कोरोना दौर में यात्रा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, देश- विदेश की यात्रा करने पर इन नियमों का करें पालन

यदि आप यात्रा के शौकीन है और कोरोना वायरस के समय में भी करना चाहते है यात्रा तो यात्रा करने से पहले इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है।कोरोना महामारी में खुद को स्वस्थ रखना मुख्य उद्देश्य है।ऐसे समय में यात्रा करने में कई सतर्कता को ध्यान रखना चाहिए। सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने से कोरोना से बचा जा सकता है। कोरोना के समय घर से बाहर निकलने पर मनाही है ऐसे में घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह चिंता का विषय है।सरकार ने घूमने के शौकीन लोगों को ध्यान में रखते हुए यह दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसका पालन करते हुए सावधानी और सतर्कता के साथ कहीं भी आया जाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ नियमों को कि कोरोना के समय बाहर निकलने पर कौन से निर्देशों का पालन करना आवश्यक है तथा  किस जगह पर कौन कौन से नियम लगाए गए हैं।

1) आरोग्य सेतु एप रखें

आरोग्य सेतु एप यात्रा के पूर्व रखना आवश्यक है। भारत के हर राज्य में कोरोना वायरस की गाइडलाइन अलग-अलग है। भारत के हर राज्य ने इस गाइडलाइन को वहां के कोरोना वायरस मरीजों की संख्या देखकर निर्मित किया गया है। यात्रा करते समय यह एप आपको कोरोन वायरस के सही मामलों की जानकारी देगा और आपको महत्वपूर्ण सावधानी लेने में सहायता करता है।है।

2) दिल्ली जाना चाहते है तो इन नियमों का आपको पालन करना होगा 

सबसे पहले आपकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।यहाँ  प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट की जरूरत नहीं है।अंतराष्ट्रीय यात्रियों को सरकारी संस्थानों में एक दिन के लिए नि:शुल्क क्वारंटाइन रहने की सुविधा दी जाएगी।उसके बाद सरकार निर्देशित होटलों में क्वारंटाइन रहना होगा, जहाँ यात्रियों को पे करना होगा।दिल्ली के यात्रियों को 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।दिल्ली के ही व्यापारीओं  और कॉर्पोरेट यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।

3) मध्यप्रदेश जाना चाहते है तो आपको इन नियमों का आपको पालन करना होगा-

सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।अगर किसी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण दिखते है, तो उसका कोरोनावायरस टेस्ट किया जाएगा और यात्री की रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा।कॉपीराइट यात्रियों और घरेलू व्यापारियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।

4) इंदौर जाना चाहते है तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा

यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।इंदौर की यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को 311 एप डाउनलोड कर उस पर रजिस्टर करना होगा।किसी यात्री में अगर कोरोनावायरस के लक्षण दिखते है तो उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा।व्यापार के मत से यात्रा कर रहे लोगों को 3 दिन तक कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।इंदौर में रह रहे है यात्रियों को अपनी 14 दिन की स्वास्थ स्थिति को 311 एप पर अपडेट करना होगा।

5)  जोधपुर या उदयपुर की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना पड़ेगा

आपकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।सभी यात्रियों को कोरोना वायस टेस्ट करवाना होगा या आपको कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अपने साथ अवश्य लानी होगी।सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना आवश्यक होगा।किसी भी बीमार व्यक्ति के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

6) उत्तरप्रदेश की यात्रा करना चाहते है तो आपको इन नियमों को ध्यान में रखना होगा-

आपकी यहाँ थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।अंतराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन तक सरकार निर्देशित क्वारंटाइन में रहना होगा, उसके बाद अगले 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।जो यात्री उत्तरप्रदेश आने के 7 दिनों बाद यहाँ से चले जाते है उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।सभी यात्रियों को यात्रा से पहले राज्य की वेबासाइट में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

7) पुणे जाने का सोच रहे हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा

सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगा।सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।पुणे में प्रवेश करते समय यात्रियों को कोरोना वायरस की रिपोर्ट देनी होगी।जो यात्री पुणे आने के 7 दिनों बाद यहाँ से चले जाते है उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।

8)  शिरडी की यात्रा के लिए सोच रहे है तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा 

यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।सभी यात्रियों के पास कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट होनी चाहिए।सभी यात्रियों को 10 दिन तक सरकार निर्देशित स्थल में या चयनित होटलों में क्वारंटाइन में रहना होगा। सभी यात्रियों को 4 दिन होम क्वरांटाइन में रहना होगा।बीमार यात्रियों को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।सभी यात्रियों के बाएं हाथ में एपीएचओ टीम द्वार क्वारंटाइन स्टैंप लगाई जाएगी।

9) मुंबई जाने का सोच रहे हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा

सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।सभी यात्रियों के पास कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट होनी चाहिए।सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन  क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।जो यात्री मुंबई आने के 7 दिनों बाद यहां से चले जाते है उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।