इंडिया में इन जगहों पर मनाएं हनीमून, स्विट्ज़रलैंड भी होगा फेल

शादी की तैयारी की बाद हनीमून कपल के लिए एक रिलैक्स होने का समय होता है। बहुत से कपल अपने हनीमून की जगह के लिए काफी कंफ्यूज रहते हैं कि किधर अपने हनीमून के लिए जाएं। हनीमून के लिए अक्सर कपल काफी रोमंटिक जगहों को चुनते हैं। कपल अपनी नई शुरुआत के लिए हनीमून की बेहतर जगह चुनते है उसके लिए आज हम आपको इंडिया की बेहतरीन जगह बताएंगे। अक्सर लोग अपना हनीमून विदेश में मानाने की सोचते हैं लेकिन अपना भारत भी सुन्दरता के मामले में कम नहीं है। यहाँ हरयाली से लेकर पहाड़ और बर्फ सब मिलती है।

1. गोवा- गोवा इंडिया में डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ-साथ हनीमून के लिए भी काफी फेमस है। गोवा कपल्स के लिए बहुत ही लोकप्रिय जगह है। गोवा एक ऐसी जगह है जो आपके हनीमून को बेहतरीन बनाने के लिए पूरी तरह से सफल रहेगा। गोवा का वातावरण आपको रोमंटिक होने के लिए मजबूर कर देगा।

2. केरल- पहाड़ियों और झीलों के बीच केरल का दृश्य आपका मन मोह लेगा। केरल में सबकुछ पाया जाता है जैसे कि चाय के बागान, पहाड़ियां, झीलें और सुन्दर झरने के साथ-साथ बेहतरीन साउथ इंडियन खाने को भी मिलेगा। केरल की हरयाली लोग विदोशों से देखने आते हैं।

3. उदयपुर- राजस्थान की शान उदयपुर के पैलेसेस से लेकर हनीमून ट्रिप के लिए भी काफी फेमस है। उदयपुर में रोमांटिक होने के लिए महल, म्यूज़ियम और झिल-मिलाती झीलें हैं जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उदयपुर में झीलों के आलावा राजपूतों की काफी सारी चीजें है जिसे देखकर आपको काफी अच्छा लगेगा। 

4. नील आइलैंड- हनीमून मानाने के लिए अधिकतर लोग शांत जगह भी ढूंढ़ते हैं, तो हम आपको नील आइलैंड के बारे में बताएंगे जो अंडमान में है। अंडमान में नील आइलैंड पर काफी सारे बीचेज हैं जो आपको कहीं नहीं मिलेंगे। इन बीचेज में आपको सूर्य की किरणें सीधी नज़र आती हैं जिसे देख आपका मन उधर ही रहने का करेगा। 

5. गुलमर्ग - कश्मीर तो अपनी खूबसूरती के लिए शुरू से ही मशहूर है, कश्मीर ने अपनी खूबसूरती से स्विट्ज़रलैंड की वादियों को भी फेल कर रखा है। कश्मीर में आप  ठंडे मौसम और प्राकृतिक सफेद बर्फ का मज़ा उठाएं, और खिड़की से बाहर के अद्भुत नज़ारे देखेंगे तो मजा ही आ जाएगा। बर्फीले पहाड़, फूलों से भरी वादियां और शानदार डल झील के नज़ारे का आनंद लेंगे।

अब आप ही बताइए जब अपने भारत में ही इतनी ख़ूबसूरत जगहें हैं तो भला विदेश जाकर हनीमून मनाने की क्या जरुरत है।