दुनियाभर में बहुत मशहूर हैं ये इंडियन डिशेज़, विदेशी भी खाते हैं बड़े चाव से

बिहार का लिट्टी-चोखा हो या पंजाब का चिकन टिक्का या साउथ का इडली सांभर, भारत के हर राज्य का व्यंजन देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। भले ही इंडियन फूड को दुनियभर में स्पाइसी माना जाता हो लेकिन उसके बावजूद दुनियाभर में विदेशी लोग भारतीय व्यंजनों को बड़े चाव से खाते हैं। अमेरिका, यूके, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, जापान, जर्मनी और फ्रांस समेत दुनियाभर के कई अन्य देशों में इंडियन फूड बहुत मशहूर है। विदेश में भी आपको इंडियन क्विजीन के कई रेस्टोरेंट मिल जाएंगे जहाँ ना केवल भारतीय बल्कि उस देश के मूल नागरिक भी खाने आते हैं। आज के इस लेख में आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी इंडियन डिशेज़ हैं जो दुनियाभर में मशहूर हैं -

अगर बात नॉन वेज फूड की हो तो चिकन टिक्का और बटर चिकन हर किसी को पसंद होता है।  पंजाबियों की फेवरेट डिश बटर चिकन ना केवल विदेश में रहने वाले भारतीयों बल्कि अन्य समुदाय के लोगों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है।  

हैदराबाद का नाम लेते ही मन में पहला ख्याल बिरयानी का आता है।  हैदराबादी बिरयानी ना केवल देश बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में बहुत मशहूर है।  यूरोप समेत एशिया के कई देशों के रेस्तरां में बिरयानी सर्व की जाती है।

भारत का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में बहुत मशहूर है।  चाट, टिक्की और पानी पूरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आ जाता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशी लोग भी हमारे देश की चाट-पापड़ी बहुत चाव से खाते हैं।  यूके और ब्रिटेन में आपको कई जगह भारतीय चाट के स्टॉल देखने को मिल जाएंगे।  

अगर बात स्नैक्स की हो और समोसे का नाम लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।  भारत के अलग-अलग हिस्सों में समोसा अलग-अलग तरीकों से बनाया   जाता है।  घर पर मेहमान आए हों या दोस्तों के साथ चाय का प्रोग्राम हो, समोसा सबकी पहली पसंद होती है।  समोसा ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है।  विदेश में भी लोग समोसा बड़े चाव से खाते हैं।  

साउथ इंडिया की डिशेज़ पूरे देश में बहुत चाव से खाई जाती हैं।  इडली, सांभर, डोसा और उत्तपम जैसी साउथ इंडियन डिशेज़ भारत में ब्रेकफास्ट के तौर बहुत मशहूर हैं।  साउथ इंडियन डिशेज़ भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत मशहूर है।  कई देशों में आपको साउथ इंडियन रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।  

कबाब मूलतः मुग़लाई व्यंजन है जो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बहुत मशहूर है।  देश के अलग-अलग हिस्सों में कबाब की अलग-अलग रेसिपीज मिलती हैं।  कबाब की वेज और नॉन-वेज रेसिपीज खाने में बहुत ही लजीज लगती हैं।  कबाब यूके समेत अन्य देशों भी बहुत लोकप्रिय है।  

दाल मखनी, शाही पनीर हो या चिकन-मटन किसी भी दाल या करी के साथ नान खाई जाती है।  नान के कई फ्लेवर मशहूर हैं जैसे बटर नान, गार्लिक नान या मसाला नान आदि।  आपको यह जानकार हैरानी होगी ब्रेड खाने वाले विदेशी भी नान खाना बहुत पसंद करते हैं।  

कोफ्ता अलग-अलग सामग्रियों और अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है।  लौकी, पनीर और कच्चे केले के कोफ्ते टमाटर, क्रीम और मस्टर्ड ग्रेवी के साथ बनाए जाते हैं।  मुँह में घुल जाने वाला मलाई कोफ्ता  यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट तक बहुत मशहूर है।  

अगर बात ऐसी डिश की हो रही हो जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो पालक पनीर का कोई मुकाबला नहीं है।  पालक पनीर ना केवल भारत बल्कि विदेश के कई हिस्सों में बहुत मशहूर है।  

हर शादी-पार्टी में आपको दाल मखनी खाने को मिल ही जाएगी।  दाल मखनी मूल रूप से पंजाबी डिश है जो अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बहुत मशहूर है।