोज चक्कर लगाते है। यहां आए सैलानियों का इस रेस्त्रां में विशेष ध्यान दिया जाता है। इटली के लोग भी इस रेस्त्रां से अपने जरूरत के सामान ले जाते हैं। वैसे तो यह खानदान शाही खानदान के नाम से जाना जाता है। लेकिन इनके कार्य राजशाही वाले नहीं बल्कि रेस्त्रां चलाना, मछलियां पकड़ना और प्रजा की सेवा करना है। यहां राजा को मिला कर कुल 11 लोगों का निवास है यानी कहते हैं कि राजा की प्रजा ही उसका परिवार है।

इटली और टवोलारा द्वीप का संबंध
अमूमन इस द्वीप पर दिन भर इटली के खानदान के नागरिक ही निवास करते हैं। यह संपूर्ण-शाही खानदान भी इटली से ही संबंधित है। इटली ने इस द्वीप को कभी हिस्सा नहीं माना और यही कारण है कि इस द्वीप को टोनिया अपना ही साम्राज्य मानता है। टोनिया इस द्वीप का राजा तो कहा जाता है, परंतु राजशाही गूण देखने को नहीं मिलते अक्सर उन्हें टी शॉर्ट हाफ पैंट में देखा जाता है। उन्होंने कभी मुकुट का इस्तेमाल नहीं किया। राजा के पास शाही संपत्ति के नाम पर सिर्फ एक छोटा सा रेस्त्रां और पांच किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ एक द्वीप है।