जानिए उदयपुर के फेमस और लाजवाब स्ट्रीट फूड के बारे में

भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर हर राज्य की अपनी पहचान है और अपना अलग खाने का अंदाज है। भारत में किसी भी कोने में घूमने का सीधा मतलब होता है अच्छे दृश्यों के साथ-साथ उस जगह के खाने की चीजों के लाजवाब स्वाद लेना। घूमने का असली मजा तो वहां के लोकल खाने के साथ ही आता है। इसलिए हम यही कहना चाहेंगे कि जब भी आप कहीं घूमने जाएं तो वहां के लोकल स्ट्रीट फूड के बारे में जरूर पता करें, क्योंकि इसके बिना आपकी यात्रा और घूमना अधूरा रह जाएगा।

अगर आप कभी उदयपुर घूमने नही गए तो आज हम आपको उदयपुर के मजेदार टेस्टी खाने की एक बेहतर करवाएंगे लेकिन ये सारे स्ट्रीट फूड है। इस खाने से आपको वहां के लोकल फूड का स्वाद मिलेगा साथ ही स्ट्रीट फूड से जेब की बचत पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। चलिए बताते हैं कि उदयपुर में स्ट्रीट फूड के लिए क्या-क्या मशहूर है और क्या-क्या पसंद किया जाता है।

1. अण्डा भुर्जी
अण्डा भुर्जी उदयपुर के सबसे मशहूर खाने में से एक हैं, अगर आप उदयपुर की सैर के लिए निकले हैं तो अण्डा भुर्जी का स्वाद जरूर लेना चाहिए। उबले अंडों के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां और मसालों से तैयार होने वाली इस अण्डा भुर्जी को खाने में मजा ही अलग है। आप इस अण्डा भुर्जी का टेस्ट एक बार ट्राय कर लेंगे तो कभी नहीं भूल पाएंगे। अण्डा भुर्जी उदयपुर में बहुत सी जगहों पर मिल जाती है, लेकिन चेतक सिनेमा के पास मिलने वाली भुर्जी सबसे मशहूर और स्वाद है।

2. ब्रेड पकौड़ा
अक्सर हम सब सोचते हैं कि ब्रैड पकौड़ा उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है पर इसका असली स्वाद उदयपुर में आता है। अगर आप फतेहसागर की सड़कों पर घूमते हुए शाम गुजार रहे हैं और आपको अगर कहीं ब्रैड पकौड़े की खुश्बू आ जाए तो तुरंत वहां मुड़ जाएं और इसका जायका लें। फतेहपुर की बॉम्बे मार्केट में ब्रेड पकोड़े ये काफी टेस्टी मिलते है।

3. कचौड़ी
अगर आप उदयपुर में घूमने आए हैं तो याद रहे की कचौड़ी खाना कभी न भूलें। ये सिर्फ उदयपुर में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में काफी पसंद की जाने वाली डिश है। कचौड़ी कई तरह की मिलती है। इसमें प्याज कचौड़ी, आलू कचौड़ी, दाल कचौड़ी सबसे ज्यादा मशहूर है। इनके अलावा भी आपको कई तरह की स्टफिंग में कचौड़ी का स्वाद मिल जाएगा।
 
आप कई बहुत बार कचौड़ी को सब्जी के साथ खाते होंगे लेकिन आपको राजस्थान में कचौड़ी सिर्फ चटनी के साथ ही मिलेगी। इसका स्वाद आप पूरे शहर में ले सकते हैं लेकिन अगर उदयपुर की बात करें तो ये सेंट्रल जेल के बाहर प्रतापगढ़ चाट वाले कचौड़ी काफी मशहूर है।

4. पानी पुरी
पानी पुरी को स्ट्रीट फूड में राजा की उपाधि प्राप्त है तो आप ये कहीं की भी खाएं लेकिन अगर आप उदयपुर में मौजूद है तो वहां इसे जरूर चखें। पानी पुरी भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्ट्रीट फूड डिश है और अगर आप इसे उदयपुर के सांवरिया में खाएंगे तो इसे खाने से पेट शायद भर जाएगा लेकिन स्वाद से मन नहीं भरेगा। आपका एक और खाने का मन करता रहेंगा।

5. दाल-बाटी चूरमा
राजस्थान की सबसे खास डिश दाल-बाटी चूरमा पूरे विश्व में काफी मशहूर है। ये राजस्थान का पारंपरिक भोजन हैं, ये आपको राजस्थान में हर सड़क किनारे मिल जाएगा। आपको ये डिश गुलाब बाग के पास मनोज प्रकाश सेंटर की जरूर चखनी चाहिए।

6. मिनी मिर्ची वड़ा
मिर्ची वड़ा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों में भी काफी ज्यादा पसन्द किया जाता है। शाम के बाद पूरा उदयपुर मिर्ची वड़ा की खुशबू से महक जाता है। मिर्ची वड़ा में बड़ी-बड़ी हरी मिर्च के बीच आलू की स्टफिंग की जाती है। जिससे ये बहुत खास बन जाती है और ये भी आपको पूरे उदयपुर में मिलेगी।

7.पाव भाजी
वैसे तो पाव भाजी को मुंबई की डिश कहा जाता है लेकिन इसका स्वाद उदयपुर में भी काफी मशहूर है। ये उदयपुर के बेस्ट स्ट्रीट फूड में से एक मानी जाती है। मसालेदार भाजी और बटर में तैरते हुए पाव सुनने में काफी अनहेल्दी लग रहे होंगे, लेकिन स्वाद बेहद ही लजीज होता है।

8. दाबेली
कहा जाता है कि दाबेली का स्वाद आपको मुंबई में मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है, इसका मजा आपको उदयपुर में भी मिलेगा। उदयपुर में अगर गए तो ये देसी स्टाइल में बना हुआ बर्गर है। जिसे आप शाम के नाश्ते में खा सकते हैं।

9. कुल्हड़ कॉफी
उदयपुर में कुल्हड़ काफी की बात ही कुछ हटके है। चॉकलेट सॉस और पाउडर के साथ कुल्हड़ में मिलने वाली ये कॉफी आपको आनंद दे देगी इसका स्वाद आप कभी भूल नही पाओगे हम आपको उदयपुर जाकर इन स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने की सलाह जरूर देंगे।