भारत के कुछ ऐसे स्टेशन जहाँ का खाना खाकर आप भूल जायेंगे रेस्टोरेंट का खाना

आमतौर पर हर कोई ट्रेन से सफर करता ही है। ट्रेन के सफर का अपना ही मजा भी है। जब भी किसी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, तो वहां के खाने पीने के सामन की खुशबू भी यात्रियों तक पहुंच जाती है। रेलवे स्टेशनों पर खाना बेहद खास होता है। रेल के सफर में अजनबी भी अपने बन जाते हैं। एकदूसरे के साथ ऐसे बात करते हैं, जैसे कब के बिछड़े हुए दो लोग मिले हो। ट्रेन के सफर में आप लोगों के साथ अपना खाना शेयर करते हैं, उन्हें बैठने के लिए सीट देते हैं, ओढ़ने के लिए लिए कंबल देते हैं। ये खूबसूरती सिर्फ और सिर्फ रेल में सफर करने के दौरान ही देखने को मिल सकती है। रेल की एक और खासियत है, वो है वहां का खाना। लोग रेलवे स्टेशन का खाना बेहद चाव से खाते हैं, और खाएं भी क्यों न, होता ही इतना मजेदार है। लेकिन क्या आप भारत के उन रेलवे स्टेशन के बारे में जानते हैं, जहां का खाना बेस्ट होता है। भारत के हर एक रेलवे स्टेशन पर तरह तरह के फूड्स मौजूद होते हैं जिनके स्वाद का भी अपना ही मजा होता है। ट्रेन में सफर का मजा लेना एक अगल ही मजा है। ट्रेन में सफर का मज़ा तो आता ही है, साथ में इस सफ़र का मजा तब दोगुना हो जाता जब किसी-किसी रेलवे स्टेशन पर कुछ बेहतर खाने को मिल जाएं। भारत के विभिन्न शहरों के स्टेशन पर कुछ ऐसे दुकान मिल जाएंगे जिसके फूड्स पूरे शहर में आपको नहीं मिलेगा। भारत के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर तरह-तरह के फूड्स खाने का अपना अलग ही मजा है। यहां के फूड्स इतने स्वादिष्ट होते है कि आप अपनी उंगलियां भी चाटने लग जाएंगे। भारत में रेल यात्री किस स्टेशन पर सबसे ज्यादा खाना खाते हैं। क्या आप ये जानते हैं, ऐसे में सभी के जवाब दिल्ली, कोलकता या मुंबई, चेन्नई के तौर पर होंगे। लेकिन ये जवाब गलत हैं। न दिल्ली, न मुंबई, न चेन्नई, न कोलकता, न पटना, न बेंगलुरू और न ही प्रयागराज। भारत के हर एक रेलवे स्टेशन पर तरह तरह के फूड्स मौजूद होते हैं जिनके स्वाद का भी अपना ही मजा होता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं भारत के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में जहां का खाना काफी लाजवाब होता है। 
1. रतलाम स्टेशन का पोहा 
हर कोई जानता है कि मध्य प्रदेश के लोगों के नाश्ते में ज्यादातर पोहा ही होता है। यही पोहा आपको रतलाम के रेलवे स्टेशन पर भी मिल जाएगा, लेकिन आप ये मत समझियेगा कि स्टेशन का पोहा है तो ऐसा-वैसा होगा। बिल्कुल भी नहीं, यहां का पोहा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। पोहे में डले प्याज को दुकानदार देसी तरीके से बनाते हैं। अगर आप इस स्टेशन से कहीं जा रहे हैं, तो यहां के पोहे को चाय के साथ लेना न भूलें।
2. जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे
अगर आप कभी आपकी ट्रेन पंजाब के जालंधर स्टेशन पर रुकती है तो आपको यहां के छोले-भटूरे जरूर खाने चाहिए। यहां के छोले भटूरे काफी लजीज होते हैं। कहते हैं कि इनके स्वाद में कुछ ऐसा होता है जिसको कभी नहीं भूला जा सकता है।
3. एर्नाकुलम स्टेशन के पकौड़े
केरल के एर्नाकुलम जंक्शन स्टेशन भी खाने के लिए फेमस है। यहां पकौड़े आप को एक बार जरूर खाना चाहिए। कच्चे केले, दाल और मैदे के बने पकौड़े इस स्टेशन की शान कहे जा सकते हैं।
4. खड़गुर रेलवे स्टेशन का दम आलू
पश्चिम बंगाल के खड़गुर रेलवे स्टेशन पर के मसालेदार दम आलू का स्वाद भी हर किसी को एक बार जरूर लेना चाहिए। जैसे ही आप इस स्टेशन पर पहुंचेंगे दम आलू की खुशबू आपतक पहुंच जाएगी। इसका स्वाद कभी ना भूलने वाला है।
5. जालंधर स्टेशन के छोले-भठूरे
अगर आप जालंधर स्टेशन होते हुए या फिर यहां जा रहे हैं, तो आपको यहां बेस्ट फूड मिलने वाला है। इस रेलवे स्टेशन के पास मिलने वाली छोले-भटूरे बेस्ट में बेस्ट होते हैं। वैसे भी पंजाब अपने खाने-पीने के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। आपको अगर पंजाब के जालंधर स्टेशन से गुजरने का मौका मिले तो यहां के छोले-भटूरे जरूर खाएं। इनको खाने के बाद आपको हर जगह के छोले-भटूरे फीके लगेंगे।
6. अजमेर का कढ़ी कचौड़ी
राजस्थान का स्पेशल नाश्ता कढ़ी कचौरी है। अगर आप राजस्थान जा रहे हैं, तो वहां की कढ़ी कचौरी का स्वाद जरूर चखें। वैसे हम बात कर रहे हैं अजमेर स्टेशन की कचौरी के बारे में। यहां की कचौरी बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है। कचौरियों को काटकर खस्ते के रूप में डाला जाता है और फिर उसके ऊपर गर्म-गर्म दही कढ़ी डाली जाती है। आपको अजमेर स्टेशन पर दुकानदार इसे बेचते हुए दिख जाएंगे।