एक ऐसा अनोखा झरना जहाँ पानी में भी जलती रहती है आग, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य

हमारा पूरा संसार अजूबों और रहस्यों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसी कई अनोखी और रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में जानकार लोग दंग रह जाते हैं। इनमें से कई रहस्यों के पीछे की गुत्थी तो वैज्ञानिक भी अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं। आप भी जब इन जगहों के बारे में जानेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कहीं साँपों का द्वीप है तो कहीं कुँए में से रोशनी निकलती है। ऐसी ही एक जगह अमेरिका में भी है। क्या आपने कभी पानी में आग जलती हुई देखी है? जी हाँ, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक ऐसी ही अनोखी जगह है जहाँ पानी में भी आग की लौ लगातार जलती रहती है। ऐसी ही एक जगह भारत के हिमचाल प्रदेश में भी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वाला देवी मंदिर में भी ऐसे ही आग की लौ हर समय जलती रहती है। आइए जानते हैं क्या है इस रहस्य्मयी जगह की पूरी कहानी -   

न्यूयॉर्क में है एटरनल फ्लेम फॉल्स
न्यूयॉर्क में एटरनल फ्लेम फॉल्स नाम का ऐसा ही अनोखा झरना है। यह झरना न्यूयॉर्क के चेस्टनट रिज काउंटी पार्क में स्थित है। इस झरने की खास बात यह है कि यहाँ सालभर पानी लगातार बहता रहता है और झरने के नीचे आग की एक लौ हमेशा जलती रहती है। देश-विदेश से तमाम लोग इस झरने को देखने के लिए यहाँ आते हैं।

लोगों के मुताबिक झरने के रहस्य के पीछे है कोई दैवीय शक्ति 
इस झरने को लेकर कई तरह की कहानियाँ और मान्यताएँ भी प्रचलित है। कुछ लोग इसे किसी दैवीय शक्ति का चमत्कार मानते हैं तो कुछ लोग इसे विज्ञान या प्रकृति का अनसुलझा रहस्य कहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस झरने की लौ तभी बुझेगी जब धरती पर महाप्रलय जैसी कोई आपदा घटेगी।

वैज्ञानिकों ने रहस्य सुलझाने के लिए किए शोध 
हालाँकि, कई वैज्ञानिकों ने इस झरने और इसके नीचे जलती लौ को लेकर कई बार शोध किए हैं। इस जल्दी लौ के पीछे का रहस्य जानने के लिए इंडियाना यूनिवर्सिटी ने भी एक शोध किया था। शोध करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार  ऐसा मीथेन गैस की वजह से होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस झरने के नीचे गुफा में मीथेन गैस निकलती है। किसी ने दशकों पहले यहाँ आग लगा दी और तबसे यह आग पानी के बावजूद भी जलती रहती है।