खूबसूरत झील, झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरा शानदार स्थान कमलपुर, एक बार जरूर जाएं

प्राकृतिक सौंदर्यता के मुरीद लोगों के लिए झील, झरनों का खूबसूरत नजारा देखना एक भावुक पल होता है। प्राकृतिक खूबसूरती को देखना और महसूस करना हर व्यक्ति की दिली इच्छा होती है। प्राकृतिक खूबसूरती के नजारे को निहारने के लिए लोग कहाँ नहीं जाते है।झील, झरने और अन्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कमलपुर त्रिपुरा के पूर्वी क्षेत्र के धलाई जिले में स्थित है। कमलपुर बेहद ही खूबसूरत शहर है। शानदार झरने और झीलों के खूबसूरत नजारों से भरा हुआ यह स्थान बेहद खूबसूरत और अलौकिक है। कमलपुर के प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ यहां का सुहावना मौसम इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। कमलपुर की लोकप्रियता पहाड़ों के बीच बसे रहने से तो है ही साथ ही यहां रहने वाले जनजातियों का घर भी पर्यटन का केंद्र बना हुआ है।आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे लोगों के लिए यहां प्राचीन असीम शांति का अनुभव प्राप्त होता है। कमलपुर जैसे खूबसूरत शहर में आधुनिकता के परे कई प्राचीन संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं।आइए जानते हैं यहाँ के अन्य लोकप्रिय स्थानों के बारे में 

उनाकोटी 

उनाकोटी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।यहां भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई है। इस प्रमुख धार्मिक स्थल उनाकोटी का बंगाली में अर्थ 'एक करोड़ से भी कम' है। प्राचीन वास्तुकला के नकाशी का अनोखा प्रदर्शन यहां मौजूद शिव की मूर्तियों से हो जाता है। प्राचीन समय के नक्काशियों को आज के वर्तमान समय में अवलोकन करना वाकई कमाल की बात होती है। मूर्ति निर्माण में कई किवंदतीया भी प्रचलित है, एक किवंदती के अनुसार मूर्ति का लल्लू कुमार ने इस शानदार मूर्ति का निर्माण किया था। माना जाता है कि लल्लू कुमार के सपने में भगवान ने आकर अपने विशाल मूर्ति को बनाने का आदेश दिया थे। यहां भगवान शिव के साथ साथ विष्णु, गणेश, नंदी, नर्सिंग, हनुमान और कई अन्य देवी देवताओं के भी मूर्तियां स्थापित हैं।

राइमा घाटी 

यह घाटी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। सबसे खास बात यह है कि इस घाटी को त्रिपुरा जनजाति कि मां का दर्जा प्राप्त है। प्राकृत खूबसूरती को यहां बहने वाली नदी 'राइमा' इसे दोगुना कर देती है।शांति भरे पिकनिक स्पॉट की तलाश में निकले पर्यटकों के लिए यह स्थान बेहद रोचक है। कमलपुर के सबसे खूबसूरत स्थानों में शुमार यह जगह बेहद आकर्षक है। यह स्थान एक शानदार पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यह आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत स्थान का जी भर के आनंद लेते हैं।

रोवा वन्यजीव अभ्यारण्य 

86 हेक्टर के भूमि में फैला यह अभ्यारण बेहद आकर्षण हैं। यहां जीव के अनेक प्रकार की प्रजातियां तथा हरे भरे वर्षावन और वनस्पतियां भी देखने को मिलती हैं। यह अभयारण्य पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है। यह जंगली जानवर और विदेशी पक्षियों की लगभग 120 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यहां विदेशी जंगली पौधे, वनस्पतियां, झाड़ियां पुराने पेड़ों की भरमार है।यह लोकप्रिय और प्रसिद्ध अभयारण्य हैं।सबसे खास बात यह है कि इस स्थान की देखभाल खासी जनजाति द्वारा की जाती है।

कमलेश्वरी मंदिर 

कमलपुर प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ साथ आस्था के प्रतीक मंदिरों के लिए भी प्रचलित है। कमलेश्वरी मंदिर आस्था और आकर्षण का पर्याय है।शहर के मध्य में स्थित यह मंदिर यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।माता काली का दूसरा नाम कमलेश्वरी है उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम कमलेश्वरी मंदिर रखा गया है।यहां हिन्दुओं की देवी  मां काली की पूजा की जाती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शहर का नाम कमलपुर की उत्पत्ति भी इसे मंदिर के जरिये हुई है।यह स्थान अध्यात्मिक मान्यताएं और दार्शनिक स्थलों का बखूबी वर्णन करता है।यहां भक्तों के मन की पूर्ति के लिए उनके मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए कई तांत्रिकों द्वारा अनुष्ठान भी किये जाते हैं। तांत्रिकों का निवास इसी कमलेश्वर मंदिर में ही होता है।यह एक ऐसा स्थान है जहां हर वक्त आस्था और पर्यटन के रंग में रंगे दर्शकों की भीड़ जमा रहती है।कमलपुर आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान बेहद ही खास है। यहां आने वाले पर्यटक कमलेश्वर मंदिर का दर्शन अवश्य करते हैंI

कैसे और कब पहुंचे कमलपुर

हवाई मार्ग द्वारा कमलपुर पहुंचने के लिए कमलपुर में ही कमलपुर हवाई अड्डा एक छोटा हवाई अड्डा है।यह हवाई अड्डा देश के अन्य बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस शहर में वायु मार्ग की सहज़ सुविधा उपलब्‍ध है।

रेल मार्ग द्वारा कमलपुर सहजता से पहुंचा जा सकता है। कमलपुर रेलवे स्टेशन शहर का रेलहेड है। इस रेलवे स्‍टेशन पर देश के अन्य हिस्सों से नियमित ट्रेनें आती हैं।

 सड़क मार्ग के जरिए कमलपुर आसानी से जाया जा सकता है। कमलपुर का बस टर्मिनल कमलपुर बस स्टॉप है, जो अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सर्दियों के महीनों में यहां का मौसम सुहावना और ठंडा रहता है। नवम्बर से जनवरी तक के महीने में यहां का दौरा करना दर्शकों और यात्रियों के लिए अनुकूल रहता है। इस दौरान कमलपुर का औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।